BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

गांवों में संक्रमण रोकने के हरसंभव प्रयास हों: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ‘सहयोग से सुरक्षा’ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। सभी को मास्क लगाने, 2 गज की दूरी रखने तथा अन्य सभी सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया जाए। सभी कलेक्टर्स अपने जिलों में इस कार्य में सभी का सहयोग लें। इन सावधानियों का पालन करते हुए हम कोरोना संक्रमण को आसानी से रोक सकते हैं।

हमें हर हाल में पथ विक्रेताओं का काम-धंधा चालू करना है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के कारण पथ विक्रेता छोटे-छोटे व्यवसाइयों का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें हर हालत में उनका काम-धंधा चालू करना है। इसके लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना से शहरी पथ विक्रेताओं एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रता योजना के माध्यम से ग्रामीण पथ विक्रेताओं को काम-धंधे के लिए 10 हजार रूपये का ब्याजमुक्त ऋण सरकार उपलब्ध करा रही है। शहरी पथ विक्रेता योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है, जहां देश के 47 प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं।

चौहान ने नृत्यगोपाल जी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम तीर्थ अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास जी के स्वास्थ्य  का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री चौहान ने  फोन पर महंत जी से चर्चा  कर स्वास्थ्य का हालचाल प्राप्त किया और  श्री रामलला की कृपा से उनके जल्द ही पूर्ण स्वस्थ  होने की कामना की।

सागर से प्रदेश में गंदगी भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को सागर में मसवासी ग्रंट में अत्याधुनिक एकीकृत ठोस प्रबंधन इकाई के लोकार्पण के साथ ही प्रदेश में ‘गंदगी भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस इकाई की लागत 70 करोड़ 54 लाख रूपये है। सबसे अहम बात यह है कि यहां पर प्रदेश का पहला एनीमल कारकस प्लांट भी लगाया गया है, जहाँ मृत मवेशियों के शवों को वैज्ञानिक ढंग से डिस्पोज किया जायेगा। ‘गंदगी भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश’ अभियान 16 से 30 अगस्त तक चलेगा।

चौहान ने भारत माता की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के शौर्य स्मारक में भारतमाता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करते हुये कहा कि भारत माता हमे शक्ति दें कि मध्य प्रदेश वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न देश के निर्माण में अपना सशक्त योगदान दे सके। चौहान ने कहा कि देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूत सैनिकों की स्मृति में निर्मित शौर्य स्मारक में भारत माता की दिव्य और भव्य प्रतिमा स्थापित करने का मेरा संकल्प आज साकार हुआ।

वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण

वीरता की प्रतिमूर्ति वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी ने एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर 1857 के भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में वीरता से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसी वीरांगना को सभी को अनुकरण करना चाहिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने यह बात ग्वालियर के मल्लगढ़ा तिराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के लोकार्पण के दौरान कही।

लोकतंत्र और संविधान की अस्मिता को बचाये रखना सबसे बड़ी चुनौती

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विजयगीत ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा’ और राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन’ का गायन हुआ। प्रदेश के नागरिकों, कांग्रेसजनों के नाम संदेश का वाचन किया। 

कोरोना को लेकर जागरूकता के लिए चलाएं व्यापक अभियान

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आज रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में कोरोना के संदर्भ में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। क़ानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने सख़्त लहजे में कहा कि इंदौर में अपराधियों पर सख़्ती से कार्रवाई की जाए और गुंडे बदमाशों के मंसूबों को फलीभूत नहीं होने दिया जाए। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा, आईजी विवेक शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यूपी के विधायक विजय मिश्र को ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उप्र के लिए रवाना

यूपी के विधायक विजय मिश्र को भदोही पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आगर-मालवा से लेकर निकली. रविवार को शाम तक यूपी पहुंचेगी। रास्ते में झांसी के एक गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद टीम रविवार को सुबह भदोही के लिए रवाना होगी।

कोरोना संक्रमण से यूपी के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

कोरोना महामारी ने एक और सेलिब्रेटी को अपना शिकार बनाया। पूर्व क्रिकेटर और उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान की कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। इसके पूर्व उत्तरप्रदेश में एक और मंत्री की मौत हो चुकी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today