कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी में भर्ती में गड़बड़ी में सीबीआई के छापे, चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य सहित 20 पर FIR

जम्मू कश्मीेर सेवा चयन बोर्ड द्वारा कई सरकारी नौकरी के लिए आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी करने पर सीबीआई ने राज्य के सेवा चयन बोर्ड के तत्कालीन सदस्य, बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय के मेडिकल ऑफिसर सहित 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सीबीआई ने 14 स्थानों पर आज तलाशी की और परीक्षा से संबंधित दस्तावेजों को जप्त किया।

कोहरा छटा, आखिरकार मुख्यमंत्री के आग्रह पर सीएस को मिला एक्सटेंशन

मध्य प्रदेश में नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर करीब तीन सप्ताह से छाया कोहरा आज पूरी तरह से छट चुका है। इकबाल सिंह बैंस को केंद्र सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया है और 31 मई 2023 तक के लिए बैंस ही पुनः इसी पद पर काम करते रहने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

मध्य प्रदेश में चीफ सेक्रेटरी को लेकर घना कोहरा, आज बैंस का अंतिम दिवस या दूसरी पारी होगी शुरू

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव पद पर कल एक दिसंबर को कौन काम करेगा, यह स्थिति आज पूर्वान्ह तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। चीफ सेक्रेटरी को लेकर प्रदेश में एक दिन पहले तक इतना घना कोहरा कभी नहीं रहा है। इस पद को लेकर चर्चा में बने रहे अनुराग जैन के गुरुवार एक दिसंबर के प्रवास से कोहरा और घना हो गया है। आदेश की सुगबुगाहट तक मंत्रालय के गलियारे में नहीं होने से अधिकारी और कर्मचारियों में असमंजस का मााहौल है। दोपहर के बाद कोहरे से धुंध छंटने की उम्मीद की जा रही है।

पांच लोग नरेंद्र मोदी की पूजा करते हैं उन्हें एयरपोर्ट-रेलवे सब कुछ मिल रहा, जो तपस्या कर रहे उन्हें नहीं पूजा जा रहा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की शरण में पहुंची। महाकाल की नगरी में संबोधन में राहुल गांधी ने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा और कहा कि उनकी पांच लोग पूजा करते हैं जिन्हें एयरपोर्ट-रेलवे, सड़क, बिजली सबकुछ दिया जा रहा है। वहीं, जो किसान, मजदूर, युवा वास्तव में तपस्या करते हैं, उन्हें पूजा नहीं जाता है।

वरिष्ठ आईएएस अनुराग जैन एक दिसंबर को मध्य प्रदेश में आ रहे, केंद्र के सचिव या सीएस….

मध्य प्रदेश में 30 नवंबर को चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस का रिटायरमेंट है लेकिन उन्हें सेवावृद्धि दिए जाने पर आज तक फैसला नहीं हो सका है। नए मुख्य सचिव के लिए सबसे चर्चित नाम 1989 बैच के आईएएस अनुराग जैन एक दिसंबर को भोपाल आ रहे हैं और वल्लभ भवन में रहेंगे। इससे यह कयास तेज हो गए हैं कि वे चीफ सेक्रेटरी की हैसियत से तो वल्लभ भवन में नहीं आ रहे हैं लेकिन अभी तक उनका कार्यक्रम केंद्रीय सचिव के रूप में आया है। देखना यह है कि एक दिसंबर के पहले कहीं कोई नया समीकरण तो नहीं बनकर सामने आएगा।

मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारी, इंजीनियर और बाबू रिश्वतखोर फिर धराए, पढ़िये कहां, किसने, कैसे मांगी घूस

सरकारी दांवपेंच में उलझाकर रिश्वतखोरों द्वारा आम आदमी को डरा-धमकाकर घूसखोरी करने के मामले नियंत्रित नहीं हो रहे हैं। आज लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस ने झाबुआ, जबलपुर और उज्जैन में पुलिस अधिकारी, इंजीनियर और बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़कर सीखचों के भीतर पहुंचाया।

तीन पत्रकारों की सड़क दुर्घटना में मौत, विदिशा के पास का हादसा

विदिशा के तीन पत्रकारों की आज सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इन्हें टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक को भोपाल के सुखी सेवनिया के पास पकड़ा गया। घटना में मृत पत्रकारों में विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित शामिल हैं। इन तीनों की ही घटनास्थल पर मौत हो गई।

कर्ज से डूबी सरकार के मंत्री और अफसरों ने चीता स्टडी टूर के नाम पर खर्च किए करीब 35 लाख रुपए

8000 करोड़ रुपए से अधिक की कर्ज में डूबी सरकार के मंत्रियों और अफसरों के बीच फिजूलखर्ची पर कोई रोक नहीं है. पिछले दिनों वन मंत्री विजय शाह, वन बल प्रमुख आरके गुप्ता और एपीसीसीएफ शुभ रंजन सेन को साउथ अफ्रीका और तंजानिया में वाइल्ड लाइफ की स्टडी टूर 3500000 रुपए खर्च हुआ. अब सवाल उठ रहा है कि स्टडी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?

राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के लिए अब सबसे अच्छा समय, हर चीज समय से ही होती

राहुल गांधी ने कहा कि हर चीज का समय होता है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए अब सबसे अच्छा समय है। किसी भी बात के लिए समय होता है और तभी बात बनती है, उससे पहले कुछ नहीं होता। जब वे 25-26 साल के थे तब से यह सोचा था और अभी एक साल से इसकी योजना बना रहे थे लेकिन कोरोना औऱ अन्य कारणों से इसका समय नहीं आया था।

राहुल गांधी मोटर साइकल के बाद साइकल पर आए, बराबरी करने के प्रयास में नेताजी लड़खड़ाए

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आकर्षण का केंद्र बनने के लिए नेता उनके पास पहुंचकर कुछ नया करने की कोशिश में लगे हैं। इंदौर में लगातार दूसरे दिन ऐसे नेताओं ने उन्हें नया करने के लिए प्रेरित किया और मोटर साइकल की सवारी कराने के बाद उन्हें साइकलिंग के तैयार किया। जैसे ही उन्होंने साइकल पर पैडल मारा तो फोटो सेशन के रूप में नेता उनके साथ दौड़ने लगे और इस दौरान इतने मोबाइल कैमरे व फोटोग्राफी कर रहे लोगों ने तस्वीरें उतार लीं कि उन्हें वायरल होते देर नहीं लगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today