Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

वनों की सुरक्षा में कर्मचारी डंडे के सहारे जंगल बचा रहे, अतिक्रमणकारियों के कब्जे से चिंतित वन प्रेमी

जंगल में हथियारबंद होकर माफिया द्वारा अतिक्रमण कराया जा रहा है लेकिन सरकारी मशीनरी इसे रोकने में अब तक नाकाम साबित हो रही है। वन विभाग से जुड़ी खोजपरक मैदानी व प्रशासनिक खबरों पर पकड़ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय ने अपने ब्लॉग में इस समस्या पर चिंता जताई है और कहा है कि जंगल बचाने में लगे वनकर्मियों की सुरक्षा के प्रति कोई सोच नहीं दिखाई दे रही है। पेश है ब्लॉग में उनके क्या हैं विचार।

MP में पुलिस के आला अफसरों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, भोपाल-इंदौर पीसी आपस में बदले गए

मध्य प्रदेश में बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों की तबादला सूची सीएम के कर्नाटक प्रवास पर जाने के बाद जारी कर दी गई। हालांकि इस सूची में भोपाल और इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर-हरिनारायण छारी मिश्रा के अलावा एडीजी अनिल कुमार के अलावा अन्य कोई भी ऐसा नाम नहीं है जिससे तबादलों से विशेष प्रभाव पड़ेगा। मगर प्रतीत होता है कि प्रशासन शाखा में अक्टूबर में डी श्रीनिवास राव के रिटायरमेंट के बाद रिक्त होने वाले एडीजी की पोस्टिंग नहीं किए जाने से इसके लिए उपयुक्त अधिकारी की तलाश अभी पूरी नहीं हो सकी है। आपको बताएं कहां किसकी हुई पदस्थापना।

CM शिवराज ने राहुल गांधी की मानसिक उम्र पाचं साल बताई, कर्नाटक विजय संकल्प यात्रा में बोले

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा के रोड शो में कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं। उनकी मानसिक उम्र पांच साल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति को नेता बनाने पर तुली है जिसका देश के लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है।

बुरहानपुर में अपराधी जंगल में अतिक्रमण करा रहे, DFO का SP को पत्र, क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी…?

मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में हथियारबंद अतिक्रमणकारियों के आंतक के बीच यह खुलासा हुआ है कि जंगल पर कब्जा कराने वालों कई कुख्यात अपराधी हैं। पुलिस में भारी-भरकम अपराधिक रिकॉर्ड होने के बाद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। यह खुलासा तीन दिन पहले बुरहानपुर डीएफओ द्वारा पुलिस अधीक्षक को लिखे गए पत्र से हुआ है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि कुख्यात अपराधी हैं तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। डीएफओ ने ऐसे अपराधियों के नाम भी पत्र में लिखे हैं। आईए आपको बताते हैं क्या है पत्र में।

कांग्रेस के लिए लड़ने वालों को अकेला छोड़ती पार्टी, ‘राजा’ के बाद पटवारी शिकार

जब कोई नेता अपनी पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और विपक्ष पर हमला करने के लिए भाषण या वक्तव्य देता है तो वह खुद के लिए नहीं करता। ऐसे समय उस नेता तो पार्टी से पीछे खड़े रहने की अपेक्षा होती है लेकिन कांग्रेस में नेताओं के पार्टी के लिए प्रतिपक्ष को घेरने की गतिविधियां कुछ समय से व्यक्तिगत रूप से परेशानियां खड़ी कर रही हैं। दिग्विजय सिंह से लेकर राजा पटैरिया और अभी जीतू पटवारी ऐसे घटनाक्रमों के शिकार हुए हैं। जानिये इन नेताओं के साथ कब क्या हुआ।

