विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

गृह मंत्री ने ग्वालियर केन्द्रीय जेल में बंदियों के साथ मनाई जन्माष्टमी

गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व केंद्रीय जेल ग्वालियर में बंदियों के साथ मनाया। जेल में बंदियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बंदियों को सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश की जेलों में परिरूद्ध पात्र दंडित बंदियों को एक माह की विशेष माफी दी जाएगी।

सीएम हाउस में भव्य रूप में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना

मुख्यमंत्री निवास में आज रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमेों श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गाय और भजन की प्रस्तुति दी गई।

फिल्म स्टार गोविन्दा मटकी फोड प्रतियोगिता के लिए भोपाल पहुंचे

फिल्म अभिनेता गोविन्दा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। गोविन्दा 20 अगस्त को होने वाली मटकी फोड प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सहित समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसौदिया के ठिकानों पर सीबीआई छापे

दिल्ली की आप सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के 31 ठिकानों पर आज सीबीआई ने छापे मारे। दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।

जय कन्हैया लाल की जय घोष के साथ राम मंदिर में श्री कृष्ण का जन्म

भोपाल की श्री राम मंदिर गुरबख्श की तलैया में आज त्रिदिवसीय श्री कृष्ण लीला का समापन श्री कृष्ण के जन्म के साथ हुआ. इस अवसर पर फूलों की होली के साथ नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के साथ भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ बधाइयां दी.

आपत्तिजनक बयान देने वाले प्रीतम लोधी भाजपा से निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने समाज विशेष और महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान देने वाले प्रीतम लोधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का मना जन्मदिन, मटकी फोड़ी

जन्माष्टमी के अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोविंद सिंह राजपूत की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को तिलक लगा कर एवं माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जन्मदिन के अवसर पर मंदिर पहुंचे एवं पूर्ण रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर अपने समर्थकों के बीच होटल रॉयल पैलेस में पहुंचे, जहां सुबह से ही सुर्खी, सागर ,राहतगढ़ ,ग्वालियर भिंड ,मुरैना सहित देश के अन्य क्षेत्रों से आए उनके शुभचिंतक तथा समर्थक और कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राजपूत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

महिला सरपंच की दबंगों ने पिटाई की, आरोपी हिरासत में

सतना जिले में ग्राम सभा के दौरान महिला सरपंच को दबंगों ने लाठियों से पीटा। उसका बीच बचाव करने आये दलित महिला-पुरुषों की भी लात-घूंसों व जूतों से पीटा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत मेैं ले लिया है।

आस्था से खिलवाड़ कतई स्वीकार नहीं:गगनेन्द्र सिंह

उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क स्थित प्रसिद्ध रामलला मंदिर में आस्थावान लोगों को रोके जाने की तीखी आलोचना करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता गगनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री रामलला हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। उमरिया जिला प्रशासन ने जो कुछ किया है उससे सभी सनातनी हिंदुओं की आस्था को गहरी चोट पहुंची है। मैं मांग करता हूं कि बांधवाधीश प्राचीन मंदिर 365 दिन खोला जाए। मंदिर में किसी भक्त का प्रवेश सिर्फ इस आधार पर नहीं रोक सकते कि वहां हाथी, बाघ, शेर हैं।शेर-हाथी को संरक्षित किया जा रहा है प्रभु श्री राम के मंदिर को नहीं।मंदिर सैकड़ों वर्ष पूर्व राजा महाराजा के समय से है, जहां पूजा अर्चना होनी चाहिए।

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने वाले लोधी पर संकट, माफीनामा पेश

मध्य प्रदेश के एक भाजपा नेता प्रीतम लोधी को ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करना भारी पड़ रहा है। जहां ब्राह्मण समाज ने उनके खिलाफ पुलिस एक्शन लेने कार्रवाई शुरू कर दी है तो वहीं भाजपा संगठन ने भी उनके खिलाफ सख्ती दिखाने के संकेत दिए हैं। संकट के बादल प्रीतम लोधी पर मंडरा रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today