अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

MLA’s और लोकतंत्र मजबूत बनाने वाले तत्‍वों का संरक्षण करे विधायिका: तोमर

जनता के विश्वास की रक्षा करना हमारा सर्वोच्च दायित्व है। यह विश्वास ही हमारी शक्ति है और यही हमारी जिम्मेदारी भी। विधायिका के सदस्यों का आचरण, सदन के भीतर और बाहर दोनों ही स्थानों पर, लोकतंत्र की साख से जुड़ा होता है। आज यह आवश्यक है कि हम केवल सिद्धांतों पर चर्चा न करें, बल्कि व्यवहार में भी जवाबदेही को और सुदृढ़ करने के उपायों पर विचार करें। जब एक जनप्रतिनिधि जनता के हित की बात करता है तो लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें सोचना होगा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाले तत्‍वों का विधायिका कैसे पालन करे और पालन करवाए। हमारी शक्ति विधायकों सहित लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाले तत्‍वों के संरक्षण में लगनी चाहिए।

MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या

देशभर में इन दिनों मध्य प्रदेश की बदनामी हो रही है। एकतरफ जहां स्वच्छ शहर का तमगों से जगमगा रहे इंदौर ने दूषित पानी से दर्जनों मौतों का कलंक ले लिया है तो वहीं, गौ संरक्षण और संवर्द्धन के लिए राज्य की जिस राजधानी भोपाल में बैठकर सरकार चिंतन-मनन करती है वहीं स्लाटर हाउस में गौ हत्याएं होने से दाग लगा है। अब तक जिम्मेदारों के नाम पर निचले क्रम के अमले को बलि का बकरा बनाया गया है तो विपक्षी दलों कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव सरकार से सवाल कर रहे हैं। राहुल गांधी ने तो इंदौर में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार से सवाल किए। पढ़िए रिपोर्ट।

Madhya Pradesh High Court: नर्सिंग ऑफिसरों की 40 फीसदी सीधी भर्ती पर शासन को Notice, भर्ती पर कोर्ट की नजर

मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर्स की भर्ती हो रही है जिसमें शासन 40 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने जा रहा है। मगर इस भर्ती को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में हाईकोर्ट में दायर याचिका के फैसले के मुताबिक अमल होने की बात भी कही है जिससे भर्ती प्रक्रिया पर अप्रत्यक्ष रूप से निगरानी भी रहेगी। पढ़िये रिपोर्ट।

Ground reality, गंदे नालों में डूबी drinking water पाइप लाइनें, शुद्ध पानी कैसे मिले….

मध्य प्रदेश का इंदौर ही नहीं, भोपाल हो या अन्य शहर, वहां पीने के पानी की पाइप लाइनों को बिछाते समय जमीनी स्तर पर काम का निरीक्षण नहीं होता और पाइप लाइन गंदे नाले व नालियों के भीतर से निकाल दी जाती हैं। नई पाइप लाइन तो गंदे पानी में भी लोगों को अच्छा पीने लायक पानी पहुंचा देती है मगर जब एक दो बार लीकेज होता है तो गंदे नाले और नाली की गंदगी पीने के पाइप लाइन में पहुंच जाती है। ऐसे में इंदौर के भागीरथपुरा से हादसे हो जाते हैं जिनकी गूंज दूसरे किसी बड़ी घटना के होने तक ही जिम्मेदारों को सुनाई देती है और फिर पुराने ढर्रे पर जिम्मेदार चलने लगते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

जल जीवन मिशन के कामों में कमीशनखोरी, साढ़े तीन फीसदी Bribe

सरकार सब ग्रामीणों को नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन से काम करा रही है मगर सरकारी विभाग इसमें भी साढ़े तीन फीसदी की कमीशनखोरी खुलेआम कर रहे हैं। सागर में इसी काम को कर रहे एक ठेकेदार से कार्यपालन यंत्री ने साढ़े तीन फीसदी कमीशन मांगा और पहली किश्त अपने ड्राइवर के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए ले रहा था तभी लोकायुक्त पुलिस ने धरदबोचा। पढ़िये रिपोर्ट।

साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा

श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान वंदनीय उदुगमा सरनतिस्स थेरो ने साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं बौद्ध दर्शन स्कूल के अधिष्ठाता डॉ संतोष प्रियदर्शी से मुलाकात में शैक्षणिक एवं बौद्ध अध्ययन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। थेरो जी ने बौधि वृक्ष एवं साँची विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का भी भ्रमण किया।

PMKVY में MP में 7 साल में 23 करोड़ का घोटाला, उमंग सिंगार ने CAG की रिपोर्ट के आधार पर लगाया आरोप

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना यानी पीएमकेवीवाय में युवाओं को प्रशिक्षित करने के नाम पर 9200 करोड़ के घोटाले की आशंका जताई जा रही है जिसमें से मध्य प्रदेश में पौने पांच लाख युवाओं पर भारी खर्च दिखाकर 23 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई है। यह आंकड़े विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने जरूर बताए हैं लेकिन उनका आधार सीएजी की रिपोर्ट बताई जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

PCC सरकारी दफ्तर की तरह काम कर रहा, resignations दे रहे Leader पत्र से हो रहे अस्वीकृत

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इन दिनों सरकारी दफ्तर की तरह काम कर रहा है। नेता कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर इस्तीफे दे रहे हैं तो पीसीसी उन्हें सीधे संवाद से मनाने की बजाय पत्र जारी कर उन्हें अस्वीकृत कर रहा है और वे पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। पीसीसी में पदों को दायित्व के साथ बांटा गया है मगर व्यवस्था केंद्रीयकृत होती जा रही है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि वरिष्ठ नेता अपमान सा महसूस करने लगे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

PCC मास कनेक्ट की बात कर रही, नेता कह रहे जमीन पर संगठन नहीं, पार्टी का कार्यक्रम कैसे लेगा आकार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस भले ही दो दशक से सत्ता से बाहर है मगर आज भी पार्टी को चलाने वाले दिल्ली-भोपाल के नेताओं के दावों की प्रदेश के दूसरे नेता पोल खोलते रहते हैं। पीसीसी में शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जहां हाईकमान के नुमाइंदे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पार्टी के मास कनेक्ट प्रोग्राम की वकालत कर रहे थे तो दूसरे जिम्मेदार नेताओं ने सवाल खड़े किए कि जब जमीनीस्तर पर संगठन नहीं है तो मास कनेक्ट प्रोग्राम कैसे हो पाएंगे। पढ़िये रिपोर्ट।

27 दिसंबर से 10 जनवरी तक पुणे-भोपाल के बीच विशेष ट्रेन, तीन बार लगाएगी चक्कर

रेलवे द्वारा भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पुणे के बीच शनिवार 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें तय अवधि के दौरान तीन दिन चलेंगी और इसकी शुरुआत 27 दिसंबर को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से होगी। देखिये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today