मालवा के दो आदिवासी नेताओं की पुरानी वीडियो ने मचाया राजनीति में बवाल, कल भी होगा हंगामा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में आदिवासी सीटों पर इस बार जमकर घमासान मचने की संभावना है और चुनाव में उतरने के लिए संभावित प्रत्याशी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। ऐसे ही दो नेताओं के एक पुराने वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए जाने से पूर्व मंत्री और चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही महिला नेता ने इंदौर में एक व्हिसिलब्लोअर के घर पहुंचकर उन पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अब वे कल फिर उस घर पहुंचेंगी क्योंकि सोशल मीडिया पर चले वीडियो से उनकी छवि क्षेत्र में खराब हो रहे है। जानिये मामला।

पेंशनर्स की महंगाई राहत में MP-CG की सहमति का बंधन नहीं हटेगा, CG सरकार का संशोधन से इनकार

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के पेंशनर्स को महंगाई राहत वृद्धि के लिए दोनों प्रदेश की सरकारों की सहमति से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस संबंध में छ्त्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य स्तर पर राज्य पुनर्गठन अधिनियम की उस धारा 49 को हटाने या संशोधन किए जाने से अप्रत्यक्ष रूप से इनकार कर दिया गया, जो पेंशनर्स की महंगाई राहत की घोषणा के बाद उसे सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों देने से तब तक रोकती है जब तक दोनों राज्यों के बीच सहमति नहीं बन जाती। पेंशनर्स से जुड़ी यह बात छत्तीसगढ़ विधानसभा में किसने उठाई जानिये।

MP विधानसभा सचिवालय में ही नियमों की अनदेखी, 65 साल के बाद भी संविदा नियुक्ति अवधि बढ़ाई

मध्य प्रदेश विधानसभा में सरकार कानून बनाती है लेकिन यहां सचिवालय में ही नियमों को ताक पर रखकर कामकाज हो रहा है।संविदा नियुक्ति का पद नहीं होने के बाद भी सचिव पर तीन साल पहले रिटायर जज को संविदा नियुक्ति दी गई और संविदा नियुक्ति की अधिकतम उम्र 65 साल पार कर लेने के बाद उनकी नियुक्ति को बढ़ाया जाता रहा है। जानिये क्या है नियम और किस रिटायर जज को मिला फायदा।

बुंदेलखंड के एक बड़े नेताजी के नाम के ऑडियो वायरल, महिला से रसिक अंदाज में मोबाइल पर बातचीत

बुंदेलखंड के एक नेताजी के कोविड काल के कुछ ऑडियो वायरल हो रहे हैं। ये ऑडियो रिकॉर्डिंग क्लिप्स एक महिला के साथ मोबाइल पर चर्चा के हैं जिसमें वे रसिक अंदाज में बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। पति से अलग रह रही इस महिला के दूसरे मित्रों में एक पुलिस अधिकारी का नाम वह नेताजी को बताती है तब वे उसे हिदायत देते हैं कि आज के बाद वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात नहीं करे। हम इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन यह वायरल वीडियो बुंदेलखंड में कई यूट्यूब व सोशल मीडिया पर चल रहा है।

रेलवे कोच-अंग्रेजों की बिल्डिंग की कटनी की कलर फैक्टरी जमीन विवादः 21 साल कोर्ट में चला, हाउसिंग बोर्ड जीता

कटनी शहर में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड (अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल) ने अंग्रेजों के जमाने में स्थापित कलर की रेड ऑक्साइड फैक्टरी की जमीन कोलकाता के एक मालिक से खरीदी लेकिन लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में दो दशक पहले एफआईआर दर्ज करा दी गई। 21 साल कोर्ट में मामला चला और हाउसिंग बोर्ड को आर्थिक हानि पहुंचाने के आरोपों को अदालत ने गलत पाया और सौदे से हाउसिंग बोर्ड को करीब 20 करोड़ रुपए का फायदा होने के तथ्य पाते हुए आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। अंग्रेजों के जमाने की कलर फैक्टरी कब स्थापित हुई और जमीन का विवाद कब से शुरू हुआ, कब-कब क्या हुआ, जानिये इस रिपोर्ट में।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today