Digvijay Singh ने कहा SIR के माध्यम से vote छीनने के बाद नागरिकता को छीनेंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि एसआईआर के माध्यम से वोट छीना जा रहा है और इनका दूसरा कदम एसआईआर से More »

बौद्ध विद्वानों का Sanchi में जमघट, वक्ताओं ने कहा internet हमसे जानकारी लेकर AI के जरिये हमें जानकारी परोस रहा

सांची के सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वानों ने कहा कि इंटरनेट हमसे ही जानकारी लेकर एआई के जरिये हमें ही जानकारी परोस रहा है। इसलिए एआई का More »

‘‘सांची परिवार’’ ने दुग्ध उत्पादक की बेटियों की शादी में सौंपा ‘‘मायरा’’

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने राजगढ़ और सीहोर जिले के सांची दुग्ध उत्पादक किसान की दो बेटियों रूकमणि और रितु के शुभ विवाह में ‘‘सांची मायरा’’ (भात) का थाल सौंपा है। मायरे More »

BJP में प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन के बाद Yuva-Mahila मोर्चा में बदलाव, मालवा-महाकौशल को कमान मिली

मध्य प्रदेश भाजपा में नेतृ्त्व परिवर्तन के बाद संगठन में बदलाव का सिलसिला तेज हो गया है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा में प्रदेश नेतृत्व ने मालवा और महाकौशल के नेताओं को More »

Uma Bharti ने बराबरी पर बड़ा बयानः reservation के अलावा government-administration में सबको बराबरी का स्थान मिले

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता उमा भारती ने सत्ता, शासन-प्रशासन में सभी की बराबर की भागीदारी होने की बात कही है। कहा कि यह आरक्षण के More »

राजस्थान में एसिड अटैक, आंतरिक राजनीति में कुर्सी बची मगर अपराध से संकट

राजस्थान में पिछले दिनों कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति की वजह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचा ली है लेकिन अब बेटियों पर अपराध के मामले में वे संकट में घिरते दिखाई दे रहे हैं। राजधानी जयपुर में शनिवार को सरेआम दो युवतियों पर एसिड अटैक की घटनाएं हुईं तथा दुष्कर्म की घटना भी सामने आई है।

रातापानी अभ्यारण्य में भाजपा की योजना बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी की योजना बैठक आज रायसेन जिले के रातापानी अभ्यारण्य में संपन्न हुई। इस बैठक में वर्तमान राजनैतिक और सामाजिक परिस्थितियों तथा भविष्य की चुनौतियों पर चिंतन हुआ। साथ ही जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में संगठन की भागीदारी पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

जनजातीय संग्रहालय में शक्ति पर्व, भजन-दुर्गा चालीस गायन

सिद्धिदात्री का महिमा गान आधारित ‘शक्ति पर्व’ का आयोजन 1 अक्टूबर को भोपाल, उज्जैन, सलकनपुर, मैहर एवं गुना में एक साथ आयोजित किया गया। भोपाल के मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से किया गया।

शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी सदानंद सरस्वतीजी भोपाल आए, मंत्री-पूर्व मंत्री के निवास पहुंचे

द्वारकाशारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज आज भोपाल आए। वे यहां गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के निवास पहुंचे। दोनों नेताओं के यहां स्वामी सदानंदजी के दर्शन के लिए कई लोग पहुंचे। मिश्रा और सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर स्वामी सदानंदजी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने उनकी पूजा कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

श्री महाकाल की दशहरे पर निकलने वाली सवारी के भव्य स्वरूप की तैयारी

बाबा महाकाल की सवारी वर्ष में एक बार दशहरे पर शमी वृक्ष पूजन हेतु दशहरा मैदान जाती है जिसके भव्य स्वरूप की तैयारी की जा रही हैं। इसमें भजन मंडली, बैंड दल को भी शामिल किया जाएगा और झांकियां शामिल होंगी।

चीता का भारतवंशी मेहमान भी आशा के गर्भ में, कूनो में जन्म लेगा पहला चीता

भारत में 70 साल पहले जिस चीता को विलुप्त घोषित करार दिया गया था, उसके विदेशी मेहमान तो 17 सितंबर को कूनो में आ गए लेकिन अब भारतवंशी चीता भी जल्द ही आने वाला है। नामीबिया से आए आठ चीता में से एक मादा चीता गर्भवती है और जल्द ही वह भारत की धरती से लुप्त हुए प्रजाति को जन्म देकर स्वदेशी चीता दे सकती है।

स्वच्छता में 4354 शहरों में इंदौर नंबर एक, भोपाल छठवें नंबर, जानिये क्या रहे नतीजे

केंद्रीय आवास एवं नगरीय मंत्रालय ने 2022 के स्वच्छता सर्वे में इंदौर ने लगातार छठवीं बार देश में नंबर वन बनकर स्वच्छता का छक्का मारा है। 2016 से शुरू हुए इस सर्वे में पहले साल मैसूर ने देश में नंबर वन स्थान पाया था लेकिन इसके बाद 2017 से आज तक मध्य प्रदेश के इंदौर ने दूसरे किसी भी शहर को स्वच्छता के मामले में अपने से आगे नहीं आने दिया है। जबकि 2016 में केवल 73 शहरों के बीच इसकी प्रतिस्पर्धा थी और आज इंदौर 4354 शहरों के बीच से नंबर वन बना है।

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव खड़गे-थरूर के बीच, त्रिपाठी का नामांकन निरस्त

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब केवल मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में बचे हैं। तीसरा नामांकन पत्र भरने वाले केएन त्रिपाठी का पर्चा अवैध पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। अब आठ अक्टूबर को नाम वापसी की तारीख के बाद यह तय होगा कि खड़गे-थरूर के बीच मतदान होगा या इनमें से कोई एक निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो जाएगा।

धार के आरिफ खत्री को यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

यूनेस्को एवं वल्र्ड क्राफ्ट्स काउंसिल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड आफॅ एक्सीलेंस वर्ष 2021-22 मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम बाग के युवा शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को देने का फैसला किया गया है। उनका चयन कोटा सिल्क स्टोल पर बाग प्रिंट की उत्कृष्ट कारीगरी के लिए किया गया है। आरिफ खत्री को 16 देशों के 118 शिल्पियों में से उत्कृष्ट शिल्प कला करने पर किया गया है।

बेस्ट टूरिज्म प्रचार सामग्री का अतुल पब्लिसिटी को अवार्ड, उपराष्ट्रपति से सम्मानित

देश की जानी-पहचानी विज्ञापन एजेंसी अतुल पब्लिसिटी को बेस्ट टूरिज्म प्रचार सामग्री अवार्ड मिला है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों अतुल पब्लिसिटी को यह सम्मान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी मौजूद थीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today