कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

MLA बनते ही किसने NOIDA के बिल्डर के साथ क्या डील की जिसमें अब फंसे, पढ़िये क्या है मामला

मध्य प्रदेश के एक विधायक ने 2018 में विधायक बनते ही नोएडा एक बिल्डर के साथ ऐसी डील की जो आज उनके लिए गले की हड्डी बन गई है। चार साल पहले माननीय ने नोएडा में एक रेस्टोरेंट में अपनी कंपनी के सहभागियों के साथ पहुंचकर बिल्डर से न केवल ऑर्डर लिया बल्कि उससे मोटी राशि भी एडवांस ले ली। मगर इसके बाद जब बिल्डर को सामान नहीं मिला तो उसने नोएडा पुलिस में विधायक, उनके परिजनों व अन्य सहभागियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया है। पढ़िये आखिर कौन है यह विधायक और किस बिल्डर ने उन पर यह केस दर्ज कराया।

स्कूल, अतिथि-संविदा शिक्षक चला रहे, शिक्षक डेपुटेशन पर बने बाबू-अफसर, जानें हालात

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में अध्यापन, परीक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम जैसे काम सरकार अतिथि शिक्षकों व संविदा शिक्षकों के भरोसे कर रही है। उनकी छुट्टियां निरस्त की जा रही हैं लेकिन वे शिक्षक जो केवल स्कूलों में पढ़ाने के लिए भर्ती हुए थे, वे जोड़-तोड़ से अफसर व बाबूगिरी कर रहे हैं। पढ़िये हमारी इस व्यवस्था का आइना दिखाती रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश फिर बना टाइगर स्टेट, देश के 16.6 तो विश्व की 10 फीसदी बाघ MP

भारत के टाइगर प्रोजेक्ट को 50 साल पूरे हो गए हैं और 2022 के आंकड़ों में आज देश में टाइगरों की तीन हजार 167 पहुंच गई है। मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार रखे हुए और यहां आज भी देशभर की बाघ की आबादी की 16.6 फीसदी जंगल का महाराजा पाया जाता है। विश्व में जितने टाइगर हैं, उनके करीब दस फीसदी मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क-अभ्यारण्य में उन्हें अच्छा वातावरण मिलने से उनकी आबादी दिन ब दिन बढ़ रही है।

प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा स्थल बना अखाड़ा, महिला पुलिस-महिला बाउंसर का वीडियो वायरल

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा उज्जैन में चल रही थी और वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उसे सुनने पहुंच रहे हैं। शिव महापुराण कथा में जहां लोग एकाग्रचित होकर कथा का श्रवण करते रहे लेकिन आयोजनस्थल पर ऐसा दृश्य बना कि कोई कुश्ती प्रतियोगिता चल रही हो। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने खूब चटखारे लेकर उसे न केवल आगे बढ़ाया बल्कि चुटकीभरी टिप्पणियां भी कीं।

बंदियों-कैदियों पर ‘राज’ करने वाली ‘उषाराज’ का सामान देखकर जेल अधिकारी चौंके, ‘ऑफर’ की कुर्सी

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में लाखों रुपए निकाले जाने के घोटाले की मुख्य आरोपी निलंबित जेल अधीक्षक उषाराज आखिरकार अब इंदौर के सेंट्रल जेल में चहारदीवारी में पहुंच गई हैं। जिन कैदियों-बंदियों पर एक समय वे राज करती थीं, उनके बीच विचाराधीन बंदी की तरह जेल दाखिल हुईं तो उनके सामान को देखकर जेल अधिकारी चौंक गए और असमंजस में पड़े इन अफसरों ने उन्हें ऐसे कुर्सी ऑफर की कि कोई उंगली भी नहीं उठा सके। पढ़िये क्या किस बहाने अपने वरिष्ठ अधिकारी को कुर्सी ऑफर की।

देवकीनंदन की कथा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे, मंच से हिंदू राष्ट्र-कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का आव्हान

