Digvijay Singh ने कहा SIR के माध्यम से vote छीनने के बाद नागरिकता को छीनेंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि एसआईआर के माध्यम से वोट छीना जा रहा है और इनका दूसरा कदम एसआईआर से More »

बौद्ध विद्वानों का Sanchi में जमघट, वक्ताओं ने कहा internet हमसे जानकारी लेकर AI के जरिये हमें जानकारी परोस रहा

सांची के सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वानों ने कहा कि इंटरनेट हमसे ही जानकारी लेकर एआई के जरिये हमें ही जानकारी परोस रहा है। इसलिए एआई का More »

‘‘सांची परिवार’’ ने दुग्ध उत्पादक की बेटियों की शादी में सौंपा ‘‘मायरा’’

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने राजगढ़ और सीहोर जिले के सांची दुग्ध उत्पादक किसान की दो बेटियों रूकमणि और रितु के शुभ विवाह में ‘‘सांची मायरा’’ (भात) का थाल सौंपा है। मायरे More »

BJP में प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन के बाद Yuva-Mahila मोर्चा में बदलाव, मालवा-महाकौशल को कमान मिली

मध्य प्रदेश भाजपा में नेतृ्त्व परिवर्तन के बाद संगठन में बदलाव का सिलसिला तेज हो गया है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा में प्रदेश नेतृत्व ने मालवा और महाकौशल के नेताओं को More »

Uma Bharti ने बराबरी पर बड़ा बयानः reservation के अलावा government-administration में सबको बराबरी का स्थान मिले

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता उमा भारती ने सत्ता, शासन-प्रशासन में सभी की बराबर की भागीदारी होने की बात कही है। कहा कि यह आरक्षण के More »

उमा की सलाह पर सरकार चली तो यह हो जाएगा, शराब के शौकीनों को अपने ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे

मध्य प्रदेश में शराब बंदी से शुरू हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मुहिम के नशामुक्ति अभियान पर समझौते करने के बाद अब उन्होंने शिवराज सरकार को सलाह दी है कि वह शराब की दुकानों को स्कूल-कॉलेज, धार्मिकस्थलों ही नहीं बल्कि मजदूरों की बस्तियों, अस्पताल और बस स्टैंड से आधा से एक किलोमीटर की दूरी पर अनुमति दे। अगर उमा भारती की सलाह पर सरकार ने नई शराब नीति बनाई तो शराब के शौकीनों को शराब की दुकान ढुंढने के लिए शहर में कई किलोमीटर की दूरी नापने होगी। हम आपको बता रहे हैं उमा भारती ने जो शिवराज सरकार को सलाह दी है, उसके बारे में।

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर आया गुस्सा, जानिये क्यों दी पोल खोलने की चेतावनी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 2019 में बड़े मतों के अंतर से हराकर लोकसभा में पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के प्रयासों में तीन दशक पहले कांग्रेस में आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को खुली चुनौती दी है। उन्होंने गुस्से से तमतमाते हुए तेज आवाज में मीडिया के सामने चुनौती दी कि वे उनकी पोल खोलकर रख देंगी। आखिर प्रज्ञा को गुस्सा क्यों आया और वे पोल खोलने के लिए क्या कदम उठाने वाली हैं, जानिये इस रिपोर्ट में।

प्रवासी सम्मेलन और इनवेस्टर समिट के लिए इंदौर तैयार, तस्वीरों से देखिये हमारा इंदौर

मध्य प्रदेश के लिए आठ से 12 जनवरी तक गौरव के दिन बनने जा रहे हैं क्योंकि औद्योगिक राजधानी इंदौर में कई देशों में रह रहे प्रवासी भारतीय, नेता के अलावा वहां के उद्योगपति व अन्य गणमान्य प्रतिनिधि आ रहे हैं। इनके लिए इंदौर को इस तरह सजाया गया है कि उसकी तस्वीरें देखकर किसी विकसित देश के भव्य नगर की अनुभूति होती है। कुछ तस्वीरों में देखिये हमारे इंदौर शहर की झलक।

मालवा-महाकौशल-गोंडवाना की तुलना, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने क्यों दिखाई नाराजगी, जानिये

