अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से उज्जैन के रामचंद्र गांगुलिया एवं साथी कलाकारों द्वारा मालवी स्वराज गायन और राजगढ़ के सोनी मालवीय एवं साथियों की ओर से मटकी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/StdV_IRvxPk और फेसबुक पेज  https://www.facebook.com/events/915517275701967/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।   

निस्पन्द कला शिविर अवलोकन के लिए पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से जनजातीय संग्रहालय में 10 दिवसीय निस्पन्द कला शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में कालबेलिया समुदाय के करीब 50 कलाकारों, बुनकरों, शिप्लपाकारों ने हिस्सा लिया है जो मध्यप्रदेश के साथ साथ राजस्थान से आए हैं। इसी शिविर के अवलोकन के लिए मंगलवार, 31अगस्त को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंहुचे।

प्रधानमंत्री वादा निभाओ, बुन्देलखंड को राज्य बनाओ के नारों के साथ बुंदेलियो ने सौपा ज्ञापन

बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के तत्वाधान में एवं समग्र बुन्देलखंड विकास मंच के सहयोग से महारानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर गांधी उद्यान में आंदोलनरत किसानों ने मोर्चा के योद्धाओं को तिलक लगाकर छतरपुर के लिए चार पहिया वाहन के काफिले के साथ रवाना किया। बड़ी संख्या में बुन्देली योद्धा झांसी, मऊरानीपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ सहित नौगांव के सर्किट हाउस पर एकत्र हुए.

रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि में एडॉप्शनन एंड एसेसमेंट ऑफ बेस्ट प्रेक्टिस इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट पर वेबिनार

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने ‘एडॉप्शन एंड एसेसमेंट ऑफ बेस्ट प्रेकिटस इन हायर एजुकेशन
इंस्टीट्यूट’ पर वेबिनार का आयोजन किया गया। यह वेबिनार ग्रैंड एकेडमिक पोर्टल (गैप) व और विश्वविद्यालय सूरत के साथ संयुक्त रुप से आयोजित किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य ‘‘गुणवत्ता आश्वासन’’ है जिससे फैकल्टी व विद्यार्थियों को लाभ मिले। इस वेबिनार का उद्देश्य शिक्षाविदों को उच्च शैक्षणिक संस्थानों में बेस्ट प्रेक्टिस के लिये शिक्षित व प्रशिक्षित करना है।

आदर्श कार्यकर्ता-संगठन शिल्पी थे कुशाभाऊ, उनके रास्ते पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि

स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के व्यक्तित्व में वो सभी खूबियां थीं, जो एक आदर्श कार्यकर्ता में होनी चाहिए। वे बाहर से जितने सख्त थे, अंदर से उतने ही विनम्र और मधुर स्वभाव वाले थे। उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली से मध्यप्रदेश के पार्टी संगठन और यहां के कार्यकर्ताओं को एक ब्रांड बनाया। उनके व्यवहार और कार्यप्रणाली की खुशबू सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के पार्टी संगठन में आज भी विद्यमान है। उनके गुणों को आत्मसात कर यदि उनके बताए रास्ते पर कुछ कदम भी चल सके, तो एक कार्यकर्ता के रूप में जीवन सफल हो जाएगा और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ललित पर्व में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्त्व संग्रहालय, उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र तीन दिवसीय “ललित पर्व” का आयोजन किया गया है। यह समारोह 29 से 31 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जा रहा है।

जन्माष्टमी पर्व पर विधायक पीसी शर्मा विभिन्न श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे

जन्माष्टमी पर्व पर दक्षिण पश्चिम विधायक पीसी शर्मा शहर के विभिन्न श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचे और कष्णजन्माष्टमी के पर्व के समारोह में शामिल हुए .

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महिला कांग्रेस अर्चना जायसवाल ने गौरक्षा का दिलाया संकल्प

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पंचकुईया राममंदिर पंहुचकर विधि विधान से लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की। डॉ. जायसवाल ने महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास,  विधायक संजय शुक्ला एवं साधू संतो की मौजूदगी में शंखनाद कर पूजा की शुरुआत की.

मोदी ने आवास योजना के माध्यम से गरीबों को घर का अधिकार दिया : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 1 लाख 29 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 627 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लीक से पहुंचाई है।  गरीबों को उनका हक सीधा मिल रहा है, यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने समाज के अंतिम छोर की चिंता करते हुए आवास योजना के माध्यम से गरीबों को घर का अधिकार दिया है। श्री विष्णुदत्त शर्मा भोपाल के राहुल नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों के लाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खण्डवा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।

व्यापमं घोटाला -2 की सीबीआई से करायी जाये जांच – रवि सक्सेना

प्रदेश कांग्रेस महासचिव, वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना ने व्यापमं की प्रतियोगी परीक्षाओं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,स्टाफ नर्स, सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ सहायक परीक्षाओं के पेपर लीक हुये जिसमें 1587 पदों के विरूद्ध 01लाख 19 हजार 977 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और लगभग 9 से 10 करोड़ रुपये फीस के रूप में व्यापमं (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ) को अदा की प्रतियोगियों ने एक साल की बलि दी उसके बाद वही ढांक के तीन पात व्यापमं घोटाला नंबर 2 . फिर भाजपा नेताओं ने कमाया, बेरोजगारों ने अपना समय और पैसा गंवाया ! शीर्ष नेताओं के भ्रष्टाचार को लीपापोती कर छुपाया !

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today