फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के More »

भोपाल वनमंडल की नई कार्ययोजना पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

भोपाल वनमंडल की आगामी 10 वर्ष के लिए बनाई गई नई कार्ययोजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि इस कार्ययोजना में बाघ विचरण क्षेत्र को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर शामिल तो कर लिया गया था, लेकिन विधिवत अधिसूचना ही जारी नहीं हुई, जिस कारण इसे स्वीकृति नहीं दी गई।

मैं हिंदी में बात करता हूं ताकि अपनी बात जल्दी और आसानी से समझा सकूं: अशनीर ग्रोवर

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा वैश्विक स्तर पर आयोजित किए जा रहे टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव विश्वरंग 2022 का अंतिम दिन अपने पूरे सबाब पर रहा। इसमें दिन का आगाज अपने परंपरागत अंदाज में मंगलाचरण से हुआ जिसमें अंबरीश कालेले ने मोहन वीणा पर भक्ति संगीत की सुमधुर ध्वनियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद महत्वपूर्ण सत्रों का दौर शुरू हुआ जिसमें देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने शिरकत की और विभिन्न विषयों के विविध आयामों पर विचार व्यक्त किए।

मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से

मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं  विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से आरंभ होकर 23 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। राज्यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गई है।

विभीषण नायक से खलनायक तकः रामभक्त को राजनीति में बनाया जा रहा खलनायक

भगवान राम के भक्त विभीषण ने अपने भाई के अधर्म के रास्ते को देखते हुए अपने ईष्ट राम का साथ दिया। रामभक्त विभीषण ने सीता को रावण के कब्जे से मुक्त कराने के लिए राम का साथ दिया और उन्हें रावण की मृत्यु के भेद के बारे में बताया था। विभीषण को नायक की तरह रामायण में पेश किया गया लेकिन इन दिनों की राजनीति में नेता उन्हें खलनायक की तरह प्रस्तुत करने में तुले हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने और कांग्रेस सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाने वालों पर ढाई साल से तंज कसा जा रहा है। उन्हें कांग्रेस द्वारा खलनायक बताया जा रहा है तथा विभीषण संज्ञा दी जा रही है।

ऑन लाइन गेमिंग के लिए नियामक प्राधिकरण बनेगा, मध्य प्रदेश में कानून पर यह हो रही तैयारी

मध्य प्रदेश में ऑन लाइन गेमिंग को लेकर सरकार कानूनी रूप देने की तैयारी कर रही है। इसमें प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ सचिवों की समिति को ले जाया जा रहा है जिसमें नियामक प्राधिकरण बनाकर ऑन लाइन गेमिंग को प्रतिबंधित किया जाएगा।

छ्ग राज्यपाल उइके दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर रहेंगी


छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 20 व 21 नवंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगी। प्रवास के दौरान राज्यपाल सुश्री उइके 20 नवंबर 2022 को शाम 7 बजे भोपाल में आयोजित टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव ‘विश्वरंग’ के समापन समारोह में शामिल होंगी।भोपाल प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल 21 नवंबर 2022 को नेहरू युवा केन्द्र के स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित रहेंगी।

विभीषण पर राजनीति, भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव चले थे कांग्रेस को घेरने खुद फंस गए

ढाई साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कांग्रेस के 22 विधायकों को गुना के भाजपा के एक सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा विभीषण कहकर संबोधित करने पर राजनीति में उफान आ गया है। जिस मंच पर राव ने यह टिप्पणी की वहां 22 विधायकों में से दो महेंद्र सिंह सिसौदिया व प्रद्युमनसिंह तोमर मौजूद थे और उन्होंने अपने आपको राव को वहीं जवाब दिया कि वे तो रामभक्त हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बाद में इसको लेकर सफाई दी है तो कांग्रेस ने उन लोगों की दुर्गति पर तंज कसा है।

कमलनाथ के कार्यकाल में 38 विधायक बागी हो चुके, विधायकों के अब तक के रवैये से अज्ञात आशंका

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के विधायकों के पार्टी छोड़ने की चर्चा पर भाजपा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में अब तक 38 विधायक बागी हो चुके हैं। वे अज्ञात आशंका से भयग्रस्त हैं। मगर भाजपा ने कमलनाथ को भरोसा दिलाया कि भाजपा ऐसा कुछ नहीं करती है।

मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्र छोड़ा, राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी

भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचने के पहले यहां उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा होता नजर आ रहा है। इंदौर में एक मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति टूटी-फूटी हिंदी में लिखा एक पत्र छोड़कर भाग गया जिसमें राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे सियासी स्टंट करार दिया है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का श्रद्धा हत्याकांड पर गुस्सा, हिंदू ऐसा कृत्य करता तो देश में दंगे हो जाते

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यही कृत्य कोई हिंदू करता तो अभी तक देश में दंगे हो जाते। हिंदू एकजुटता नहीं होने से सनातन धर्म खतरे में है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today