BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

कुछ लोग ऐसे होेेते हैं जो हालात देखकर बाजार लगाते हैंः गृह मंत्री

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के एक बयान से फिर बवाल मच गया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हाला देखकर बाजार लगाते हैं। वे कभी सुंदरकांड करते हैं, कभी कृष्ण दरबार सजाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हालात देखकर बाजार लगाते हैं।

पूर्व राज्यपाल स्व. टंडन की अस्थियाँ माँ नर्मदा में प्रवाहित

 

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन की अस्थियाँ आज विधि-विधान के साथ होशंगाबाद में सेठानी घाट पर पुण्य-सलिला माँ नर्मदा में प्रवाहित कर दी गयीं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भोपाल से स्व. श्री टंडन के परिजनों के साथ अस्थियाँ लेकर होशंगाबाद गये थे।

राज्यपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम का स्कूल के बच्चों को दिया प्रसाद

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से माध्यमिक शाला राजभवन कुम्हारपुरा के स्कूली बच्चों ने भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अलका शर्मा भी मौजूद थी।

कोविड संक्रमण से राहत इंदौरी का निधन

मशहूर शायर और मध्यप्रदेश की शान राहत इंदौरी का मंगलवार की शाम को निधन हो गया। वे मगलवार को सुबह ही कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में दाखिल हुए थे और शाम को उनके निधन का समाचार आया। राहत इंदौरी 70 साल के थे और उनकी शायरी ने इंदौर का नाम रोशन किया था।

पर्यटन विकास निगम के सभी होटल और रेस्टॉरेंट शुरू

राज्य पर्यटन विकास निगम ने प्रदेश में स्थित अपने सभी होटल और रेस्टॉरेंट का संचालन फूड लवर्स के लिये पुन: शुरू कर दिया है। निगम के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने बताया कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, खजुराहो और पचमढ़ी क्षेत्र के सभी होटल और रेस्टॉरेंट पर्यटकों की माँग पर पुन: शुरू किये जा रहे हैं। अनलॉक-1 की अवधि में निगम ने फर्स्ट फेज में प्रदेश में अपने 35 होटल और रेस्टॉरेंट का संचालन शुरू किया था।

स्कूल बंद करने का उद्देश्य स्कूल परिसरों को निजी हाथों में सौंपना तो नहीं: गुप्ता

मध्यप्रदेश के 4500 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। वे भगवान भरोसे चल रहीं हैं और सरकार इस प्रदेश को देश में शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाना चाहती है। प्रदेश के 13000 स्कूल बंद किए जाने की योजना प्रचलित है। पिछले 15 वर्षों में प्रदेश की प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा का जो बेड़ा गर्क किया गया है उसे कोरी बयानबाजी से सुधारा नहीं जा सकता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने शिवराज सिंह से मांग की है कि वे प्रदेश को शिक्षा क्षेत्र की वास्तविकता से अवगत कराएं ।इतनी बड़ी मात्रा में स्कूल बंद करने का उद्देश्य कहीं स्कूल परिसरों को निजी हाथों में सौंपने का तो नहीं है?

कर्मचारी विरोधी अपरिपक्व शिवराज सरकारः सज्जन

मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शासकीय कर्मचारियों के हितों को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। वर्मा ने आज सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेश की शिवराज सरकार पर शासकीय कर्मचारियों की नौकरियां खत्म करने के षड्यंत्र करने का आरोप लगाया।

आत्मनिर्भर मप्र के लिए अर्थव्यवस्था व रोजगार पर वेबिनार आज

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिये रोडमेप तैयार करने के लिए मंगलवार को ‘अर्थव्यवस्था व रोजगार’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया जायेगा। जिसमें देश के विषय-विशेषज्ञ विचार-विमर्श कर अपने सुझाव साझा करेंगे। वेबिनार का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वेबिनार में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, नीति आयोग के सदस्य रमेशचन्द्र, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ व न्यू इंडियन एक्सप्रेस के एस. गुरूमूर्ति सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य, अर्थव्यवस्था व रोजगार के विषय-विशेषज्ञों के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होकर अपने विचार साझा करेंगे।

नई शिक्षा नीति का मप्र में होगा आदर्श क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिस तरह मध्यप्रदेश ने बीते वर्षों में बिजली, पानी और कृषि के क्षेत्र में विकास के नए रिकार्ड बनाए हैं, उसी तरह अब स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपलब्धियाँ प्राप्त करने के प्रयास होंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप निर्माण के लिए वेबिनार श्रृंखला के माध्यम से किए जा रहे मंथन के तीसरे दिन स्वास्थ्य और शिक्षा वेबिनार का शुभारंभ कर रहे थे।

आत्मनिर्भर स्वस्थ मप्र के लिए स्वास्थ्य-शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ मध्यप्रदेश’ की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। इन विषयों पर आज आयोजित वेबिनार में आए सुझावों के आधार पर जो ‘गोल’ निर्धारित किए गए हैं, उन्हें हासिल करने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में ‘यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज’ हर व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा तथा ‘यूनिवर्सल इम्यूनाईजेशन’ प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण के लक्ष्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में डॉ. हर्षवर्धन का मार्गदर्शन मील का पत्थर साबित होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today