RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

साइकिल यात्रा से जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे विधानसभा अध्यक्ष

मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, रीवा के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए 7 दिन की साइकिल यात्रा पर निकलेंगे।  24 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली साइकिल यात्रा के दौरान दौरान वे लगभग 72 गांवों का भ्रमण करेंगे। यात्रा में वे हर गांव में केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का फीडबैक लेंगे और लोगों की समस्यायों का त्वरित निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

तीन दिवसीय शोध संगोष्ठी 19 से

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मप्र संस्कृति परिषद् की ओर से तीन दिवसीय शोध संगोष्ठी “घुमन्तू समुदायः वाचिक परम्पराएँ” विषय पर आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी 19 से 21 अक्टूबर तक जनजातीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित की जायेगी। शोध संगोष्ठी की जानकारी देते हुए अकादमी निदेशक डॉ. धर्मेंद्र पारे ने बताया कि नागर, लोक और आरण्यक समुदायों की संस्कृति, ज्ञान, परम्परा, कला बोध पर विमर्श होते आ रहे हैं, किन्तु घुमन्तू समुदायों और उनकी संस्कृति पर न के बराबर अध्ययन उपलब्ध है।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सैलिंग खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते

नेशनल सैलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों ने याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यूथ नेशनल सैलिंग चैंपियनशिप-2021 में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन मलाड, मुंबई में 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुआ। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए इन खिलाड़ियों का पदक जीतना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

अब तक 6 करोड़ 60 लाख 91 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन निरंतर जारी है। अब तक 6 करोड़ 60 लाख 91 हजार 249
व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये।

विकास को गति देकर देश को शक्तिशाली बनाएगी प्रधानमंत्री गति-शक्ति परियोजना: विष्णुदत्त शर्मा

देश के विकास और एक ताकतवर देश के रूप में उसके कायाकल्प को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन अद्भुत है। प्रधानमंत्री गति-शक्ति परियोजना देश के प्रति प्रधानमंत्री जी की सोच की झलक दिखाती है। संपूर्ण हो जाने पर यह परियोजना देश के विकास को पंख लगा देगी, वहीं दुनिया में भारत को एक शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ‘प्रधानमंत्री गति-शक्ति’ परियोजना के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कही।

विजयादशमी पर पृथ्वीपुर में विजय संकल्प ध्वज फहराएंगे प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा विजयादशमी पर्व पर 15 अक्टूबर को निवाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री शर्मा पृथ्वीपुर में विजय संकल्प ध्वज के रूप में पार्टी का ध्वज फहराएंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा  16 एवं 17 अक्टूबर को बड़वाह तथा भीकनगांव के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

पुलिस आईटीआई भोपाल और एसबीसी मुंबई के बीच हुआ एमओयू

मध्‍यप्रदेश पुलिस परिवार के बच्‍चों को जॉब ओरिएन्‍टेड कोर्स कराने के लिए आज पुलिस आईटीआई भोपाल और स्‍कूल ऑफ ब्रॉडकॉस्टिंग एंड कम्‍यूनिकेशन (एसबीसी) मुंबई के मध्‍य एमओयू हुआ। विशेष पु‍लिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणा मोहन राव तथा एसबीसी डायरेक्‍टर डॉ. तुषिर चौधरी ने एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए।

अवैध हथियार बनाने वाले और तस्‍करी करने वाले खरगौन पुलिस की गिरफ्त में

लोकसभा उपचुनाव 2021 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय/विक्रय पर लगातार निगाह रखने हेतु वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा इसकी रोकथाम विशेष अभियान चलाने के संबंध में निर्देशित किया गया है। इस अभियान के चलते अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अवैध गतिविधि आदि पर जिला खरगोन में पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाया जा रहा है।

नीमच जिले में लगेगा 1440 मेगावॉट का पंप हायड्रो प्रोजेक्ट

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग की उपस्थिति में बुधवार को
मंत्रालय में शासन और ग्रीनको ग्रुप के मध्य 1440 मेगावॉट की पंप हायड्रो परियोजना के
लिये करार पर हस्ताक्षर किये गये। शासन की ओर से प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम
श्री विवेक पोरवाल और ग्रीनको ग्रुप की ओर से सीईओ एवं एमडी श्री अनिल चलमासेट्टी
ने हस्ताक्षर किये। प्रमुख सचिव ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री संजय दुबे भी इस
अवसर पर मौजूद थे।

श्री रामलीला उत्सव में वनवासी लीला अंतर्गत निषादराज गुह्य की प्रस्तुति

संस्कृति संचालनालय द्वारा रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर 10 से 14 अक्टूबर 2021 तक श्री रामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय रामलीला उत्सव में प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से रामकथा के विभिन्न प्रसंगो की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। विगत तीन दिनों में रंगरेज कला संस्कार उज्जैन द्वारा “रामजन्म से श्री राम राज्याभिषेक” तक के प्रसंगों का मंचन किया गया, जिसे दर्शक-श्रोताओं का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today