विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

करोड़ों की संपत्ति के मालिक परिवहन के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से मंत्री गोविंद सिंह के संबंध के सवाल पर बोले मंत्री नाराज…पलटकर यह कहा

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त के छापे के बाद सोना-चांदी-करो़ड़ों नकदी उगल रहे उसके ठिकानों की वजह से सवालों के घेरे में फंसे पूर्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पत्रकार पर नाराज हो गए। मंत्री ने सवाल करने वाले पत्रकार के बारे में पलटते हुए पूछा और कुछ इस अंदाज में जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

जीएसटी कौंसिल ने समीक्षा कर बदलीं दरें, पुरानी वाहनों को बेचने पर बढ़ा टैक्स

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त के छापे के बाद सोना-चांदी-करो़ड़ों नकदी उगल रहे उसके ठिकानों की वजह से सवालों के घेरे में फंसे पूर्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पत्रकार पर नाराज हो गए। मंत्री ने सवाल करने वाले पत्रकार के बारे में पलटते हुए पूछा और कुछ इस अंदाज में जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। देखिये और पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की गिरफ्तारी का वारंट जारी, 23 लाख PF घोटाले का आरोप

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ प्रोविडेंट फंड (पीएफ) घोटाले के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया, जिन्होंने पुलकेशिनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर अन्नक्षेत्र की मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला मौत

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को सुबह एक महिला का अन्न क्षेत्र की एक मशीन में दुपट्टा फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महिला के परिवारजन को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

होशंगाबाद रोड जीजी फ्लाइओवर में मुख्य अभियंता की नहीं सुन रहे ठेकेदार-अफसर, निरीक्षण में खुली पोल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होशंगाबाद रोड पर बन रहे जीजी फ्लाइओवर के निर्माण में मुख्य अभियंता के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। यह बात तब सामने आई जब मुख्य अभियंता फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने अपने निर्देशों के विरुद्ध चल रहे कामों को लेकर ठेकेदार-अधिकारियों को फटकार लगाई।

IT-लोकायुक्त के छापों में MP के भ्रष्टाचार के सूत्रों को खोला, राजेश शर्मा-सौरभ व चेतन गौर अरबों के खिलाड़ी

भोपाल में दो दिनों के भीतर आयकर, लोकायुक्त के छापों के बाद अचानक कोई व्यक्ति अकूत संपत्ति में से करोड़ों का सोना-नकद राशि रातीबड़ के पास जंगल में लावारिस कार में छोड़ गया। किसी ने पुलिस और आयकर को सूचना दे दी और रात के अंधेर में इन सरकारी महकमों की गाड़ियां वहां पहुंची तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। जिस कार में यह मिला वह ग्वालियर की थी और जिस व्यक्ति चेतन गौर के नाम यह कार थी, वह लोकायुक्त पुलिस के रडार पर एक दिन पहले ही पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की वजह से आया था और सौरभ के यहां लोकायुक्त को अकूत संपत्ति और चल-अचल संपत्ति के दस्तावेजों का जखीरा मिला था।

आईएएस सर्विस मीट में सीएम, बोले देश-प्रदेश को पहचान देने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारियों की आईएएस सर्विस मीट का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। आईएएस सर्विस मीट में सीएम, बोले देश-प्रदेश को पहचान देने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इंदला-खनिअंबा डेम नहरों का मुद्दा सिंगार ने विधानसभा में उठाया

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ध्यानाकर्षण में धार जिले की सिंचाई परियोजना का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाते हुए सरकार ने पूछा कि धार जिले में इंदला डेम खनिअम्बा डेम से नहर निर्माण का काम कब से चल रहा है और कितनी राशि खर्च हो चुकी है ? इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने ये भी सवाल उठाया कि कार्यपालन यंत्री मनावर ने शासन को इंदला डेम की नहर के सुधार हेतु 1 करोड़ 32 लाख एवं खनीअम्बा डेम की नहर के सुधार हेतु 93 लाख के प्रस्ताव दिये है जो लंबित है उसके लिए सरकार क्या कर रही है ?

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में नल और टोंटी लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने सरकार के जल जीवन मिशन और नलजल योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए नल और टोंटी लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार हुआ है और लगभग 40 प्रतिशत कमीशन देकर घोटाला हुआ है।

पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो अभियान से संपूर्ण पश्चिमी मध्यप्रदेश होगा लाभान्वित: मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मंगलवार का दिन मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्वती, चंबल और कालीसिंध नदी जोड़ो अभियान के लिए त्रि-पक्षीय अनुबंध होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश और राजस्थान को 72 हजार करोड़ रुपये की अद्भुत परियोजना की बड़ी सौगात दी जाएगी। इससे मध्यप्रदेश के 13 जिलों में न केवल पीने के पानी की बल्कि सभी प्रकार की सिंचाई की व्यवस्था भी होगी। जल, भगवान की देन है लेकिन जल का सद्पयोग सरकार के माध्यम से समाज के हित में होता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today