Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

भोपाल जिले में अब तक 485.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

भोपाल जिले में शुक्रवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 485.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई ।

एकल सदस्य की जगह खंडपीठ करेगी राजस्व मंडल में मामलों पर निर्णय

राजस्व मंडल ग्वालियर में प्रस्तुत प्रकरणों की सुनवाई तथा निराकरण अब एकल सदस्य की जगह राजस्व मंडल के दो या दो से अधिक सदस्यों की खंडपीठ द्वारा की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2022 को विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत करने की मंजूरी प्रदान कर दी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया गया।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में अमृत महोत्सव मना

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राज्य इकाई, मध्य प्रदेश, भोपाल कार्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया | इस अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आरजे राव, कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय उपस्थित रहे | कार्यक्रम के दौरान शुभ्रसुची सरकार, निदेशक (अतिरिक्त प्रभार उपमहानिदेशक, राज्य इकाई म.प्र.) ने विभाग की गतिविधियों से उपस्थित गणमान्य अतिथियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को अवगत कराया |

रानी कमलापति स्टेशन से गुजरेगी IRCTC की स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड) द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो दस नवंबर को इंदौर शहर से पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति एवं जबलपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।

कमलनाथ व दिग्विजय अब समय है आदिवासियों का ऋण चुकाने का: नरोत्तम

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी समय आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को बहुत सहयोग किया है अब समय है कांग्रेस इस वर्ग का ऋण चुकाए।

भाजपा दे रही कांग्रेसी विधायकों को क्रॉस वोटिंग का प्रलोभन: सिन्हा

राष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा बुधवार की रात को भोपाल पहुंचे। उनका कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। आज सिन्हा ने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की और इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान के सिलसिले में देश के विभिन्न राज्यों में जा रहा हूं और मैं मध्य प्रदेश की राजधानी आकर बहुत खुश हूं, इसके पहले मैं केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और असम जा चुका हूं।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा भाजपा ने दिया एक करोड़ का ऑफर

देशभर में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मध्य प्रदेश में भी एकबार फिर भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देने के आरोप सामने आए हैं। पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी के एक नेता ने उन्हें एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं को देने का प्रलोभन दिया।

इंदौर जिले में अब तक साढ़े 10 इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 268.3 मिलीमीटर (साढ़े 10 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 163.1 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 6 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

नगरीय निकाय मतगणना के दौरान मोबाइल का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए मतगणना के दौरान मोबाइल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मतगणना भवन या परिसर में कोई व्यक्ति मोबाइल नही ले जा सकेगा।

पश्चिम मध्य रेल में पहला ई-ऑक्शन ठेका आवंटित

वाणिज्य विभाग द्वारा ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से भोपाल स्टेशन पर 20 एलईडी/एलसीडी के माध्यम से विज्ञापन प्रचार का अधिकार हेतु तीन वर्ष के लिए ठेका आवंटित किया गया है। जो कि पश्चिम मध्य रेल में सर्व प्रथम है। इससे रेलवे को रुपये 42,19,680 की आय प्राप्त होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today