अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

बिशप पीसी सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी पुलिस रिमांड पर

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के निलंबित चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह की जमानत याचिका आज जबलपुर विशेष न्यायलय ने खारिज कर दी है। आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ के पास उसका शुक्रवार की शाम तक पुलिस रिमांड है और अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

कांग्रेस संगठन की हकीकत, दौरे कर लौटने वाले नेताओं की बातें-रिपोर्ट में जमीन-आसमान का अंतर

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पर हर बार सवाल खड़े होते हैं और इस बार भी ये चुनाव इससे बच नहीं पा रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 17 सितंबर को एक बैठक बुलाई गई है। मगर इसमें जिन डेलीगेट्स को बुलाया गया है उनकी सूची सार्वजनिक नहीं की गई है। न ही उन्हें नामजद आमंत्रण भी भेजे जा रहे हैं। कोरे आमंत्रण से डेलीगेट्स को बुलाया जा रहा है जिससे 487 प्रतिनिधियों की जगह कई गुना नेता मोबाइल फोन में ऐसे आमंत्रण लेकर चुनाव स्थल मानस भवन पहुंच सकते हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे के बीच समाप्त, शोरशराबे में पारित अनुपूरक बजट

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समयावधि के दो दिन पहले ही समाप्त हो गया। आदिवासी कांग्रेस विधायक पाचीलाल मेढ़ा की पिटाई, अभद्रता को लेकर कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन भी हंगामा किया और प्रश्नकाल के साथ उसके बाद की कार्यवाही भी बाधित की। इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने हंगामे व शोरशराब के बीच अनुपूरक बजट और विधेयकों को एक-एक करके ध्वनिमत से पारित करा दिया।

रवां है एक चश्मे से दो धारे,सगी बहनें हैं दो, हिंदी और उर्दू

आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश में संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित “तलाशे जौहर” कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अब ज़िला मुख्यालयों पर स्थापित एवं वरिष्ठ रचनाकारों के लिए “सिलसिला” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का तेरहवां कार्यक्रम दमोह में 14 सितंबर को “शेरी व अदबी नशिस्त” का आयोजन ज़िला समन्वयक अदीब दमोही के सहयोग से किया गया। 

उच्च शिक्षा में एकसाथ दो डिग्री कर सकेंगे स्टूडेंट, यूजीसी की गाइड लाइन

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की नई गाइड लाइन के बाद अब उच्च शिक्षा में स्टूडेंट एकसाथ दो डिग्री कर सकेंगे। इसके तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने भी नियम जारी कर दिए हैं। यूजीसी की नई गाइड लाइन से परंपरागत विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इग्नू से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से समानांतर स्नातक व परास्नातक स्तर में प्रवेश प्राप्त हो सकेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्टूडेंट्स को बहुविकल्पीय अध्ययन का रास्ता देने के लिए यह फैसला किया गया है।

पोषण आहार घोटाले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में हो, कांग्रेस विधायक दल का राज्यपाल को पत्र

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने पोषण आहार घोटाले को लेकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल को पत्र लिखा है और शिवराज सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। विधायक दल ने सीबीआई पर अविश्वास जताते हुए राज्यपाल से मांग की है कि घोटाले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में कराई जाए जिससे 18 सालों से पोषण अभियान में चल रहे पोषण आहार योजना का घोटाला सच सामने आ सके।

चीता लाने विशेष डिजाइन का विमान नामीबिया पहुंचा, जानिये विमान की विशेषताएँ

1952 में जो चीता भारत में विलुप्त घोषित हो गया था, उसे पुनः बसाने के लिए नामीबिया से लाए जा रहे आठ चीतों के लिए एक विशेष विमान तैयार किया गया है। विमान पर चीता की आकृति बनाई गई है। विमान के अगले हिस्से पर चीता का चेहरा बनाया है जो नामीबिया पहुंच गया है और उसमें चीतों को भारत लाया जा रहा है। नामीबिया में भारतीय दूतावास ने इस विमान की तस्वीर ट्वीट की है। विमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

गैंगरेप के बाद युवतियां फांसी पर लटकी मिली, यूपी के लखीमपुर खीरी में घटना

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो बहनों के साथ गैंगरेप की घटना हुई और उनकी लाशें पेड़ पर फांसी पर लटकी मिलने की सनसनीखेज घटना हुई है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की घेराबंदी की है। वहीं, युवतियों के शवों को पेड़ से उतारकर उनके परिवारजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।

रिटायर्ड आईपीएस का मानव अधिकार आयोग में कार्यकाल पूरा, हुई विदाई

अखिल भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अधिकारी सरबजीत सिंह का राज्य मानव अधिकार आयोग में कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें विदाई दी गई। सरबजीत सिंह का 14 सितंबर को पांच साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब आयोग में अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन और सदस्य मनोहर ममतानी ही बचे हैं।

राहुल की यात्रा शोले जैसी, आधे इधर आओ-आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोले की यात्रा जैसी बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह शोले में आधे इधर आओ, आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ, उसी तरह राहुल की यात्रा के रुझान आ रहे हैं और गुलाम नबी, आनंद शर्मा, गुजरात के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के बाद गोवा के विधायक चले गए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today