कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

सहकारिता मंत्रियों के हमेशा करीबी रहे अरविंद सेंगर, शायद! इसी कारण जांच एजेंसियों की पकड़ से बचते रहे

मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग एक दशक से जिस मंत्री के पास भी रहा वहां ज्वाइंट कमिश्नर सहकारिता और फिर रिटायरमेंट के बाद अरविंद सेंगर उसके करीबी रहे। सेंगर सहकारिता विभाग में ऐसा नाम माना जाता है जिनके ऊपर लोकायुक्त हो या आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ या जिला पुलिस, हर जगह एफआईआर या शिकायत हैं लेकिन राजनीतिक पकड़ ने उन्हें अब तक हवालात की सलाखों से बचाकर रखा है। आईए आपको बताते हैं सेंगर के मामले जिनमें वे अब तक बचे हुए हैं।

प्याज की बोरी-रद्दी के ढेर में छिपा जंगल का खजाना ‘सागौन’, सतपुड़ा के जंगल में खोलेगा राज

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा के जंगलों में सागौन का खजाना है जिसे प्याज की बोरियों और रद्दी के बीच छिपाकर आंध्रप्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा था। सतपुड़ा के जंगल से सागौन काटकर माफिया लट्ठों को छिपाते हुए नर्मदापुरम की सीमा से बाहर हो गया और मध्य प्रदेश की सीमा पार करने से पहले चैकिंग के दौरान इसे बैतूल फॉरेस्ट के अमले ने पकड़ लिया। पढ़िये सागौन की लकड़ी चोरों की गतिविधियों की यह रिपोर्ट।

‘राइट टू एजुकेशन’ में MP में करीब एक लाख 15 हजार पात्र, SMS से मिलेगी आवंटित स्कूल की सूचना

राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत मध्य प्रदेश में अगले साल के शिक्षण सत्र के लिए एक लाख 15 हजार से ज्यादा बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए बच्चों को आवंटित स्कूल की सूचना एसएमएस के माध्यम से उनके घर तक पहुंच जाएगी। आईए बताते हैं मध्य प्रदेश में आरटीई के तह अगले शैक्षणिक सत्र में क्या बनी स्थिति।

CM शिवराज ने कहा गांधी-नेहरू परिवार के सबसे असफल-कमजोर, गैर जिम्मेदार-अहंकारी नेता

राहुल गांधी को पिछड़े वर्ग के अपमान वाले बयान पर कोर्ट से मिली सजा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगना चाहिए। राहुल गांधी को माफी यात्रा निकालना चाहिए। चौहान ने राहुल गांधी को गांधी-नेहरू परिवार का सबसे असफल, कमजोर, गैर जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता बताया। उन्हों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गांधी-नेहरू परिवार का गुलाम नेता बताया और कहा कि वे राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेता बनाने पर तूले हैं। सीएम ने कांग्रेस से सवाल भी किए हैं।

सरकारी अवकाश बदला पर नहीं बदली स्कूल परीक्षा की तारीख, जानिये कब कौन-सा पेपर होगा

मध्य प्रदेश में सरकार ने महावीर जयंती की अपने ऑफिसों की छुट्टी भले ही परिवर्तित कर दी है लेकिन स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं यथावत चलेंगी। स्कूल शिक्षा विबाग ने इस तरह का आदेश जारी कर बच्चों को स्थिति साफ कर दी है। जानिये किस-किस क्लास की कौन-कौन सी परीक्षाएं थीं।

कूनो से अच्छी खबरः नामीबियाई चीतों की पहचान बदली, चार भारतीय चीतों का जन्म

श्योपुर जिले के पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक अच्छी खबर आई है कि नामीबियाई चीतों की पहचान बदलने लगी है और अब हमारे भारतीय चीतों का जन्म शुरू हो गया है। आज कूनो में चार चीतों के शावकों का जन्म हुआ। शावकों का जन्म करीब पांच दिन पहले होने की संभावना जताई गई है। यह खबर हवा की तरह तेजी से फैली है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो व तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

सीधी कलेक्टर के दरबार में आवेदक का गुस्सा…40 बार आवेदन दिया काम नहीं हुआ…चलिए बाहर जाइए

विंध्य के सीधी जिले में कलेक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक आवेदक की बार-बार शिकायत आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने के गुस्से का जवाब गुस्से में देते हैं। कहते हैं बोलिये, अब आप चलिए बाहर जाइए। यह आवेदक अपने लिए नहीं बल्कि अपने गांव में हो रहे काम की क्वालिटी की चिंता में भटक रहा है और कहीं से उसे कोई राहत नहीं मिल पा रही है। सुनिये वायरल वीडियो में आवेदक का गुस्सा व कलेक्टर की खीझ।

उज्जैन जेल में हर सुविधा का रेट तय था..शराब-मटन-नशा..अब जेलकर्मी खोल रहे राज..पढ़िये रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में जेल विभाग को जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं नाम की पहचान दी गई है लेकिन उज्जैन जेल में जिस तरह गतिविधियां संचालित हो रही थीं, उससे लगता है कि जेल अधिकारियों ने उसे नोट छापने की मशीन की तरह अवैध व नियम विरुद्ध गतिविधियों का अड्डा बनाकर रख दिया था। जीपीएफ घोटाले की आरोपी उषाराज व उनके करीबी जगदीश परमार के पकड़े जाने के बाद जेलकर्मी में से कुछ खुलकर तो कुछ दबी जुबान में जेल में शराब-मटन-नशा से लेकर अन्य सुविधाओं के रेट के बारे में बता रहे हैं। पढ़िये इस पर केंद्रित हमारी रिपोर्ट।

इंदौर में सात मंजिला होटल में आग, बचने के लिए वीडियो में चादर बांधकर नीचे उतरते दिखे लोग

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के राऊ में सात मंजिला एक होटल में आज सुबह अचानक आग लग गई। होटल में ठहरे कुछ यात्रियों ने सुरक्षित बचने के लिए चादर को बांधकर नीचे उतरने का प्रयास किया। देखिये वीडियो और तस्वीरें।

रीवा ट्रेफिक पुलिस की वसूलीः ओवरलोडिंग है, 15000 दो नहीं तो छोड़ेंगे नहीं

यातायात पुलिस की चैकिंग के नाम पर वसूली के आरोप लगते रहे हैं लेकिन वाहन चालक सड़क पर झंझट नहीं करके ले-देकर काम चलाते रहते हैं। गर्मी के सीजन में रीवा में कूलर के व्यापारी का सामान लेकर पिकअप निकली मगर सिविल लाइन थाना के पास ट्रेफिक पुलिस ने ओवरलोडिंग पर 15000 रुपए की मांग की। चार दिन नहीं छूटी तो लोकायुक्त पुलिस का सहारा लेकर ट्रेफिक पुलिस के सूबेदर व सिपाही को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today