BJP में प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन के बाद Yuva-Mahila मोर्चा में बदलाव, मालवा-महाकौशल को कमान मिली

मध्य प्रदेश भाजपा में नेतृ्त्व परिवर्तन के बाद संगठन में बदलाव का सिलसिला तेज हो गया है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा में प्रदेश नेतृत्व ने मालवा और महाकौशल के नेताओं को More »

Uma Bharti ने बराबरी पर बड़ा बयानः reservation के अलावा government-administration में सबको बराबरी का स्थान मिले

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता उमा भारती ने सत्ता, शासन-प्रशासन में सभी की बराबर की भागीदारी होने की बात कही है। कहा कि यह आरक्षण के More »

Indian Society for Buddhist Studies का रजत जयंती सम्मेलन Sanchi में Sunday से

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में 23 नवंबर रविवार से तीन दिवसीय इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज का रजत जयंती सम्मेलन आरंभ हो रहा है। सम्मेलन में वियतनाम, म्यांमार और श्रीलंका More »

MP: हारे हुए नेताओं को कमान सौंपने में बढ़ा एक और कदम, Mahila Congress भी हारी हुई नेता के हाथ में

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में संगठन की कमान चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों को सौंपने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। प्रदेश कांग्रेस की कमान हारे हुए जीतू पटवारी को More »

सिविल जज इंटरव्यू में ST छात्रों के चयन नहीं होने पर जयस ने उठाया सवाल, कहा Reservation बस दिखावा

मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आवाज उठाने वाले संगठन जयस ने सिविल जज इंटरव्यू को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। जयस ने कहा है कि इंटरव्यू में एक भी आदिवासी छात्र More »

करोड़पति संविदा सब इंजीनियर हेमा मीना के नजदीकी जर्नादन सिंह पर गाज, निलंबन

मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की संविदा सब इंजीनियर रहीं हेमा मीना के यहां लोकायुक्त छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति के मामले में अब उनके नजदीकी और पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के परियोजना प्रभारी इंजीनियर जर्नादन सिंह पर भी एक्शन हुआ है। आज निगम के एमडी उपेंद्र जैन ने जर्नादन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

पूर्व कुलपतियों को अब ध्यान आए यूनिवर्सिटी के शिक्षक-कर्मचारी, मांगें लगने लगीं तर्कसंगत

मध्य प्रदेश विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और अधिकारी-कर्मचारियों को रिटायरमेंट में दी जाने वाली पेंशन की विसंगतियां अब पूर्व कुलपतियों को समझ आई हैं। एक दो नहीं बल्कि नौ पूर्व कुलपतियों को आज समझ आया है कि यूनिवर्सिटी के शिक्षक-अधिकारी व कर्मचारियों को गलत पेंशन दी जा रही है और अब वे उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं। जानिये कौन-कौन पूर्व कुलपति समर्थन में सामने आए।

शराब ठेके देकर आंख बंद करता प्रशासन, स्थानीय विरोध पर जागा, कहां-कहां गए लोग

सरकार शराब ठेकों से अपना खजाना भरती है और ठेकेदारों को ठेका देने के बाद आंख बंद कर लेती है। कई बार ठेकेदार की गलत गतिविधियों का विरोध नहीं होता तो लोग परेशानियां झेलते रहते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसी पहल करते हैं जो उदाहरण बन जाती है। ऐसा ही उदाहरण भोपाल के कटारा क्षेत्र की रहवासी बस्ती के लोगों ने पेश किया और बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध बार खोलकर शराब परोसने वाले असरदार व्यक्ति की करतूतों को उजागर करने के लिए न जाने कहां-कहां गए। नतीजा आज उसका उदाहरण बन गया है।

विधानसभा चुनाव 2023ः बुंदेलखंड में कांग्रेस को मेहनत की जरूरत, भाजपा को गढ़ बचाने की चुनौती

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में ग्वालियर-चंबल की 34 सीटें जिस तरह अब तक कांग्रेस के लिए मजबूत गढ़ रहीं थीं, वैसे ही बुंदेलखंड की 26 सीटों पर भाजपा चुनाव दर चुनाव मजबूत होती गई है। हालांकि इस गढ़ में कांग्रेस ने 2018 में कुछ सेंधमारी की थी लेकिन उपचुनावों के बाद उसकी स्थिति बीते चुनावों की तरह एक तिहाई सीटों के आसपास सिमटकर रह गई। इस बार कांग्रेस के लिए बुंदेलखंड स्थानीय नेताओं की आपसी खींचतान और कुछ नेताओं के दलबदल कर भाजपा में चले जाने से कुछ ज्यादा चुनौतीभरी परिस्थितियां हैं। आईए पढ़िये बुंदेलखंड का चुनावी गणित इस बार क्या होने की संभावना है।

NSUI के 52 जिला अध्यक्ष घोषित, दिल्ली से सूची जारी

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्य प्रदेश इकाई का गठन कर दिया गया है. दिल्ली से 52 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई जिसमें भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर भी शामिल है.

