Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की MP को मेजबानी, दिल्ली में ऐलान, मलखंभ राज्य खेल घोषित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आज दिल्ली में ऐलान किया गया और इस आयोजन का मध्य प्रदेश को मौका दिया गया है। प्रदेश के आठ शहरों में यह खेल होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन की मेजबाना के ऐलान के पहले मलखंभ का प्रदर्शन किया गया जिसका लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मलखंभ को मध्य प्रदेश का राज्य खेल घोषित करने का भी ऐलान किया गया।

MP में निवेश आमंत्रण की दिल्ली में कवायद, CM विभिन्न देशों के राजदूतों, उद्योगपतियों से मिलेंगे

मध्य प्रदेश में निवेश आमंत्रण के लिए अगले साल होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों-अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ आज बैठक करेंगे। बैठक में टेक्सटाइल्स और कपड़ा उत्पादन सेक्टर के अवसरों पर चर्चा होगी। सीएम दिल्ली पहुंच गए हैं।

नशामुक्ति अभियान में जबलपुर में 895 नशे के इंजेक्शन जप्त

नशे के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ, अवैध शराब, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने एवं शराब पीकर वाहन चलाने, साथ ही हुक्काबार लांउज और सिगरेट एवं तम्बाकू निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाहियां की जा रही हैं। पुलिस नशे के अवैध कारोबार को नेस्तनाबूद करने में जुटी हुई है। आज जबलपुर पुलिस ने नशे के 895 इंजेक्शन जप्त कर आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किये।  

पांच सौ साल पुरानी नृत्य शैली और थाइलैंड के शास्त्रीय नृत्य में श्रीराम कथा की प्रस्तुति

अंतर्राष्ट्रीय रामलीलाल उत्सव के चौथे दिन रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर पांच सौ साल पुरानी नृत्य शैली और थाइलैंड के शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से श्रीराम कथा की प्रस्तुति दी गई। खोन रामायण ग्रुप थाइलैंड द्वारा श्रीराम कथा औऱ असम के उत्तर कमलाबाड़ी सत्र शंकरदेव क्रिस्टी संघ, मांजुली द्वारा पुष्पवाटिका, धुनष यज्ञ, सीता स्वयंवर प्रसंगों की प्रस्तुति हुई।

कांग्रेस नेतृत्व को आंखें दिखा रहे नेता, फिर भी एक्शन नहीं ले रहा संगठन

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है क्योंकि एक साल की अवधि शेष बची है। मगर विधानसभा चुनाव 2018 में सत्ता में आने के बाद उससे बाहर हो चुकी कांग्रेस में आज भी संगठन पर नेता हावी दिखाई दे रहे हैं। नेता कभी राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा समर्थित प्रत्याशी को वोट डाल देते हैं तो कभी पार्टी के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव को नजरअंदाज करने से भी बाज नहीं आते हैं। संगठन ऐसे लोगों के चिन्हित होने का दावा तो जरूर करता है लेकिन उन पर अनुशासन का डंडा नहीं चला पाता है। केवल उन लोगों को अनुशासनहीनता का डरा दिखाया जा रहा है जो जिले व ब्लॉक स्तर में सक्रिय हैं।

टी20 क्वालिफायर मैंचों में वेस्टइंडीज-आयरलैंड जीतीं, कशमकश भरे होंगे आगे के मुकाबले

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मुकाबलों में आज दो मैच खेले गए जिसमें वेस्टइंडीज और आयरलैंड ने अपने-अपने पहले मैच जीत लिए हैं। क्वालिफायर मुकाबलों में अब नीदरलैंड को छोड़कर श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बावे, आयरलैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड एक-एक मैच जीतीं जिससे आने वाले मैचों में सभी टीमों के बीच कशमकश पूर्ण खेल होगा।

लोकायुक्त पुलिस में IFS सत्यानंद के खिलाफ FIR , उद्यानिकी संचालक रहते की धोखाधड़ी

अखिल भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सत्यानंद के खिलाफ केंद्र सरकार की उद्यानिकी संबंधी योजनाओं में अनियमितता करने पर लोकायुक्त पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सत्यानंद सहित उद्यानिकी विभाग के उप संचालक, आठ ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी और छह कंपनियों के प्रमुखों पर भी धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। उल्लेखनीय है कि गौरव चौधरी, अजय यादव जैसे कुछ अन्य आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ भी लोकायुक्त पुलिस में मामले हैं लेकिन विभागों द्वारा दस्तावेज उपलब्ध कराने में टालमटोल किए जाने से उनमें कार्रवाई में देरी हो रही है।

मल्लिकार्जुन कांग्रेस के नये अध्यक्ष बने, 7897 वोट मिले

कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे आखिरकार चुन लिए गए. उन्हे 7897 वोट मिले. शशि थरूर को 1072 वोट मिले. मतदान में करीब 9900 वोट थे. 416 वोट अवैध घोषित किये गये और कुछ वोट अनुपस्थित होने से नहीं डाले गए. गौरतलब है कि कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है.

चर्चा में शॉपिंग काम्पलेक्स, पीएस खुद देखरेख में करा रहे काम तो सरकारी मशीनरी दे रही सपोर्ट

90 के दशक वाले बैच के एक रसूखदार आईएएस अधिकारी के भोपाल के पॉश इलाके में निर्माणाधीन शॉपिंग काम्पलेक्स की चर्चा प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि शॉपिंग काम्पलेक्स की सुंदरता बनाए रखने के लिए राजधानी परियोजना वन मंडल इकाई ने भी उदारता बरती है. इसके लिए वन इकाई ने अपनी जमीन के सीमेंट के पोल को हटाकर फेंसिंग करा दी है।

सागर में 1000 करोड़ की सरकारी जमीन जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल, चीफ सेकेट्री को शिकायत

सागर में करीब 1000 करोड़ों रुपए मूल्य की 28 एकड़ शासकीय भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में जिला प्रशासन की भूमिका पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को शिकायत की गई है। हालांकि यह शिकायत कांग्रेस की स्थानीय नेता रेखा चौधरी ने की है लेकिन जिला प्रशासन की कोर्ट में चल रहे इससे जुड़े मामले में दस्तावेजों को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किए जाने को आधार बनाया गया है। अदालत के सामने जमीन से जुड़े दस्तावेजों को प्रस्तुत नहीं किए जाने से यह मामला अदालत ने खारिज कर दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today