विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

अमिताभ बच्चन फिर कोरोना संक्रमित

फिल्म अभिनेता और कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन एकबार फिर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने स्वयं अपने ट्विटर एकाउंट पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे इसकी सूचना दी।

अतिवृष्टि के कारण बाढ़-जल भराव को लेकर सीएम की पीएम से चर्चा

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण अतिवृष्टि की परिस्थितियां बनने और बाढ़-जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज सुबह फोन पर चर्चा की। सीएम ने सोमवार और मंगलवार को अपने द्वारा किए गए बाढ़ व जलभराव क्षेत्रों के दौरों में देखी क्षति के बारे में बताया।

बिहार में राजनीति, विधानसभा में शक्ति परीक्षण, सीबीआई के छापे

बिहार में पिछले दिनों भाजपा से अलग होकर नीतिश कुमार द्वारा राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर बनाई गई नई सरकार के बाद आज राजनीति तेज हो गई। एक तरफ जहां नीतिश कुमार शक्ति परीक्षण के लिए विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो विधानसभा अध्यक्ष ने लंबे भाषण के बाद इस्तीफा दिया। वहीं सीबीआई ने राजद के चार नेताओं के खिलाफ एकसाथ छापे मारी की।

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता अब 10 सितंबर को

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2022 अब 10 सितंबर को होगी। प्रदेश में अति वर्षा की स्थिति और विद्यार्थियों को सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में यह प्रतियोगिता 24 अगस्त को होना निर्धारित थी।

CM ने VC से रात्रि में बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स से की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अतिवर्षा और बाढ़ से प्रभावित जिलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरती जाए। बारिश फिलहाल बंद है, लेकिन सतर्कता बनी रहे। एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ की टीमें तैनात रहें। जिला प्रशासन के अधिकारी समाज और जन-प्रतिनिधियों को साथ लेकर कार्य करें।

थ्रिफ्ट सोसाइटी के सदस्यों को मिलेगा ऐतिहासिक लाभांश

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के कर्मचारियों की प्रतिष्ठित थ्रिफ्ट सोसाइटी में इस साल संस्था के इतिहास में सर्वाधिक लाभ अर्जित किया है। इसलिए इस बार सर्वाधिक लाभांश मिलना तय है।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी में उमंग सिंघार को लिया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई हैं। इनमें से हिमाचल प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विधायक उमंग सिंघार को शामिल किया है।

लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 12 तक आवेदन

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता की जा रही है। लता मंगेशकर अलंकरण के लिए उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर, और ग्वालियर संभाग में यह प्रतियोगिता होगी।

बाढ़ में फँसे लोगों की जिन्दगी बचाना पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा किया। साथ ही वे कुछ गांव में बाढ़ में फंसे इलाकों में भी एनडीआरएफ की टीमों के साथ राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों से चर्चा की और उन्हें मुसीबत के ऐसे समय सरकार को उनके साथ होने का भरोसा दिलाया। चौहान ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने इस समय सबसे पहली प्राथमिकता है।

आरटीओ जबलपुर संतोष पाल का तबादला, जितेंद्र शर्मा को प्रभार

आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा जबलपुर आरटीओ संतोष पाल के यहां मारे गए छापे के बाद अब उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके खिलाफ तबादला की कार्रवाई करते हुए राज्य शासन ने उन्हें उप परिवहन आयुक्त कार्यालय जबलपुर में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर जबलपुर आरटीओ का प्रभार नरसिंहपुर के जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा को सौंपा गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today