AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः नामीबिया के हारने से श्रीलंका-नीदरलैंड सुपर 12 में पहुंची

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैचों में आज खेले गए दो मैचों से सुपर 12 के पूल नंबर दो की टीमों का फैसला हो गया है। नामीबिया की हार के साथ ही श्रीलंका और नीदरलैंड सुपर 12 में प्रवेश कर गई हैं और श्रीलंका जहां पूल नंबर एक तो नीदरलैंड पूल क्रमांक दो में खेलेंगे।

मध्य प्रदेश की छह बोलियों के साहित्यिक कृति पुरस्कार घोषित

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद और संस्कृति विभाग ने 2020 वर्ष के छह बोलियों के साहित्यिक कृति पुरस्कारों का ऐलान किया। इन पुरस्कारों में हर बोली की साहित्यिक कृति के लिए 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाता है।

सावन में नदी किनारे उगने वाली सिक्की घास से शिल्पी बनाते हैं शिल्प उत्पाद, रवींद्र भवन में लगा मेला

इन दिनों भोपाल के रवींद्र भवन में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव में शिल्पकारो का भी मेला लगा है जिसमें सावन के महीने में नदी किनारे उगने वाली सिक्की घास से बने शिल्प उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री हो रही है। मध्य प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों से भी करीब 185 शिल्पी अपनी कला का यहां प्रदर्शन कर रहे हैं और उत्पादों की बिक्री भी कर रहे हैं।

मुरैना में पटाखे के गोदाम में धमाका तीन की मौत, सात घायल

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पटाखे के एक गोदाम में आज सुबह अचानक धमाका हुआ और दो मंजिला मकान गिर गया. धमाके से गिरे मकान में तीन लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं . एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ बताया जा रहा है जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

MP में कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन, CM का आदेश

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को इस बार वेतन के लिए एक तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दीपावली की वजह से इस बार इसी सप्ताह यानी दीपावली के पहले सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

प्लॉट नामांतरण के लिए पटवारी ने मांगे 10000, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं बल्कि छोटे-बड़े हर काम के हर जगह रेट तय हैं। कुछ लोग सरकारी प्रक्रिया का हिस्सा मान बैठे हैं तो कुछ अड़ जाते हैं जिनकी वजह से रिश्वतखोरों को सलाखों के पीछे जाना पड़ता है। ग्वालियर के एक पटवारी ने भी आज एक प्लॉट नामांतरण के लिए 10000 रुपए की मांग की तो भूखंड स्वामी ने लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना को मामला बताकर पटवारी को रंगेहाथों गिरफ्तार करा दिया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की MP को मेजबानी, दिल्ली में ऐलान, मलखंभ राज्य खेल घोषित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आज दिल्ली में ऐलान किया गया और इस आयोजन का मध्य प्रदेश को मौका दिया गया है। प्रदेश के आठ शहरों में यह खेल होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन की मेजबाना के ऐलान के पहले मलखंभ का प्रदर्शन किया गया जिसका लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मलखंभ को मध्य प्रदेश का राज्य खेल घोषित करने का भी ऐलान किया गया।

MP में निवेश आमंत्रण की दिल्ली में कवायद, CM विभिन्न देशों के राजदूतों, उद्योगपतियों से मिलेंगे

मध्य प्रदेश में निवेश आमंत्रण के लिए अगले साल होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों-अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ आज बैठक करेंगे। बैठक में टेक्सटाइल्स और कपड़ा उत्पादन सेक्टर के अवसरों पर चर्चा होगी। सीएम दिल्ली पहुंच गए हैं।

नशामुक्ति अभियान में जबलपुर में 895 नशे के इंजेक्शन जप्त

नशे के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ, अवैध शराब, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने एवं शराब पीकर वाहन चलाने, साथ ही हुक्काबार लांउज और सिगरेट एवं तम्बाकू निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाहियां की जा रही हैं। पुलिस नशे के अवैध कारोबार को नेस्तनाबूद करने में जुटी हुई है। आज जबलपुर पुलिस ने नशे के 895 इंजेक्शन जप्त कर आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किये।  

पांच सौ साल पुरानी नृत्य शैली और थाइलैंड के शास्त्रीय नृत्य में श्रीराम कथा की प्रस्तुति

अंतर्राष्ट्रीय रामलीलाल उत्सव के चौथे दिन रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर पांच सौ साल पुरानी नृत्य शैली और थाइलैंड के शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से श्रीराम कथा की प्रस्तुति दी गई। खोन रामायण ग्रुप थाइलैंड द्वारा श्रीराम कथा औऱ असम के उत्तर कमलाबाड़ी सत्र शंकरदेव क्रिस्टी संघ, मांजुली द्वारा पुष्पवाटिका, धुनष यज्ञ, सीता स्वयंवर प्रसंगों की प्रस्तुति हुई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today