AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में दूसरे साल भी अव्यवस्थाः भीड़ में कई बीमार, एक महिला की मौत

प्रसिद्ध महाशिव पुराण कथा वाचक और महाशिवरात्रि के मौके पर रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित करने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आसपास लगातार दूसरे साल अव्यवस्था फैल गई। रुद्राक्ष लेने के लिए जहां देशभर के कई कोने आए लोगों की भीड़ उमड़ी तो भोपाल से लेकर सीहोर तक गाड़ियों-लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़-भाड़ में कई लोग बीमार हो गए जिनमें से महाराष्ट्र से आई माला खांडेकर की मौत हो गई।

मशहूर शायर तारीक शाहीन का इंतकाल, ऐसी शोहरत कि उनकी किताब का मकबूल फिदा हुसैन ने बनाया कवर पेज

मध्य प्रदेश की सरजमीं के मशहूर शायर तारिक शाहीन का इंदौर में निधन हो गया। वे शायरों की दुनिया के ऐसे नाम थे कि राहत इंदौरी उन्हें सम्मान देते थे तो मकबूल फिदा हुसैन ने उनकी किताब का कवर चित्र भी बनाया। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं।

भाजपा का चुनाव मोडः नागपुर से लौटकर CM की अब 19 को मंत्रियों की क्लास

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इसके पहले भाजपा अपनी सरकार के काम की समीक्षा करते हुए कुछ खट्ठे-मीठे फैसले लेने के मूड में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर हेडक्वार्टर यात्रा पर थे और इसके बाद 19 फरवरी को सभी मंत्रियों को भोपाल तलब किया गया है। काफी समय से असंतुष्ट व सीनियर नेताओं की भावनाओं के मुताबिक फैसले की प्रतीक्षा हो रही है और लगता है वह समय आ चुका है। विशेष रिपोर्ट।

विकास यात्राओं में जश्नः मंच पर डांसर के डांस के बाद अब घोड़ी पर नेताजी नाचे

मध्य प्रदेश में विकास यात्राएं निकाली जा रही हैं जिनमें कई तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब तक एक मंच पर डांसर के डांस का वीडियो वायरल आया था लेकिन बालाघाट के एक नेताजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है। इसमें नेताजी घोड़ी पर ही नाचते नजर आ रहे हैं।

बिसेन

जिस दुष्यंत संग्रहालय में काका हाथरसी का टाइपराइटर, उस संग्रहालय को जीवन देने वाले राजुरकर नहीं रहे

दुष्यंत कुमार किसी पहचान को मोहताज नहीं है लेकिन उनके नाम के संग्रहालय को जीवन समर्पित करने वाले राजुरकर राज भी इस दुनिया को विदा कह गए। बैतूल के छोटे से गांव में जन्मे राजुरकर राज ने दुष्यंत कुमार के नाम पर जो संग्रहालय बनाया उसके लिए वे आखिर तक लड़ते रहे और उसी संग्रहालय में आज भी काका हाथरसी का सवा सौ साल पुराना टाइपराइटर बहुत ही संभालकर संजोकर रखा गया है। ऐसे राजुरकर को विनम्र श्रद्धांजलि।

पीड़ितों की नहीं सुनते मगर शौक पूरे करने का मौका नहीं चूकते, UP दो जिला अधिकारियों पर टूटा सोशल मीडिया

अखिल भारतीय सेवाओं में प्रशासनिक और पुलिस दो ऐसी सर्विस होती हैं जो सीधे जनता से कनेक्ट होती हैं जिनमें संवेदनशीलता की ज्यादा अपेक्षा की जाती है। मगर उत्तर प्रदेश के एक गरीब परिवार की मां-बेटी के जिंदा जलकर मरने की घटना में अब तक जो तथ्य सामने आए हैं, उसमें न आईएएस कलेक्टर नेहा जैन और न आईपीएस एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति इस मामले में खरे उतरे हैं। ऐसे में अब पूरा सोशल मीडिया आईएएस-आईपीएस की असंवेदनशीलता पर टूट पड़ा है जो #नेहा जैन से ट्रोल हो रहा है।

बताया जाता है कि कानपुर देहात में एक दीक्षित परिवार के आशियाने को बुलडोजर हटा दिया गया था लेकिन यह परिवार टूटे घर की जगह पर टपरा बनाकर रहने लगा था। सोमवार को प्रशासन के अमले ने इस टपरे को हटाने की कार्रवाई के लिए दबाव डाला तो परिवार की मां-बेटी प्रमिला-नेहा ने खुद को घर में बंद कर आत्म़दाह कर लिया था। जबकि प्रमिला-नेहा कलेक्टर नेहा जैन-एसपी मूर्ति के पास अपनी फरियाद लेकर गए थे। मगर कलेक्टर और एसपी ने भगा दिया और प्रशासन उस टपरे को भी हटाने पहुंच गया था। मां-बेटी के आत्मदाह की घटना में दोनों के शव राख हो जाने पर कलेक्टर नेहा जैन-एसपी मूर्ति के कानपुर महोत्सव के वीडियो वायरल हुए।

कैलाश खेर के गाने में रिंग में कमर मटकाती नजर आईं कलेक्टर

वायरल वीडियो में कलेक्टर नेहा जैन कलेक्टर कैलाश खेर के गाने पर रिंग से कमर को मटकाती हुई नजर आ रही हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इसी तरह एसपी मूर्ति किशोर कुमार के गाने पर सुर मिला रहे हैं। दोनों ही अफसरों को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा असंवेदनशील कहा जा रहा है। योगी सरकार के खिलाफ भी काफी आलोचनात्मक टिप्पणियां हो रही हैं।

छतरपुर में कमलनाथ के कार्यक्रम में MLA-पूर्व MLA पुत्र में विवाद, मामला भोपाल तक पहुंचा

बुंदेलखंड में छतरपुर जिले में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और एक पूर्व विधायक के पुत्र में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पूर्व विधायक के पुत्र शिकायत लेकर भोपाल पहुंचे और यहां मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से विधायक की शिकायत कर दी। बात इसी विवाद तक सीमित नहीं रही और भी बहुत कुछ कहा गया। आईए आपको बताते हैं पूरा घटनाक्रम।

वन संरक्षक हरिशंकर मिश्रा बहाल, बनाएंगे सिवनी का वर्किंग प्लान

वन विभाग ने निलंबित वन संरक्षक हरिशंकर मिश्रा को 3 महीने बाद बहाल कर दिया है। मिश्रा को बहाल करते हुए उनकी पदस्थापना वन संरक्षक वर्किंग प्लान सिवनी के पद पर कर दी है।

दिग्विजय ने कहा बजरंग दल, BJP नेता ध्रुव सक्सेना ने ISI से पैसा लेकर जासूसी की, देशद्रोह क्यों नहीं लगाया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एकबार फिर पुलवामा पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए और सवाल किया कि बजरंग दल, भाजपा नेता ध्रुव सक्सेना जैसे नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं लगाया गया। वे आईएसआई से पैसा लेकर पकड़े गए थे तो क्यों नहीं देशद्रोही बनाए गए।

दिग्गी

उमा भारती का बड़ा बयान, MP के बुंदेलखंड को नया राज्य बनाने के लिए किसी को नहीं मनाएंगी

बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग को लेकर कई सालों से लोग प्रयासरत हैं लेकिन मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को नए राज्य में शामिल करने का वहां के लोग विरोध करने लगे तो अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी कदम पीछे हटा लिए हैं। उन्होंने साफतौर पर मना कर दिया है कि वे मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के मामले में बीच में नहीं पड़ेंगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today