शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, कहा devlop country तो ठीक रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

विक्रम विवि के लेखापाल को 4 वर्ष की सजा वसवा लाख का अर्थदंड

उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में करीब 35 साल पहले प्रौढ़ व सतत शिक्षा और विस्तार कार्यक्रम में लेखापाल द्वारा गबन किया गया। इस तरह चार साल के दौरान उसने करीब चार लाख का गबन कर लिया जिसमें अब आरोपी लेखापाल फजल हुसैन को चार-चार साल के सश्रम कारावास और सवा एक लाख रुपए का अर्थदंड सुनाया गया है।

टीकमगढ़ में कोषालय अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले में एक महिला जिला कोषालय अधिकारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। वे जीपीएफ, जीआईएस, ग्रेच्यूटी के बिल के भुगतान के बदले यह राशि ले रही थीं तभी उन्हें लोकायुक्त पुलिस स्थापना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

ब्राजील के अमेजन जंगल की एक जाति के अंतिम व्यक्ति की मौत से विलुप्त

आदिवासियों की कुछ जनजातियां धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही हैं। ऐसी ही एक अनुसूचित जनजाति ब्राजील के अमेजन जंगल में पिछले दिनों समाप्त हो गई। इस जाति का अंतिम व्यक्ति जंगल में मृत हालत में मिला।

विदिशा में 11 करोड़ तीन लाख की राहत राशि सिंगल क्लिक से बंटी

पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में कई लोग प्रभावित हुए थे। विदिशा जिले में स्थिति काफी बिगड़ी थी और वहां जितना सर्वे हो गया है, उनके लाभार्थियों को सिंगल क्लिकसे राहत राशि दी गई। 11 करोड़ तीन लाख15 रुपए की राशि का वितरण हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक से यह राशि लाभार्थियों को दी गई।

5जी सर्विस पर जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का ऐलान

मोबाइल कंपनियां अब 5जी सर्विस की लांचिंग को लेकर धीरे-धीरे अपनी प्लानिंग का खुलासा कर रही हैं। सोमवार को जियो की एजीएम में अक्टूबर से 5जी सर्विस शुरू करने का फैसला लिया गया था, जिसके बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के भी अक्टूबर में 5जी सर्विस शुरू करने को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्टस सामने आई हैं।

श्रीलंका के बाद इराक मेंअराजकता, राष्ट्रपति भवन-सरकारी इमारतों में घुसी भीड़

श्रीलंका में जिस कदर राजनीतिक संकट के हालात बने थे, उसी तरह इराक में भी परिस्थितियां बन गई हैं। लोगों ने राष्ट्रपति भवन और सरकारी इमारतों में घुसकर उत्पात मचाया तो अमेरिका ने दूतावास खाली करा लिया है। आज भी हालात में सुधार नहीं बताया जा रहा है। अब तक हिंसा में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।

सीएम राइज स्कूलों में 2,40,818 विद्यार्थियों का नामांकन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कम समय में प्रदेश में 274 सीएम राइज स्कूलों का संचालन और इनमें 2 लाख 40 हजार 818 विद्यार्थियों का नामांकन राज्य शासन की गौरवमयी उपलब्धि है। सीएम राइज स्कूल का वातावरण पालक और विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहा है। इस आकर्षण को बनाए रखना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिये तैयार करना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को राज्य शासन, शिक्षक और पालक टीम भावना से लेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। आगामी त्यौहारों के दिनों में हर स्तर और हर क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें। साप्ताहिक आधार पर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

इंदौर में 9 से 11 जनवरी को होगी ग्लोबल इंवेस्टर समिट: चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए विकसित रोडमेप में निर्धारित सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन समय-सीमा निर्धारित कर सुनिश्चित करें। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 9 से 11 जनवरी को इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर समिट होगी।

देवास में फेरीवाले की पुलिस पिटाई में मौत, थाने के सीसीटीवी फुटेज जप्त

आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पथ विक्रेताओं के साथ सीधी बात करने का अपने सीएम हाउस में कार्यक्रम रखा था और देवास में ऐसे ही एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे पुलिस रात को थाने लाई थी जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना में मृतक के साथ लाए गए एक अन्य स्ट्रीट वेंडर ने मीडिया को दिए बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्याप्त हो गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today