मध्य प्रदेश भाजपा में 2020 के बाद से वरिष्ठ नेताओं की अपनी सरकार से नाराजगी अक्सर झलकती रही है। इस बार पूर्व मंत्री औऱ वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर पर अपने क्षेत्र में संस्कृति विभाग के वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस जैसे आयोजन में उनकी गैर मौजूदगी पर तंज कसते हुए महाकौशल-गोंडवाना की मालवा-इंदौर से तुलना कर डाली है। हम आपको बता रहे हैं कि विश्नोई ने किस संदर्भ में क्या कहा।

राहुल गांधी की देश में भारत जोड़ो यात्रा, मध्य प्रदेश में अपमान यात्रा, किसने कहा पढ़िये

कांग्रेस की देश और मध्य प्रदेश में अलग-अलग रणनीति को लेकर भाजपा ने चुटकी ली है। भाजपा के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी पर तंज कसते हुए उनकी देश में चल रही यात्रा के विपरीत मध्य प्रदेश में अपने ही नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। गृह मंत्री ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के हालातों को लेकर क्या कहा पढ़िये।

सागौन तस्करी का ऑडियो वायरल, वन विभाग की संदिग्ध भूमिका

राजधानी भोपाल और सीहोर के बीच सागौन की तस्करी का मामला सामने आया है जिसमें एक ऑडियो वायरल हुआ है. इस ऑडियो में जो आवाजें सुनाई दे रहे हैं उनमें कथित रूप से वन विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है. सागौन की लकड़ी की तस्करी में शामिल लोगों में एक ड्राइवर भी था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है.

नेता प्रतिपक्ष का डीजीपी को पत्र, मांगी 8 साल पहले व्यापम घोटाले की शिकायत की प्रतिलिपि

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने डीजीपी को पत्र लिखकर व्यापम घोटाले के 8 साल पुराने एक शिकायत पत्र को मांगा है. नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी से मांग की है कि उन्हें न केवल शिकायती पत्र बल्कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सभी प्रमाणित दस्तावेजों की प्रतिलिपि भी प्रदान की जाएं.

सामाजिक समीकरणों में उलझती राजनीति, कभी जनजाति तो कभी OBC-दलित तो कभी सवर्ण को साधते नेता

धर्म-जातिवाद को लेकर अक्सर विरोध के स्वर उठते रहते हैं लेकिन जब भी कहीं चुनाव आते हैं तो राजनीतिक दल इसके ईर्दगिर्द खुद को सिमट लेते हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही कुछ चल रहा है जिसमें भाजपा, कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। उसने जातिवाद के साथ जनजातीय समाज की अपनी कमजोर कड़ी को मजबूती देने पर मैदानी रणनीति के साथ सरकार में होने का लाभ लेते हुए प्रशासनिक रूप से भी काम किया है। वहीं, कांग्रेस ने जनजातीय समाज के युवा वर्गों को साधने के लिए यूथ लीडरशिप को आगे कर दिया है जिससे भाजपा को टक्कर मिल रही है।

दृष्टिहीनो को ब्रेल लिपि पाठ्य पुस्तकें नहीं मिलने पर प्रमुख सचिव तलब, मानव अधिकार आयोग का एक्शन

जहां संसार दृष्टिहीनों के लिए आज ब्रेल लिपि दिवस मना रहा है वहीं मध्य प्रदेश में दृष्टिहीनों को पाठ्य पुस्तकें ब्रेल लिपि दिलाने के लिए राज्य मानव अधिकार आयोग को एक्शन लेना पड़ रहा है। आयोग ने सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव को तलब करते हुए एक महीने में दृष्टिहीनों को ब्रेल लिपि की पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता को लेकर जवाब मांगा है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में एक महीने में दूसरे टाइगर का शिकार, फंदे के बाद अब करंट दिया

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ के शिकारियों का गढ़ बनता जा रहा है। एक महीने पहले शिकारियों ने एक टाइगर को फांसी देकर शिकार बनाया तो नए साल में शिकारियों ने बाघ के शिकार के लिए करंट फैलाया और उसे शिकार बनाया जिसमें एक हायना भी चपेट में आ गया। पन्ना टाइगर रिजर्व में एक महीने में दूसरे टाइगर की मौत की घटना से वन विभाग के अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today