AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः श्रीलंका-नीदरलैंड अपने-अपने मैच जीते

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज दो मैच खेले गए जिनमें श्रीलंका और नीदरलैंड ने अपने-अपने मैचों को जीत लिया। श्रीलंका ने जीत हासिल कर अपने आपको वर्ल्ड कप में बनाए रखा है।

श्रीमहाकाल लोक दूसरे चरण के बाद श्रीमहाकाल महालोक नाम होगा, CM का ऐलान

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल कॉरीडोर के दूसरे चरण का काम होने के बाद श्री महाकाल लोक को श्री महाकाल महालोक के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के दूसरे चरण के काम का निरीक्षण किया और मेघदूत वन का भूमिपूजन करते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कॉरीडोर निर्माण के दूसरे चरण में 10वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिर को भी व्यवस्था किया जाएगा।

निष्कासित बिशप पीसी के मामले में CNI के दिल्ली मुख्यालय पर छापा, पूछताछ

द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) के निष्कासित चेयरमैन बिशप प्रेमचंद सिंह (पीसी सिंह) के शिक्षण संस्थाओं के फंड में गड़बड़ियों व फीस की राशि के दुरुपयोग के मामले में आज मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सीएनआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर छापा मारा। वहां तलाशी के साथ मौजूद पदाधिकारियों से पूछताछ की।

उमा उतरीं शराब दुकानों के खिलाफ, कहा-अहातों की स्वीकृति हमारी मनमानी

मध्य प्रदेश सरकार नशामुक्ति अभियान चलाकर अवैध शराब, मादक पदार्थ और शराबी पीकर गाड़ी चलाने वालों पर आठ अक्टूबर से एक्शन में है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने शराब विरोधी अभियान की कड़ी में उसके सामने परेशानी खड़ी कर रही हैं। सोमवार को वे रायसेन रोड की एक शराब की दुकान पर पहुंची तो वहां अहाता भी था। भारती ने कहा कि अहातों की स्वीकृति हमारी मनमानी है क्योंकि जब शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है तो फिर शराब पीने के लिए अहाते की अनुमति गैर कानूनी है।

मंत्री बिसाहूलाल के बिगड़े बोल, कहा रीवा राजा दारू पीकर पड़े रहते थे, नाराज क्षत्रिय आंदोलन पर उतारू

मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रीवा के राजा को लेकर कहा कि वे शिकार करने निकलते थे लेकिन वे दारू पीकर पड़े रहते थे। हमारे लोगों से हांका लगवाते थे और फिर जब वे शेर को मार देते थे तो राजा कहते थे कि मैंने शिकार किया। इसलिए उनके लोगों को सिंह की उपाधि दी। मंत्रीजी की इस टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज नाराज है औऱ आंदोलन पर उतारू हो गया है।

हुक्का लाउंज को लेकर मध्य प्रदेश में कानून, तीन की सजा-एक लाख का जुर्माना

मध्य प्रदेश में सरकार नशामुक्ति अभियान चला रही है जिसमें हुक्का लाउंज को लेकर सख्ती की जा रही है। इसको लेकर प्रदेश सरकार नया कानून ला रही है जिसमें हुक्का लाउंज की गतिविधियों पर तीन साल की सजा व एक लाख के जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है।

बुरहानपुर में बच्चा मम्मी की शिकायत लेकर पहुंचा पुलिस चौकी, गृह मंत्री ने यह किया वादा

कुछ भी गलत करने वाले को पुलिस पकड़ कर जेल में डाल देती है। माता-पिता की इस बात को तीन साल के एक बच्चे को याद रही औऱ जब उसकी मां ने उससे चॉकलेट छिपा देती है तो वह पुलिस चौकी पहुंच गया। बच्चे ने मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी को मम्मी की शिकायत की और उन्हें जेल में डालने को कहा। इस बच्चे से बाद में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बात की और दो वादे किए। पढ़िये वादे क्या थे।

तलाशे जौहर कार्यक्रम में शायर ने कहा- दिल की जलन का आंखों से रिश्ता अजीब था, घर जल रहा था और समंदर क़रीब था

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा ज़िलेवार गतिविधि “सिलसिला” के अंतर्गत गुना में “साहित्यिक गोष्ठी” आयोजित की जा रही है और इस कड़ी में गुना में रविवार को शेरी व अदबी नशिस्त का आयोजन जिला समन्वयक डॉ. हरकांत अर्पित के सहयोग किया गया। तलाशे जौहर कार्यक्रम में जिला मुख्यालयों पर रचनाकारों के लिए सिलसिला प्रोग्राम में कई शायरों व रचनाकारों ने अपनी अपनी रचनाएं पेश कीं।

अंतरराष्ट्रीय रामलीला उत्सवः श्रीलंका कलाकारों की श्रीराम-रावण काव्यम् व श्रीराम प्रेमभक्ति कथाः ओडिशा नृत्य की प्रस्तुति

श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों एकाग्र सात दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव के दूसरे दिवस शाम की प्रस्तुतियों में कला मंदिर ग्रुप- श्रीलंका के कलाकारों द्वारा श्रीराम- रावण काव्यम्  एवं सुश्री मीरादास एवं साथी, भुवनेश्वर (उड़ीसा) द्वारा श्रीराम प्रेमभक्ति कथाः ओडिशा नृत्य रही। शुरूआत कलाकार के स्वागत से हुई। उत्सव में सर्वप्रथम नाट्य कला मंदिर ग्रुप- श्रीलंका के कलाकारों द्वारा श्रीराम- रावण काव्यम्  की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में विशेषता रही कि इसमें राम, लक्ष्मण एवं अन्य किरदार महिला कलाकारों द्वारा किये जाते हैं। प्रस्तुति को भरतनाट्यम और श्रीलंका के कैंडीयन फोक डांस के माध्यम से दी गई। प्रस्तुति में कलाकारों ने शुरूआत में श्रीलंका के परिदृश्य को दिखाया एवं अगले दृश्य में रावण का आगमन होता है जो माता सीता का हरण कर लेता है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के जीवन का मंचन

जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सोमवार को जनजातीय संग्रहालय में आयोजन किया गया। जनजातीय सामाजिक मुद्दे श्रेणी की नाटक प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के साक्षी भयड़िया व समूह ने भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के जीवन का मंचन किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today