शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

आरएसएस के मालवा प्रान्त कार्यवाह बने विनीत नवाथे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारणी में बड़ा बदलाव किया है। इंदौर के विनीत नवाथे अब संघ के मालवा प्रान्त कार्यवाह बनाए गए हैं। नवाथे अभी सह प्रान्त कार्यवाह के दायित्व को संभाल रहे थे। नवाथे को शम्भू गिरी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरएसएस की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में यह फैसला लिया गया।

गुना के अर्शदीप के दो विकेट, हार्दिक के हरफनमौला प्रदर्शन से भारत जीता

एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मैच में आज पाकिस्तान को भारत ने पांच विकेट से हरा दिया। हार्दिक पंडया के हरफनमौला प्रदर्शन से गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए तो बल्ले से भी 33 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। वहीं, भारत की इस जीत में मध्य प्रदेश के गुना के क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की भूमिका भी खास रही और उन्होंने गेंदबाजी में पाकिस्तान के शादाब व नवाज के विकेट लेकर विरोधी टीम को दो झटके दिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने वाराणसी में पौधा लगाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान आज प्रातः सर्किट हाउस परिसर, वाराणसी में जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने फायकस का पौधा लगाया।

मानक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग से ट्रेनों का मार्ग बदला

लखनऊ रेल मंडल के मानक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है जिसके कारण कुछ यात्री रेलगाड़ियों के मार्ग को बदला गया है। इसमें भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी हैं।

मुदित अग्रवाल श्री दुर्गा उत्सव राम बारा समारोह समिति के अध्यक्ष बने

भोपाल शहर की श्री दुर्गा उत्सव रामबारात समारोह समिति की नवीन कार्यकारिणी में मुदित अग्रवाल को नया अध्यक्ष बनाया गया। शहर की इस प्रतिष्ठित संस्था द्वारा विगत 6 दशकों से श्री राम बारात समारोह मना रही है। इसकी एक आवश्यक बैठक श्री माता की मडिया जनकपुरी में हुई जिसमें गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

पितेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचे बीजेपी नेता

इंदौर में विश्व प्रसिद्ध पितेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अन्य नेताओं के साथ पहुंचे। शर्मा से मुलाकात करने वहां भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।

नोएडा की ट्विन टॉवर गिराई गई, धूल का गुबार उठा

भ्रष्टाचार की वजह से विवादों में आई नोएडा की ट्विन टॉवर 32 मंजिल की बिल्डिंग को आज ढाई बजे गिरा दिया गया। इसके चंद सैकंड में गिरते ही धुल का गुबार उठा और आसपास धूल के बादल छा गए। आसपास की कई बिल्डिंग तक धूल पहुंची और काफी देर तक इसका असर रहा। हालांकि धूल के गुबार को नीचे बैठाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद से छिड़काव किया गया।

पीएम मोदी ने मन की बात में इंदौर, दतिया और मंडला की चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में मेरा बच्चा अभियान में मध्य प्रदेश के दतिया जिले में किए गए प्रयोग की सराहना की। कुपोषण के लिए दतिया जिले में संगीत का सहारा लिए जाने को अच्छा प्रयास बताया। मंडला जिले के अमृत सरोवर को भी पीएम ने अपने मन की बात कार्यक्रम में अच्छी पहल बताया तो इंदौर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में इंदौर में ह्यूमन चैन से भारत का नक्शा बनाए जाने को सराहा गया।

नोएडा के ट्विन टॉवर आज दोपहर ढाई बजे बन जाएंगे इतिहास

उत्तर प्रदेश के नोएडा के ट्विन टॉवर को आज दोपहर ढाई बजे जमींदोज कर दिया जाएगा। इसे इतिहास में तब्दील करने के लिए मुंबई और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक कर इमारतों को ढहाने वाली कंपनियों ने इसकी तैयारियों को अंजाम दे दिया है। इसके आसपास के लोगों को उऩके घरों से अलग कर दिया गया है और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

सेठिया का खेलों के विकास, खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान

”पूर्ववर्ती नईदुनिया के भागीदार-संचालक, वरिष्ठ पत्रकार, खेल पत्रकारिता के पुरोधा, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय महेंद्र सेठिया का मध्य प्रदेश में खेलों के विकास और खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान है।”

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today