अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

उमा भारती का लोधी समाज को आव्हान, भाजपा कार्यकर्ता नहीं तो वोट देने के लिए स्वतंत्र

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और तेजतर्रार भाजपा नेता उमा भारती ने अपने लोधी समाज के लोगों का आह्वान किया है कि अगर वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं है तो वोट देने के लिए वोट देने के लिए वे स्वतंत्र हैं. वे पार्टी की तरफ से वोट मांगी जी मगर जरूरी नहीं की वह उनकी बात माने क्योंकि वे भाजपा कार्यकर्ता नहीं है तो वह अपने आसपास का माहौल देखकर वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोपाल दूरदर्शन का आधी रात किया निरीक्षण, रात एक बजे तक चला इंस्पेक्शन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया की तैयारियों तथा मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार की रात ग्यारह बजे दूरदर्शन भोपाल का निरीक्षण करने पहुंचे। वे रात एक बजे तक दूरदर्शन केंद्र भोपाल में रहे।

सीएम दिल्ली में थे और साधना सिंह पहुंच गई पचमढ़ी के चौरागढ़, 1365 सीढ़ी चढ़कर त्रिशूल चढ़ाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह की धार्मिक आस्था देखते ही बनती है। इस बार जब सीएम सोमवार को दिल्ली में थे तो उनके बिना साधना सिंह पचमढ़ी के चौरागढ़ पहुंच गईं। 1365 सीढ़ियां चढ़कर सैकड़ों मीटर ऊपर स्थित शिवमंदिर में उन्होंने त्रिशूल चढ़ाया।

E-टेंडर घोटाले में अदालत से क्लीनचिट मगर विवेचना से जुड़े अफसरों पर तलवार, पढ़िये पर्दे के पीछे कौन

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ई-टेंडर घोटाले में भले ही आरोपियों को अदालत से क्लीनचिट मिल गई है लेकिन इस मामले से जुड़े कुछ अफसरों पर तलवार अभी भी लटकी है। मगर इस मामले से जुड़े अधिकारियों पर चुनाव आयोग का डंडा चला था और इसके पर्दे के पीछे कौन था, यह कहानी आपको आज हम बताने जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री-MLA बिसेन के खिलाफ अदालत का फैसला, मामले में एक मंत्री को क्लीनचिट

बुंदेलखंड में सहकारिता से जुड़े एक नेता संजय नगाइच ने करीब एक दशक पहले अपनी ही पार्टी के नेताओं के राजनीतिक विद्वेष में फंसाए जाने के खिलाफ जो अदालती लड़ाई शुरू की थी, उसमें जीत हासिल हुई है। इसमें तत्कालीन सहकारिता मंत्री और मौजूदा विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, सागर संभाग के सहकारिता के संयुक्त पंजीयक प्रदीप नीखरा को अदालत ने दोषी करार दिया है। हालांकि उनकी जिस भाजपा नेता और वर्तमान मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से जो लड़ाई थी, उन्हें अदालत ने क्लीनचिट दे दी है।

विधानसभा चुनाव पूर्व प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर पीएम के भाई ने बयान देकर हलचल बढ़ाई, पढ़िये क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी एक दिन के प्रवास पर मध्य प्रदेश आए और भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर एक ऐसा बयान दे गए जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। प्रहलाद मोदी बैतूल में एक सम्मान समारोह में शामिल हुए थे और भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में उनकी मीडिया से चर्चा हो गई। वहां मोदी के भाई ने जो बयान दिया, वह मध्य प्रदेश भाजपा में खलबली पैदा करने के लिए काफी रहा, जानिये उन्होंने ऐसा क्या कहा।

पुराने नेता ग्वालियर में सिंधिया संग झूमे तो इधर शेजवार ने किस्से के बहाने प्रयोगों पर तंज कसा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दहलीज पर है और भाजपा में बाहर यह दिखाया जा रहा है भीतर सबकुछ ठीक है लेकिन यह कहां तक सही है, इसके गवाह आज वायरल हुए भाजपा के दो वायरल वीडियो से सामने आ गया है। एक वीडियो रायसेन जिले का है तो दूसरा ग्वालियर का। रायसेन में जहां शेजवार किस्से बहाने पार्टी को नसीहत देते दिखाई दिए तो ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक प्यार का नगमा है…फिल्मी गाने पर मंच पर मौजूद भाजपा के सभी पुराने से पुराने नेताओं को नचवा दिया। मगर उस दौरान नेताओं की बॉडी लेग्वेज से साफ जाहिर हो रहा था कि इस सब से खुश नहीं हैं।

रिपोर्ट कार्ड तैयार, अब प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रवासी-इनवेस्टर्स समिट के बहाने सीएम का प्रिजेंटेशन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेे मुलाकात है जिसके पर्दे के सामने प्रवासी सम्मेलन-इवेस्टर्स समिट, यूथ गेम्स खेलो इंडिया बताया जा रहा है। मगर वास्तव में इसके लिए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए होने वाली राजनीतिक कवायद बताई जा रही है। इसके लिए पिछले दिनों सीएम ने अपनी सरकार व संगठन की मैराथन बैठकों में तैयारी भी की और इससे तैयार रिपोर्ट कार्ड का पीएम के सामने प्रिजेंटेशन होगा। अब तक क्या हुुआ और आगे क्या राजनीतिक उथल-पुथल होने की संभावना है, इस पर पढ़िये एक रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के दो आईपीएस पर ईडी की तलवार, पति के कारण पत्नी पर संकट

इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक्शन से पूरे देश में खलबली मची हुई है। मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं बचा है और यहां के भारतीय पुलिस सेवा के दो अफसरों पर ईडी की तलवार लटकी है। इनमें से एक आईपीएस के कारण उनकी पत्नी पर प्रवर्तन निदेशालय एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है।

खुलेआम रिश्वतखोरी, वीडियो-ऑडियो बना तो छुट्टी पर गया अफसर, लोकायुक्त में FIR

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार खुलकर सामने आने लगा है। भोपाल में ही नगर निगम के एक आला अधिकारी ने दस फीसदी कमीशन रिश्वत मांगी और 60 फीसदी हिस्सा नकद राशि लेने के बाद जब भंडा फूटने की स्थिति देखी तो छुट्टी पर चला गया। मगर रिश्वत देने वाले निगम के साथ काम करने वाले बिजनेसमैन ने वीडियो-ऑडियो बनाकर लोकायुक्त पुलिस को सौंप दिया और वहां रंगेहाथों रिश्वतखोर को पकड़ने की स्थिति बनते नहीं देखा तो एफआईआर दर्ज करना पड़ी। अब इसमें इनवेस्टिगेशन होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today