सिविल जज इंटरव्यू में ST छात्रों के चयन नहीं होने पर जयस ने उठाया सवाल, कहा Reservation बस दिखावा

मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आवाज उठाने वाले संगठन जयस ने सिविल जज इंटरव्यू को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। जयस ने कहा है कि इंटरव्यू में एक भी आदिवासी छात्र More »

CBI जांच के बाद भी नर्सिंग कॉलेजों का फर्जीवाड़ा जारी, अब होशंगाबाद के नर्सिंग कॉलेज की Cyber Police में शिकायत

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों के फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई द्वारा जांच की गई थी मगर इस जांच के बाद भी नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ियां नहीं थम रही हैं। ऐसा एक और More »

Bhopal में नहीं रुक रहा लव जिहाद, कॉलेज Students के बाद अब Model शिकार, जान गंवाई

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले थम नहीं रहे हैं, खासकर भोपाल में एक मामला शांत नहीं होता और दूसरा सामने आ जाता है। अभी शारिक मछली और उसके साथियों के More »

Daughters को पढ़ाने के नारा नारे तक सिमटा, Bhopal में ही एक Faimly बेटी को पढ़ाई से दूर करने वाला निकला

दस साल पहले जिस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के साथ भारत सरकार ने योजना को लांच किया था, उसकी जमीनी हकीकत को भोपाल में एक परिवार ने आईना दिखाया है। यहां More »

MP PCC में Rahul से दूर रखे जा रहे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग कार्यक्रम से किया दूर

मध्य प्रदेश कांग्रेस में युवा नेतृत्व को मजबूत करने के नाम पर वरिष्ठ नेताओं को दूध में मक्खी की तरह अलग करने की रणनीति दिखाई दे रही है। चाहे संगठन सृजन कार्यक्रम More »

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल कल भोपाल आएंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए जयप्रकाश अग्रवाल दो दिन के प्रदेश के दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। अग्रवाल का प्रभारी बनाए जाने के बाद यह पहला प्रदेश का दौरा है।

जयस का डीएनए कांग्रेस का, कई धड़ों में बंट गया संगठनः कमलनाथ

युवा आदिवासी समाज का संगठन जयस को लेकर आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जयस का डीएनए कांग्रेस का है। मगर आज जयस कई धड़ों में बंट गया है और उसके चार-पांच धड़े हो गए हैं। जयस नेताओं को यह समझना चाहिए। जहां भी आदिवासी जिताऊ प्रत्याशी होंगे वहां कांग्रेस उन्हें टिकट देगी।

शिवपुरी में रात एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडी शर्मा का ऐसे किया इंतजार, देखकर वे यह बोले

भाजपा संगठन की एक मिसाल शिवपुरी में देखने को मिली और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन की एक बैठक लेने वहां पहुंचे थे। उनका कार्यक्रम देर होता गया मगर फिर कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और रात एक बजे जब वे पहुंचे उसी उत्साह से न केवल उनका स्वागत किया बल्कि उनकी बातों को गौर से सुना भी गया।

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 से

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 सितंबर से होने जा रहा है जो पांच दिन चलेगा। पांच बैठकों के इस सत्र के लिए पुनरीक्षित अधिसूचना 18 जुलाई को जारी कर दी गई थी। मानसून सत्र पहले 25 जुलाई से शुरू होने वाला था लेकिन पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

पार्षदों की खरीद-बिक्री पर इमरती देवी-सुरेश राजे आमने-सामने, जानिये क्या कहा

ग्वालियर क्षेत्र की डबरा विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक सुरेश राजे और मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी पार्षदों की खरीदी-बिक्री को लेकर आमने सामने आ गए। इमरती देवी ने पार्षदों के खरीदने का आरोप लगाया तो सुरेश राजे ने उनके ही अंदाज में पलटवार किया और कहा जो बिकाऊ हैं वे हम पर आरोप लगा रहे हैं। कोई पैदा नहीं हुआ जो सुरेश राजे को खरीद सके। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जो काफी चर्चा में आया है।

कांग्रेस में चुनाव हारने वाले संगठन के बाहर से करा रहे फैसले

19 साल से मध्य प्रदेश में सत्ता से बाहर कांग्रेस में आज भी चुनाव हारने वाले नेता संगठन के बाहर से ही अपने हिसाब से फैसले कराने में कामयाब हो रहे हैं। अनचाहे नेता की छवि को गुटीय राजनीति के सहारे बिगाड़ने का आज भी क्रम चल रहा है जिसके कारण दिग्विजय सिंह हो या अरुण यादव या अजय सिंह या दूसरे नेताओं के समर्थकों तक कमलनाथ की नजर पहुंचने ही नहीं दी जाती। आज भी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी संगठन में अपने हिसाब से फैसले कराने में सफल नजर आ रहे हैं।

सिपाही के हत्यारों को आजीवन कारावास, पढ़िये क्या था मामला

छतरपुर में पांच साल पहले दो सिपाही रात को दो युवकों के अपराध करने की नीयत से देशी कट्टा लहराने की सूचना मिली थी और वे उन लोगों को पकड़ने निकल पड़े। सिपाहियों के पहुंचने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और एक सिपाही बालमुकुंद ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें अब छतरपुर कोर्ट से दो आरोपियों नितिन कुशवाहा व अंकित दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

जेल में बंद मिर्ची बाबा की वकील के माध्यम से एक महीने बाद दी ऐसी सफाई

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में करीब एक महीने से जेल में बंद वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने आज अपने वकील के माध्यम से ऐसी सफाई दी है। वकील ने कहा कि वे बाबा से जेल में मिले हैं और उन्होंने अपने आपको निर्दोष बताया है। महिला और पुलिस की सांठगांठ से उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया।

डीआरएम ने किया इटारसी-खिरकिया रेल खण्ड का निरीक्षण

भोपाल मण्डल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय नें शनिवार को इटारसी-खिरकिया रेल खंड का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीआरएम ने यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों, रेल संरक्षा, यात्री सुरक्षा का जायजा लिया।

नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 में प्रवेश के लिये आवेदन ऑनलाइन

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9वी में परीक्षा के लिये पोर्टल खुल चुका है और ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित है। परीक्षा 11 फरवरी 2023 को आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिये इच्छुक छात्र वेब साइट www.navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today