विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

जंगल महकमे में प्रशासनिक अराजकता, फील्ड अफसरों में टकराव, तबादला आदेश किए जा रहे नजरअंदाज

मध्य प्रदेश में वन विभाग में इन दिनों फील्ड के अफसरों में टकराव की परिस्थितियां बन रही हैं। आईएफएस अधिकारियों द्वारा ही राज्य शासन के तबादला आदेशों को नजरअंदाज किया जा रहा है और स्थानांतरण के बाद भी मनचाही पोस्टिंग नहीं मिलने से पदों पर जमा हैं। पढ़िये जंगल महकले की प्रशासनिक अराजकता जैसी स्थिति पर विशेष रिपोर्ट।

दलालों से पंगा लेना महंगा पड़ा… भोपाल आरटीओ में अफसरों की दलाली पर जांच, RTO-ARTO अटैच….

भोपाल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के घिर गया है। लिखित में एआरटीओ अनपा खान के कथित वसूली के दस्तावेजों के आधार पर भ्रष्टाचार के मामले की जांच डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्रर करेंगे जो दस दिन में रिपोर्ट देंगे।

कर्मचारी-पेंशनर का प्रदेश व्यापी आंदोलन, प्रभारी मंत्रियों-विधायकों को OPS, DR, पदोन्नति के लिए ज्ञापन

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अब प्रदेश व्यापी आंदोलन कर रहे हैं। आज सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारी-पेंशनरों के संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रभारी मंत्रियों-विधायकों को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन बहाली, महंगाई राहत और पदोन्नति से जुड़ी तमाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।

चुनावी राजनीति के पहले शासन से मोर्चा, निशा बांगरे के इस्तीफे के बाद शासन का सरकारी आवास का नोटिस….

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए कमर कसने वाली राज्य प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी छतरपुर एसडीएम निशा बांगरे ने दो दिन पहले नौकरी से इस्तीफा दिया लेकिन इत्तफाक से उसी दिन राज्य शासन ने उन्हें भोपाल में सरकारी आवास पर स्थानांतरण के बाद भी आधिपत्य रखने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। अब इस नोटिस पर बांगरे ने वायरल वीडियो में अपना बयान जारी कर राज्य शासन से मोर्चा खोल दिया है। मगर दूसरी तरफ यह भी सामने आया है कि वे जिस निजी कार्यक्रम में व्यस्तता की बात कह रही हैं, उसमें कुछ विदेशी मेहमान भी आए हैं जिसकी जानकारी प्रशासन को भी नहीं है। इससे नई कंट्रोवर्सी पैदा होने की संभावना है और बांगरे व उनके परिवार पर कड़ी कार्रवाई की संभावना है।

CR-NR का फर्जी टीटीई पकड़ाया, पहले आगरा-मथुरा के बीच था सक्रिय

मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के नाम पर स्टाफ की आंखों में धूल झोंकते हुए यात्रियों की टिकट चेकिंग करने वाले टीटीई ग्वालियर में पकड़ाया। कुछ महीने से वह ग्वालियर से लेकर दिल्ली के बीच टिकट चैकिंग के नाम पर लोगों से वसूली करता था। रेलवे स्टाफ या आरपीएफ या जीआरपी को इसकी भनक तक नहीं थी और एक यात्री की शंका पर उसे पकड़ा जा सका।

विपक्ष को सीएम शिवराज ने बताया मेंढक, सांप, बंदर, कमलनाथ का मर्यादा का पाठ

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना की विपक्षी एकता पर हमला करते हुए विपक्ष को मेंढक, सांप और बंदर कहकर पुकारा। सीएम चौहान की इस टिप्पणी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें मर्यादा का पाठ याद कराया। पढ़िये जुबानी जंग में शिवराज-कमलनाथ की टक्कर।

देवास DFO मिश्रा का 18 गोंद कारोबारियों को नियम विरुद्ध लाइसेंस का आरोप पत्र पर HQ में डंप

  • बुरहानपुर में गोंद का कारोबार करने वाले 18 व्यापारियों को जैव विविधता एक्ट और पेसा एक्ट के प्रावधानों को धता बताते हुए लाइसेंस जारी करना देवास डीएफओ प्रदीप मिश्रा को महंगा पड़ सकता है. उनके इस कृत्य के चलते खंडवा के तत्कालीन सीसीएफ आरपी राय ने डीएफओ का आरोप पत्र बनाकर राज्य शासन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय को भेज दिया है. मुख्यालय में ‘बड़े बाबू’ ने मिश्रा के आरोप पत्र को लालफीताशाही के हवाले कर दिया है यही कारण है कि एक महीने से ज्यादा का समय बीत गया पर अभी तक मिश्रा को आरोप पत्र नहीं मिल पाया है. जांच प्रतिवेदन में गोंद के एक कारोबारी के हवाले से कहा गया है कि 60-60 हजार रुपए लेकर लाइसेंस दिए गए है.

पटना की विपक्षी दलों की बैठक में लालू को राहुल की शादी की चिंता….कहा बाराती बनने को तैयार बैठे

पटना में प्रमुख विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और साथ में उन्होंने उनकी शादी पर चिंता भी जताई। कहा कि वे सभी उनके बाराती बनने के लिए तैयार बैठे हैं। उनके इस अंदाज से विपक्षी दलों की बैठक की प्रेस कांफ्रेंस में हंसी के फौव्वारे छूट गए।

भाजपा के मंत्री-नेताओं ने घर-द्वार छोड़ा, मंत्री शाह-विश्नोई ने गांव में गुजारी रात… बाहर पलंग पर सोये

भाजपा के मंत्री-नेता इन दिनों महाकौशल में घर-द्वार छोड़कर दिन-रात यात्रा कर रहे हैं। बालाघाट से रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के गुरुवार को शुरू होने के साथ चुनावी शंखनाद के बाद मंत्री हो या नेता या कार्यकर्ता इसमें घर-द्वार छोड़कर गांव-कस्बे में डेरा डाल रहे हैं। वन मंत्री विजय शाह व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की गुरुवार की रात का एक वीडियो-फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें कैसे उन्होंने रात गुजारी व कैसे शुरू हुई सुबह।

ओरछा की जामनी नदी के पुल में दरार, 5 माह पहले गडकरी और CM शिवराज ने किया था लोकार्पण

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला में पहली बारिश मे करोड़ों की लागत से बने जामनी पुल में दरार पड़ने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. पुल मौसम की पहली बारिश भी नही झेल पाया। करीब 5 माह पहले देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा में इस पुल का लोकार्पण किया था। दरार की सूचना में निवाड़ी प्रशासन हरकत में आया और उस स्थान पर पत्थर और बैरिकेड लगाकर आवागमन रोक दिया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today