Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Madhya Pradesh लव जिहादियों के निशाने पर, इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद खेल अकादमी टारगेट, यौन शोषण से साजिश

रवींद्र कैलासिया, भोपाल।

हिंदू लड़कियों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनका यौन शोषण कर वीडियो बनाने वाले जिहादियों के निशाने पर मध्य प्रदेश है। भोपाल में जिस रह इंजीनियरिंग कॉलेज की हिंदू छात्राओं को इन जिहादियों ने फंसाया था उसी तरह इंदौर में खेल में अच्छे केरियर बनाने की चाह रखने वाली हिंदू लड़कियों को जिहादियों ने अपने जाल में फंसाकर यौन शोषण किया। इन दोनों ही मामलों में कई हिंदू लड़कियों का जिहादियों ने अपना शिकार बनाया और कुछ लड़कियों की हिम्मत से इस षड़यंत्र का पर्दाफाश हो गया है मगर ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि मध्य प्रदेश के दूसरे बड़े और मझौले शहरों में इन जिहादियों के मंसूबों से हिंदू लड़कियों का जीवन बर्बाद हो रहा होगा। पढ़िये इंदौर के जिहादियों की करतूतों पर रिपोर्ट।

भगवान भरोसे वाहनों की फिटनेस, नौ दिन में दूसरी स्कूल-कॉलेज बस का हादसा, इस बार पिछले पहिये निकले

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला सौरभ शर्मा कांड की सुर्खियां बनने के बाद वहां आंख मूंद कर काम होने की चर्चाएं होने लगी थीं और विभाग की इस कार्य़प्रणाली का खुलासा 12 मई को स्कूल बस के ब्रेक फेल होने की घटना से हो भी गया जिसका फिटनेस 2024 में खत्म होने के बावजूद परिवहन विभाग ने सुध ही नहीं ली। अब ऐसी ही एक अनफिट बस के अयोध्या नगर बायपास रायसेन रोड पर पिछले हिस्से के पहिये ही निकल गए। बस में बैठे छात्रों को तो चोटें आईं लेकिन यह गनीमत रही कि गर्मी के मौसम की वजह से सड़क पर यातायात कम चल रहा था, नहीं तो हादसे में दूसरी गाड़ियों के चपेट में आने से बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं, इन घटनाओं से जुड़ी एक खबर यह है कि स्कूल बस के ब्रेक होने वाली घटना के बाद जिन आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबित किया गया था, उन्हें अदालत से राहत मिली है और उन्हें फिर से आरटीओ की जिम्मेदारी देने के आदेश किए गए हैं। देखिये यह रिपोर्ट।

छतरपुर की डिकोली समिति में किसान ब्याज माफी योजना में 292 लाख का घोटाला, ACS ने भेजा कलेक्टर को पत्र

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा की डिकोली समिति में किसान ब्याज माफी में करीब तीन करोड़ रुपए का घोटाला सिद्ध हो गया है जिसकी वसूली करने के आदेश अपर मुख्य सचिव ने कलेक्टर को भेजे हैं। अब करीब साढ़े पांच सौ से ज्यादा अपात्र किसानों के खातों में पहुंची किसान ब्याज माफी की राशि की वसूली कैसे होगी, यह कलेक्टर को तय करना है। पढ़िये रिपोर्ट।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी ने कहा आंबेडकर ने वर्ण व्यवस्था खत्म कर आरक्षित और अनारक्षित वर्ग में बांटा

परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ ने मनुस्मृति पर व्याख्यान में कहा है कि मनु महाराज ने वर्ण व्यवस्था नहीं बनाई थी बल्कि जो चार वर्ण थे उनके कर्तव्य बताए। मगर साहब आंबेडकर ने चार वर्णों को खत्म कर एक बनाने के प्रयास में आरक्षित और अनारक्षित वर्ग में समाज को बांट दिया। पढ़िये इस रिपोर्ट में कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस बारे में किस तरह विस्तार से बताया।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया

मनुस्मृति को बाबा साहब आंबेडकर ने जलाया था, इस बारे में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट किया है कि यह गलत है। बाबा साहब तो संविधान को जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो ब्राह्मण गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया, आंबेडकर तो केवल वहां मौजूद भर थे। शंकराचार्य ने यह बात काशी में प्रवचन के दौरान कही है। पढ़िये हमारी इस रिपोर्ट में, शंकराचार्य के अधिकृत मीडिया प्रभारी की रिपोर्टिंग के अंश जिसमें उन्होंने वहां प्रवचन में बाबा साहब आंबेडकर के संविधान जलाने को लेकर क्या कहा और मनुस्मृति के बारे में क्या बताया।

ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण होने से नेताओं की जुबान अनियंत्रित, Dy CM, मंत्री के बाद अब MP-MLA की बदजुबानी

भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर पिछले दिनों मिसाइल व गोलियां दागे जाने, पाकिस्तान के ड्रोन हमलों से जिस तरह भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाया, अब ऑपरेशन सिंदूर की उस युद्ध जैसी परिस्थितियों का राजनीतिकरण होता दिख रहा है जिसका नतीजा है कि नेताओं की जुबान अनियंत्रित होती जा रही है। जाबांज भारतीय सैन्य अधिकािरियों पर टिप्पणियों के बाद सीजफायर व आतंकियों को अपना बताने जैसे बयान नेताओं के मुंह से निकल रहे हैं। पढ़िये ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेताओं की बदजुबानी पर यह रिपोर्ट।

भोपाल में शिक्षा विभाग में सरेआम घूसखोरी, शपथ पत्र से शिकायत, रिश्वत का ऑडियो वायरल

मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में घूसखोरी का एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो भोपाल के जिला परियोजना समन्वयक से जुड़ा हुआ है। जहां इसके प्रभावित पक्षों के शिकायत संबंधी शपथ पत्र सामने आए हैं तो वहीं, रिश्वतखोरी का ऑडियो भी वायरल हुआ है। पढ़िये क्या है भोपाल जिला परियोजना समन्वयक के खिलाफ रिश्वत का यह मामला।

अब आईएफएस, आईएएस, आईपीएस साथियों के लिए अपील, सोफिया-व्योमिका-भारती के साथ खड़े हों…

ऑपरेशन सिंदूर से चर्चा में आईं कर्नल सोफिया कुरेशी, विंग कमांडर व्योमिका के खिलाफ मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह और उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव टिप्पणियों को लेकर जहां देशभर में इन नेताओं के प्रति आक्रोश है तो वहीं अखिल भारतीय सेवाओं के आईएफएस, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के अब तक उनके साथ खड़े नहीं होने पर रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद तल्ख टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर इन तीनों सेवाओं के अधिकारियों को अपील की है कि वे ऐसे नेताओं इन नायकों के साथ खड़े हों और उनके लिए की गईं टिप्पणियों की निंदा करें। पढ़िये रिपोर्ट में यशोवर्धन आजाद के बारे में और उनकी फेसबुक वॉल पर क्या लिखा है उन्होंने।

कर्नल सोफिया कुरेशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री शाह का मकराई रियासत से नाता, महाराजा का बनने के अधिकारी

मध्य प्रदेश के मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरेशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर जिस तरह समाज में घिर गए हैं, आज उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। विजय शाह राज्य सरकार के मंत्री तो हैं ही, वे करीब 450 साल पुरानी रियासत की महाराजा की गद्दी के अधिकारी भी हैं। रियासत के महाराजा का करीब नौ महीने पहले निधन हो चुका है और उस गद्दी पर उनकी दावेदारी सबसे ज्यादा बताई जा रही है। विजय शाह ने कर्नल कुरेशी पर की टिप्पणी के बाद जो सपाई दी, उसमें अपने परिवार के सेना से संबंध का जिक्र किया था मगर ज्ञात इतिहास को देखें तो शाह परिवार का कभी सेना से संबंध नहीं रहा है। तो जानिये विजय शाह की कौन सी रियासत है जहां से उनका नाता है और रियासत का क्या रहा है इतिहास।

इस बार नहीं बचेंगे मंत्री शाह, अपने CM के परिवार पर अमर्यादित टिप्पणी पार्टी का मामला था, मगर अब देश का गौरव सेना की बात

भाजपा के मध्य प्रदेश में आदिवासी चेहरा सात बार के विधायक मंत्री विजय शाह इस बार नहीं बचेंगे क्योंकि उन्होंने देश का गौरव सेना की मुस्लिम महिला अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। उनकी टिप्पणी पर अदालत तो अपना काम कर चुकी है, अब भाजपा की बारी है कि वह अपने आदिवासी नेता पर कितना सख्त फैसला लेती है। वहीं, मंत्री शाह की टिप्पणी का राजनीतिक फायदा लेने के लिए कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है और भाजपा इसी राजनीतिक फायदे-नुकसान का आकलन करके अपना निर्णय लेने के लिए समय लगा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today