AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

श्री राजपूत करणी सेना संस्थापक लोकेंद्र सिह का निधन, मृत्यु पूर्व प्रेम सिंह साजू को बना गए उत्तराधिकार

राजस्थान में 2006 में श्री राजपूत करणी सेना संगठन की स्थापना करने वाले लोकेंद्र सिंह कालवी का रात को निधन हो गया। उन्होंने जो अपनी जात का नहीं, वो अपने बाप का नहीं का नारा दिया था और संगठन को 17 साल में 26 राज्यों तक पहुंचाया था। उनके निधन पर देशभर में शोक व्याप्त है और श्री राजपूत करणी सेना के सभी सदस्य शोकाकुल हैं। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नौ जिलों में खनिज अधिकारियों की लापरवाही से 206 करोड़ का नुकसान, CAG रिपोर्ट में खुलासा

मध्य प्रदेश के नौ जिलों के जिला खनिज प्रतिष्ठानों में अधिकारियों की लापरवाही से वर्ष 2018-19 से लेकर 2020-21 के बीच 206 करोड़ का सरकार को नुकसान हुआ है। नियंत्रक महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है और कैग ने सरकार से कुप्रबंधन और अप्रयुक्त जिला खनिज प्रतिष्ठानों की निधियों की गैर वसूली के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई है।

कांग्रेस के प्रदर्शन में अव्यवस्थाः नेताओं के हिसाब से मंच छोटा, माइक सिस्टम गड़बड़ रहा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा की गौतम अडानी को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के खिलाफ और किसान-गरीब-मध्यम वर्ग की परेशानियों को लेकर देशभर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिए गए कार्यक्रम में आज भोपाल में कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया। पार्टी नेताओं के हिसाब से मंच छोटा बनाया गया तो माइक सिस्टम भी गड़बड़ होने से कार्यकर्ताओं तक नेताओं की आवाज नहीं पहुंची। मंच की दिशा भी गलत होने से प्रदर्शन का विहंगम दृश्य नजर नहीं आया।

मध्य प्रदेश के IGNTU कैम्पस में केरल के छात्रों पर हमला, शशि थरूर से लेकर केरल के CM तक चिंतित

मध्य प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी नेशनल ट्रायबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक में केरल के छात्रों पर हमले की घटना सामने आई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर, केरल सीएम और कुछ सांसदों ने चिंता व्यक्त करते केंद्र सरकार से जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानिये किसने क्या कहा। बताया जाता है कि इस मामले में सुरक्षाकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

महाकाल के दरबार में टेसू के फूलों से मनाई गई रंगपंचमी, निकला ध्वज चल समारोह

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी के अवसर पर तड़के भस्म-आरती में पुजारी-पुरोहित गण ने टेसू के फ़ूलों से बने प्राकृतिक रंगों से रंग पञ्चमी का शुभारंभ बाबा महाकाल को रंग अर्पित कर किया. नंदिहाल, गणेश मंडप रंग की फुहारों से भर गया, पुजारी, पुरोहित गण ने रंग व गुलाल की फ़ुहारों से सभी को सराबोर कर दिया. भस्म आरती के तुरंत बाद स्टाफ़ ने सफ़ाई कार्य पूर्ण कर सामान्य दर्शन, शीघ्र दर्शन व जल अभिषेक प्रारम्भ कऱ दिया.

नौ दिन के अवकाश के बाद विधानसभा सत्र आज फिर शुरू होगा, व्यवधान समाप्त होने की संभावना

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में नौ दिन पहले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के बाद विपक्ष द्वारा लाए गए विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और फिर संसदीय कार्य मंत्री कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो के खिलाफ निलंबन और विशेषाधिकार हनन की सूचनाओं से जो व्यवधान आया था कल समाप्त होने की संभावना है. सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद यह सभी मामले हल होने की संभावना दिखाई दे रही है.

MP में लगातार दूसरे दिन मुखिया ने परिवार को खत्म कर खुदकुशी की, आज नेपानगर में पांच मौतें

मध्य प्रदेश में आज लगातार दूसरे दिन परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी व बच्चों को मारने के बाद खुद खुदकुशी कर ली। आज नेपानगर में एक घर में पांच लाशें मिलीं जिनमें से परिवार के मुखिया की लाश फांसी पर लटकी मिली। पुलिस दोनों घटनाओं में मुखिया के आत्महत्या करने तथा उसके पहले परिवार के सदस्यों को मारने की बात कह रही है।

MP के जीएडी-जेल विभाग की कछुआ चाल, पांच साल पहले बैठक-फैसला अब

मध्य प्रदेश में मंत्रालय के सबसे अहम सामान्य प्रशासन और जेल विभाग के काम की रफ्तार का अंदाज पिछले सप्ताह एक फैसले से लगाया जा सकता है। जेल विभाग से संबंधित एक बैठक पांच साल पहले हुई थी और उस बैठक में चर्चा के बाद जो निष्कर्ष निकलकर फैसला हुआ वह पिछले दिनों आदेश के रूप में जारी हो सका। जानिये यह क्या है मामला।

भोपाल MP प्रज्ञा का राहुल गांधी के देशभक्ति पर हमला, कहा वे विदेशी महिला से जन्मे इसलिए वे देशभक्त नहीं हो सकते

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के देशभक्त होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा किउनकी इटली की विदेशी मां ने जन्म दिया है, इसलिए वे देशभक्त नहीं हो सकते। उन्हें अब भारत में राजनीति का अवसर नहीं दिया जाना चाहिए और देश से निकाल देना चाहिए। भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है और कांग्रेस की सोशल मीडिया-डिजिटल टीम की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़ा कर दिया और कहा कि वे विक्षिप्त हैं।

जंगल महकमा 100 करोड़ से ज्यादा तीन हफ्ते में खर्च करने का दबाव, चहेतों पर बरस रही कृपा

मध्य प्रदेश में वर्ष 2022-23 खत्म होने जा रहा है जिसके बजट में बची राशि को लेकर अब जंगल महकमे में वरिष्ठ अधिकारी खर्च करने का दबाव बना रहे हैं। कैंपा फंड व विकास मद की 100 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि को आने वाले तीन हफ्ते में खर्च करना है जिसमें अब कमीशनखोरी की आशंका नजर आने लगी है। शहडोल सर्किल में ऐसी शिकायत सुनने में आई है क्योंकि वन मुख्यालय से एपीसीसीएफ स्तर के एक अधिकारी ने एक डीएफओ को फटकार भी लगाई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today