POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

एफआईआर में गंभीर धारा लगाने-आरोपी के पकड़ने की रिश्वत, ऐसे धराया एसआई

पुलिस में फरियादी को किस तरह थानों में रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों से मिन्नत करना पड़ती है, इसका जीता-जागता उदाहरण पन्ना जिले में आज सामने आया। लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना की सागर इकाई ने जब एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर पन्ना के सिमरिया थाना की हरदुआ चौकी के एसआई हरिराम उपाध्याय को रिश्वत लेते पकड़ा। यह एसआई ने फऱियादी से इसलिए रिश्वत मांगी कि वह उसके मन मुताबिक एफआईआर में धारा बढ़ाएगा और आरोपी को गिरफ्तार करेगा।

समान नागरिक संहिता के बाद लव जिहाद पर भी एमपी में सख्ती, नए कानून पर विचार

मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता पर जहां कानून बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है, वहीं अब लव जिहाद पर भी कानून बनाने की तैयारी शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह के संकेत आज इंदौर में टंट्या मामा की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में दिए हैं।

बड़े-छोटे नेताओं के सड़क पर उतरने से 12 दिन में एमपी में कांग्रेस फिर दिखी, सत्तापक्ष ने विवादों में घेरा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को एकसाल भी नहीं बचा है और ऐसे मौके पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 12 दिन से कांग्रेस के बड़े-छोटे नेता सड़क पर दिखाई दिए हैं। राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ने के बहाने प्रदेशभर में उप यात्राओं के माध्यम से नेता सड़क पर उतरे और भारत जोड़ो यात्रा के 380 किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह मिले तो कांग्रेस की मध्य प्रदेश में मौजूदगी दिखाई दी। वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भाजपा ने इस यात्रा को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कन्हैया कुमार-स्वरा भास्कर के नाम पर विवादों में घेरा गया जिसे कांग्रेस की तरफ से तूल देने से बचा गया।

इंदौर में टंट्या मामा की प्रतिमा और चौराहा बना, आदिवासियों के बीच सीएम

आदिवासी समुदाय के टंट्या मामा को शिवराज सरकार ने पहचान देने के लिए इंदौर में उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया और उनके नाम पर इंदौर में एक चौराहे की भी पहचान दी। नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एक कार्यक्रम में प्रतिमा का लोकार्पण किया तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टंट्या मामा चौराहे का ऐलान किया।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सिटीजन बने कृष्णा, गजा, पूजा, मरीशा, जानिये कौन हैं ये नए नागरिक

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में चार नए सिटीजन बने हैं। ये टाइगर रिजर्व के नए नागरिक कृष्णा, गजा, पूजा और मरीशा हैं जो अब कर्नाटक राज्य के नागरिक थे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इन नए नागरिकों द्वारा यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को सैर कराई जाएगी। आखिर ये कौन नए सिटीजन हैं, हम आपको बता रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को मध्य प्रदेश से विदा होगी, कई नेता सीमा पर जुटे

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिन चलने के बाद रविवार को विदा लेकर राजस्थान में प्रवेश करने जा रही है। यात्रा को मध्य प्रदेश से विदा करने के लिए आगर मालवा के ससुनेर में कई वरिष्ठ नेता जमा हुए हैं जिनमें से कई लोगों ने आज यात्रा में भागीदारी भी की। रविवार को यात्रा दोपहर के बाद राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

चैक पोस्ट पर ड्राइवरों से गाली-गलौच, सेंधवा चैक पोस्ट का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में ठेका प्रथा में चैक पोस्ट पर सरकारी अमले द्वारा अपने स्तर पर निजी व्यक्तियों को तैनात कर दिया जाता है जो अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों को नियमों का डर दिखाकर वसूली करते हैं। सेंधवा की बालसमुंद बॉर्डर की शनिवार की शाम की एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें चैक पोस्ट के भीतर खड़ा व्यक्ति ड्राइवरों से न केवल गाली-गलौच कर रहा है बल्कि धमका भी रहा है।

शहपुरा में बेलगांव सिंचाई परियोजना में लापरवाही, सीएम का तत्काल एक्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डिंडौरी-मंडला में औचक निरीक्षण किया जो शहपुरा के पिछले दौरे में मिली शिकायतों का सत्यापन करने पहुंचे। डिंडौरी जिले के बेलगांव मध्यम सिंचाई परियोजना का लाभ पूरी तरह से नहीं मिलने पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ पर तत्काल एक्शन लिया। एक टीम को भेजकर नहरों के निरीक्षण और किसानों के नुकसान के बारे में पता लगाएगी।

निलंबित IPS पुरुषोत्तम शर्मा की बहाली, अब PHQ में बिना जिम्मेदारी वाले SP.DG बनाए गए

मध्य प्रदेश कैडर के निलंबित आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को कैट के बाद हाईकोर्ट से भी राहत मिल गई है। दो साल से निलंबन काट रहे शर्मा के खिलाफ अब राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है लेकिन कैट व हाईकोर्ट से हारने की वजह से फिलहाल उसे उन्हें बहाल करना पड़ा है। हालांकि गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शर्मा को पुलिस मुख्यालय में बिना जिम्मेदारी वाला विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

एनआईए का पुलिस थाना भोपाल में खुलेगा, अधिसूचना जल्द जारी होगी

मध्य प्रदेश के लिए नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) का अपना पुलिस थाना भोपाल में खुलने जा रहा है। इसके लिए जहांगीराबाद में स्थान देख लिया गया है और इस संबंधी में जल्द ही अधिसूचना जारी होने वाली है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today