मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब दस महीने से भी कम का समय बचा है और भाजपा चुनाव की दावेदारी करने वाले नेताओं में से छांटकर नेताओं को सरकारी पदों पर राजनैतिक नियुक्तियां कर रही है। आज भी भोपाल के तीन ऐसे नेताओं की भोपाल विकास प्राधिकरण में नियुक्ति की गई है जो विधानसभा चुनाव में कहीं न कहीं अपनी दावेदारी कर रहे थे या कर सकते थे। इसी तरह नीमच के बाबूलाल बंजारा और इंदौर के राकेश गोलू शुक्ला की विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध घुमक्कड़ जाति विकास प्राधिकरण व इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की चर्चाएं हैं। इनके पहले भी कुछ नेताओं की इसी तरह नियुक्तियां की गई हैं। यह कुछ राजनीतिक जानकारों की नजर में नेताओं को काम करने का मौका देने के लिए सरकार की कोशिश है तो कुछ इसे नेताओं का चुनाव से पत्ता काटने की दिशा में एक कदम मान रहे हैं।
-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-


