MP के गृह मंत्री ने जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों पर उठाए सवाल, मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के भोपाल-छिंदवाड़ा में पकड़े गए हिज्ब उत तहरीर आतंकी संगठन के 11 सदस्यों में से एक सलीम के धर्मांतरण की कहानी सामने आने के बाद अब भाजपा हमलावर हो गई है। धर्मांतरण में जाकिर नाइक का नाम सामने आने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे पहले से ही कहते रहे हैं कि नाइक कोई शांतिदूत नहीं है।

विधानसभा चुनाव 2023ः ग्वालियर क्षेत्र की 19 सीटों पर BSP के साथ सिंधिया फेक्टर BJP के साथ, कांग्रेस के लिए चुनौती

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा रहेगा क्योंकि अब तक उसके वोट में बसपा ही एकमात्र बाधा थी लेकिन इस बार सिंधिया भी उसके साथ नहीं है। ऐसे में ग्वालियर क्षेत्र की 19 सीटों पर आज की स्थिति में भाजपा के पास 10 व कांग्रेस के पास नौ सीटें हैं जो विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस के पास 15 सीटें थीं और इसी समीकरण की वजह से कांग्रेस प्रदेश में सरकार बना सकी थी। विधानसभा चुनाव 2023 में ग्वालियर की ये 19 सीटें सत्ता की कुर्सी में मुख्य भूमिका निभाएंगी। मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 के पहले हमारी चुनावी चर्चा की श्रृंखला में आज जानते हैं ग्वालियर क्षेत्र की 19 सीटों का गणित।

इंस्टा पर सुसाइड पोस्टः साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर डिको़ड कर बचाया, कौन थी युवती जानें

अपने जीवन को समाप्त करने के लिए सुसाइड करने की प्रवृत्ति वाले लोगों को समय पर अगर मदद मिल जाए तो वे असमय मौत के फैसले से बच सकते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के पास आज ऐसी ही एक चुनौती इंस्टाग्राम पर मिली जिसमें एक युवती ने सुसाइड करने की पोस्ट अपलोड की थी। मध्य प्रदेश की राज्य साइबर पुलिस ने न केवल उसके एकाउंट को डिकोड किया बल्कि उस तक पहुंचकर एक जीवन को बचा भी लिया।

चंबल की विधानसभा सीटें दलित समाज प्रभावितः विजयी प्रत्याशी भी पाता है दूसरे-तीसरे नंबर के उम्मीदवार से कम वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ेंगी। यहां का चुनावी समीकरण उत्तर में यूपी-बिहार, दक्षिण में महाराष्ट्र से प्रभावित रहता है। उत्तर में चंबल की 13 सीटें हैं जो उत्तर प्रदेश के जातीय समीकरणों में फंसी रहती हैं और यहां का दलित समाज भाजपा और कांग्रेस दोनों की हार-जीत पर असर डालता है। कई विजयी प्रत्याशियों को वहां दूसरे और तीसरे नंबर रहने वाले प्रत्याशी काफी कम वोट मिलते हैं लेकिन यह लोकतंत्र है जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं वही जीतता है। आईए समझिए चंबल विधानसभा सीटों के बारे में।

मदर्स डे इन कूनो नेशनल पार्कः चीता सियाया के बच्चों ने मां के साथ मनाया, देखिये तस्वीर और वीडियो

देश के टाइगर और चीता स्टेट मध्य प्रदेश में आज श्योपुर के पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भी मदर्स डे की कुछ वीडियो व तस्वीरें वायरल हुई हैं। इनमें मादा चीता नामीबियाई की सियाया ने अपने इंडियन बच्चों के साथ मदर्स डे को सेलिब्रेट किया। उनके इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हैं। आईए देखिये हमारे साथ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today