फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के More »

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः दक्षिण अफ्रीका सेमी फाइनल दौड़ से बाहर, नीदरलैंड ने हराया

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आज ग्रुप दो के पहले मैच में बड़ा उलटफेर हुआ। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने 13 रनों से हराकर उसे सेमी फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया है। अब जहां भारत का सेमी फाइनल खेलना तय हो गया तो दूसरी टीम का फैसला पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच होने वाले आज के दूसरे मैच से होगा। भारत के साथ पाकिस्तान या बांग्लादेश के छह अंक होने से टीमों के रन औसत के आधार पर पहले-दूसरे का चयन होगा। भारत तो अभी की स्थिति में सेमी फाइनल में पहुंच गया है और दूसरी टीम पाकिस्तान या बांग्लादेश में से कोई एक होगी।

आदिवासी समुदाय के बच्चों ने गाये अपनी बोली के लोकगीत, जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

आदिवासी समुदाय के बच्चों ने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार अपनी बोली में लोकगीत और अपने लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। आयोजन भोपाल के बावड़िया कलां स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय (गुरुकुलम) विद्यालय में हुआ जिसमें बिरसा मुंडा-टंट्या मामा का गौरव गान गाया।

स्तनपान पर नेताओं के निशाने पर आईएएस अशोक शाह, भारती के बाद स्पीकर गौतम ने कहा कहीं पश्चिम देश से तो नहीं लौटे

लाड़ली लक्ष्मी दो के शुभारंभ कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अशोक शाह के मध्य प्रदेश में बच्चों को जन्म देने के बाद महिलाओं के स्तनपान को लेकर की गई टिप्पणी उनके लिए भारी साबित हो रही है। शाह को इस पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मातृशक्ति विरोधी करार दिया था तो अब मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने उन पर तंज कसा है कि कहीं वे पश्चिम देश से तो लौटकर नहीं आए। पश्चिम देशों में ही माताएं बच्चों को अपना दूध नहीं पिलाती हैं।

उमा भारती का 17 नवंबर से पारिवारिक बंधन से मुक्त होने का ऐलान, विद्यासागरजी ही गुरु

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ऐलान किया है कि 17 नवंबर 2022 से उनके परिवारजन और वे स्वयं सभी बंधन से मुक्त हो जाएंगी। अब उनके गुरु आचार्य विद्यासागरजी महाराज हैं। भारती ने कहा कि आचार्य विद्यासागरजी की आज्ञा से ही वे यह फैसला ले रही हैं।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः इंग्लैंड की श्रीलंका पर जीत के साथ मेजबान आस्ट्रेलिया सेमी फाइनल से बाहर

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप एक में आज इंग्लैंड ने श्रीलंका टीम को चार विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप में शामिल मेजबान आस्ट्रेलिया औसत कम होने की वजह से इस दौड़ से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड टीम पहले ही सेमी फाइनल के लिए ग्रुप से क्वालिफाई कर चुकी है।

चर्चा में कांग्रेस में दिग्विजय का बॉलिंग अंदाज तो भाजपा में नाथ की पिच पर पटेल की बल्लेबाजी

इन दिनों टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है और क्रिकेट का बुखार पूरे देश में बढ़-चढ़कर बोल रहा है। राजनेता भी इससे अछूते नहीं है लेकिन उनके क्रिकेट खेलने के अंदाज में भी राजनीति का पुट आ ही जाता है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तेलंगाना में विश्राम के पलों में बॉलिंग करते नजर आए तो उनके वायरल वीडियो में उनके इस अंदाज पर भी राजनीतिक कायस शुरू हो गए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह नगर छिंदवाड़ा में प्रभारी मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल पटेल भी वहां मैदान में जब बल्लेबाजी करते दिखे तो उसे कमलनाथ की पिच पर चौके-छक्के लगाने के तौर पर वीडियो वायरल हो गए हैं।

उज्जयिनी की कालगणना की पुनर्स्थापना के लिए वैदिक घड़ी, भूमिपूजन कल

उज्जयिनी उज्जैन को वापस कालगणना की दृष्टि से स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 300 साल पहले जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वारा बनवाए गए जन्तर मन्तर का यहां निर्माण किया जाएगा। कालगणना की पुनर्स्थापना के लिए यहां वैदिक घड़ी का निर्माण कराया जाएगा जिसका रविवार छह नवंबर को भूमिपूजन होगा।

व्यापमं घोटालाः दूसरों से परीक्षा दिलाने वाले जेल प्रहरी, मध्यस्थों को सजा

सीबीआई व्यापम प्रकरण के विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसौदिया ने जेल प्रहरी परीक्षा 2012 के पांच आरोपियों को आज सजा सुनाई। इन आरोपियों को सात-सात साल का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड दिया गया है।

टी 20 क्रिकेट वर्लड कपः आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराया, सेमी फाइनल दौड़ में लौटी

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को बेहद रोमांचक मुकाबले में चार रनों से हरा दिया। अब उसके सेमी फाइनल खेलने की उम्मीद जागी है लेकिन शनिवार को इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के बाद ही इसका फैसला होगा। अगर इंग्लैंड हार जाता है तो आस्ट्रेलिया की किस्मत जाग सकती है और वह न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप से दूसरी टीम होगी जो सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को आसानी से हराया

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप एक के आज के मैच में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को आसानी के साथ 35 रनों से हरा दिया। अपना वर्ल्ड कप का सफर आज समाप्त करने वाली आयरलैंड टीम के लिए यह संतोषजनक बात रही कि उसके गेंदबाज योशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड जैसी सशक्त टीम के खिलाफ हैट्रिक ली और वे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले ब्रेट ली, कर्टिंस कैंपर, हसरंगा, रबाड़ा और मयप्पन के बाद छठवें गेंदबाज बन गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today