इन दिनों कथा वाचकों के मंच देशभर में खूब लग रहे हैं और जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां तो इन मंचों पर न केवल कथावाचक बल्कि उनके साथ राजनीतिक में रचने-बसने वाले भी मौका गंवाए बिना बैठे नजर आने लगे हैं। भोपाल में विगत सात दिन से देवकीनंदन ठाकुर की कथा चल रही है लेकिन शनिवार को ऐसा दृश्य बना कि देवकीनंदन की कथा में सनातन धर्म की ध्वजा लेकर चल रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंच गए। मंच पर ऐसा कुछ हुआ जो पिछले कुछ समय से लगभग हरेक कथावाचक के मंच से होता है। आईए पढ़िये क्या हुआ।

इंजीनियर का पुनर्वासस्थल बनते-बनते IAS की रिटायरमेंट लाइफ इनजॉयमेंट प्वाइंट बनी ‘कार्य गुणवत्ता परिषद’, पढ़िये कब-कब क्या हुआ

मध्य प्रदेश में मुख्य तकनीकी परीक्षक का सरकारी दफ्तर देखते ही देखते कैसे सेमी गवर्नमेंट हो गया। रिटायरमेंट के बाद इंजीनियरों के पुनर्वास का ठिकाना बनते-बनते यह रिटायर होने वाले आईएएस अफसरों के लिए एक नया ठिया मिल गया है। जबकि एक रिटायर इंजीनियर ने वल्लभ भवन के आला अधिकारियों के साथ बैठकर अपने अपने जैसे रिटायर इंजीनियरों के लिए यह सपना देखा और वह हकीकत में बदलते-बदलते इंजीनियर पर्दे से बाहर हो गए। पढ़िये कार्य गुणवत्ता परिषद विचार से लेकर गठन की पर्दे के पीछे की वल्लभ भवन के गलियारों के भीतर चल रही कहानी जिसमें मुख्य तकनीकी परीक्षक के इंजीनियर प्रमुख संस्था की विशेषज्ञता को दरकिनार कर दिया गया है।

चुनाव पूर्व चुनावी रंग की राजनीतिः CM ने लाड़ली बहनों से मांगा ‘भैया’ का साथ, KN ने अपने लोगों के हवाले छोड़ा छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश में अभी चुनाव बहुत दूर है लेकिन भाजपा-कांग्रेस नेताओं के रंग-ढंग की वजह से चुनाव पूर्व, चुनावी राजनीति के अंदाज दिखने लगे हैं। आज रतलाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न केवल मंच से लाड़ली बहनों का भैया को साथ देने का वादा मांगा बल्कि कांग्रेस से सावधान रहने की सलाह भी दे डाली। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी अपने गृह नगर छिंदवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार दौरों के बाद पिछले चार दिनों से डेरा डाले हैं और वहां लोगों से कहना पड़ रहा है कि छिंदवाड़ा आपके हवाले है, वे प्रदेश देखेंगे। पढ़िये मध्य प्रदेश की सियासी गतिविधियां पर चढ़ रहे चुनावी रंग की रिपोर्ट।

विश्व स्वास्थ्य दिवसः सेहत के लिए क्यों जरूरी ज्वार, बाजरा, कोदो कुटकी व मक्का, पढ़िये विशेषज्ञों की राय

आज सभी लोग सेहत के प्रति जागरूक हैं लेकिन इसके बाद भी खाने में गेहूं-चावल का ज्यादा उपयोग करते हैं। मगर आपको क्या पता है कि सेहत के लिए गेहूं-चावल से ज्यादा और क्या ज्यादा लाभप्रद है। पढ़िये विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञों की राय का कवरेज।

AMBEDKAR जयंती पर महाकुंभः भीड़ लाने पर करोड़ों का खर्च, सरकारी विभाग मांग रहे एक-दूसरे से राशि

चुनाव साल में अब राजनीतिक पार्टियों का ध्यान वर्ग-समाज की तरफ बढ़ गया और भाजपा जहां सत्ता में होने की वजह से घोषणाएं कर रही है तो कांग्रेस वादा कर उनकी सरकार बनाने की बातें कर रही है। हार-जीत को प्रभावित करने वाले अनुसूचित जाति के लिए अब आंबेडकर जयंती पर ग्वालियर में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इसमें भीड़ जुटाने के लिए अब सरकार के विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। भीड़ जुटाने के लिए गाड़ियों की जरूरत होगी तो विभाग एक-दूसरे से एडवांस राशि मांग रहे हैं। पढ़िये किस विभाग ने किस से मांगी कितनी राशि।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today