पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है जिन्होंने अपने कुत्ते के कथित रूप से गुम जाने के बाद सिपाही को बेल्ट से ऐसा मारा कि उसके शरीर में खून जमा हो गया। आदिवासी समाज से आने वाले सिपाही के साथ अब आदिवासी युवा संगठन जयस उतर आया है जिसने दो दिन से प्रशासन की नींदहराम कर रखी है। जिस सिपाही से कथित रूप से मारपीट और जातिसूचक अपमानित करने वाली टिप्पणियां की गईं, उसे सौरभ ने अपने घर की ड्यूटी में कुत्ते की देखरेख, बच्चों की देखभाल व घरेलू काम के लिए लगाया हुआ था और सौरभ का कुत्ता कहीं गुम हो गया तो इससे न केवल पुलिस अधिकारी बल्कि उनके परिवारवालों का गुस्सा सिपाही पर टूट पड़ा। अब आदिवासी समाज सिपाही के साथ खड़ा हो गया है और एट्रोसिटी एक्ट में कार्रवाई की मांग के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। पढ़िये हमारी रिपोर्ट।
-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-

















