INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

Bhind में कलेक्टर को BJP MLA ने चोर कहा, मुक्का दिखाकर मारने दौड़े, कलेक्टर के बंगले में घुसे MLA

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव श्रीवास्तव के बीच कलेक्टर बंगले के बाहर जमकर कहा सुनी हुई। कलेक्टर को एमएलए More »

मोदी देश के किसानों को अडानी-अंबानी के यहां गिरवी रखना चाहते हैं: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज किसानों के समर्थन में “स्पीक अप फॉर फार्मर”अभियान के तहत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे लोग देश के किसानों को अडानी और अंबानी जैसे परिवारों के यहां गिरवी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये आपके हाथ मजबूत नहीं करना चाहते,किसान अपनी मेहनत से खून पसीने से फसल उगाता है लेकिन जो नए कानून नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं वह किसानों की मेहनत का लाभांश अडानी और अंबानी को देना चाहते हैं।

कांग्रेस को वोट दिया, तो दिग्विजय सिंह को जाएगा एक-एक वोटः सिंधिया

जनता से वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस की सरकार को सिंधिया जी और उनके साथियों ने गिरा दिया। कल्पना कीजिए, अगर वो सरकार नहीं गिरती तो प्रदेश का क्या हाल होता? इसलिए आप अगर ये मानते हैं कि सिंधिया जी और उनके साथियों ने उस सरकार को गिराकर प्रदेश को बचा लिया है, तो इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताकर ‘गद्दार’ कहने वालों को जवाब दीजिए। आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार आपके क्षेत्र और मध्यप्रदेश के विकास में पैसे की कमी नहीं आने देगी, कोई काम नहीं रुकने देगी। मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेरे साथ भाजपा को जिताने का संकल्प लीजिए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर जिले के सांवेर, धार जिले के कोद एवं देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा के बरोठ में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही अवसर पर कही। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश सरकार के मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने भी संबोधित किया।

महा जनसंपर्क अभियान को मिल रहा है अभूतपूर्व जनसमर्थन: भूपेन्द्र सिंह

उपचुनाव वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों के 7815 मतदान केन्द्रों पर पं. दीनदयाल जी की जयंती के साथ ही ऐतिहासिक महाजनसंपर्क अभियान प्रारंभ हुआ। चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पं. दीनदयाल जी के सिद्धांतों का अनुकरण करते हुए घर-घर संपर्क (महाजनसंपर्क) अभियान के माध्यम से 10 लाख घरों तक पहुंचनें का संकल्प लेकर निकले है। 25 एवं 26सितंबर तक 615 सेक्टरों में 4200 मतदान केन्द्रों के लगभग साढ़े 5 लाख घरों तक पहुंचनें का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर चुके है।

किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस : अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि संसद में पारित कृषि संबंधित तीन विधेयकों का कांग्रेस बेवजह विरोध कर रही है। कांग्रेस को विरोध करने से पहले जनता को जवाब देने की आवश्यकता है। कृषि संबंधी विधेयक में जिन बातों का उल्लेख है कांग्रेस उन बातों का समर्थन करते आयी है, लेकिन कांग्रेस आज सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रही है क्योंकि असल मुद्दा किसानों को गुमराह करना है। कांग्रेस नेता सत्ता में आते है तो किसानों से किए गए वादों पर मुकर जाते है और विपक्ष में किसानों को गुमराह करते है।

देश, आंबेडकर का संविधान, एससी वर्ग का स्वाभिमान भाजपा के कारण खतरे मेंः कांग्रेस

म.प्र.कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आज प्रदेष कांग्रेस कार्यालय पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें म.प्र.कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त प्रदेष अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय सुरेन्द्र चैधरी ने कार्यभार ग्रहण किया। बैठक में मुख्यरूप से 28 विधानसभा सीटो को जीतने के लिए चर्चा हुई.

सरकारी आयोजनो से भाजपा का प्रचार कर रहे शिवराज: कांग्रेस

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज जारी बयान में आरोप लगाया कि जिन्होंने अपनी पूर्व की 15 वर्ष की सरकार में आयोजनों ,अभियानों ,यात्राओं के नाम पर प्रदेश के सरकारी खजाने व जनता की गाढ़ी कमाई को जमकर लुटाया ,प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेला ,प्रदेश के हर नागरिक को क़र्ज़दार बनाया , वह आज वही इतिहास फिर दोहरा रहे हैं।

खेती के कानूनों पर किसानों द्वारा सरकार को माकूल जवाब: एआईकेएससीसी

खेती के तीन कानूनों को संसद में पारित कर घोषित किए जाने के विरोध में देश के किसानों और खेत मजदूरों ने कल अपना संघर्ष का बिगुल बजाकर केन्द्र सरकार को माकूल जवाब दिया। पंजाब और हरियाणा में बन्द सम्पूर्ण रहा है और पश्चिम उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बंदी रही तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आन्ध्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू, असम व अन्य क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी विरोध सभाएं हुईं।

भाजपा में नड्डा ने बनाई टीम, मध्यप्रदेश से चार चेहरे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आखिरकार अपनी टीम बना ली जिसमें मध्यप्रदेश के चार चेहरों को शामिल किया गया है। अमित शाह की टीम में रहे महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नड्डा ने भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

राजगढ़-अशोकनगर विस प्रभारी एवं सह प्रभारी घोषित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राजगढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रभारी एवं अशोकनगर विधानसभा उपचुनाव हेतु सह प्रभारी की घोषणा की है।

शिव-ज्योति एक्सप्रेस करेगी मप्र का विकासः सिंधिया

प्रदेश में 15 महीने रही कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया। उस सरकार ने गरीबों और किसानों के हित की योजनाएं बंद करके उनका निवाला छीन लिया था। लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जो योजनाएं कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी थीं,वह हमने दोबारा शुरू कर दी हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today