गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदकों की घोषणा, MP के 21 पुलिस अधिकारियों को मिले पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पदकों का ऐलान किया है। इनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर More »

Agrwal महिला महासभा का Basant पंचमी पर हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम

बसंत पंचमी के अवसर पर अग्रवाल महिला महासभा ने भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाएं पीले वस्त्रों से सजधज कर शामिल हुईं। कार्यक्रम में हल्दी कुमकुम के गिफ्ट भी प्रदान More »

मध्य प्रदेश कैडर के IPS ने VRS लिया, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान लिया फैसला

मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने 13 साल की सरकारी नौकरी के बाद अचानक वीआरएस लेने का फैसला कर लिया है। सागर, बालाघाट, रतलाम जैसे जिलों में कप्तानी More »

MP में नेताओं की शामत आई, Minister के बाद Mayor नेम प्लेट पर कालिख पोती गई, गौ हत्या मामले में हनुमान चालीसा पाठ

मध्य प्रदेश में अब नेताओं की शामत आ गई है। सत्ताधारी दल भाजपा के मंत्री विजय शाह के बंगले पर कांग्रेस नेताओं के कालिख पोते जाने की घटना के बाद अब राजधानी More »

मंत्री विजय शाह के सरकारी निवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रवेश द्वार पर काली स्याही फेंकी, नेम प्लेट पर कालिख पोती

मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरेशी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सरकार के एक्शन नहीं लेने कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस उग्र हो गई है। कांग्रेस More »

थैंक गॉड फिल्म के खिलाफ कायस्थ समाज का प्रदर्शन, चित्रगुप्त पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी

अजय देवगन अभिनीत फिल्म थैंक गॉड के खिलाफ भोपाल के कायस्थ समाज ने भी आवाज उठाई है। फिल्म में कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त के खिलाफ अभिनेता देवगन के डॉयलॉग में आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर इन लोगों की नाराजगी है। इसके पहले कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने संचार मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म के रिलीज को रोकने की मांग उठाई थी।

ब्राह्मण पर कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मिश्रा की टिप्पणी पर बवाल, भाजपा कमलनाथ से पूछ रही सवाल

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का झाबुआ एसपी कलेक्टर को हटाए जाने के फैसले को जातिवाद से जोड़ने वाले ट्वीट पर पीसीसी में आज एक पत्रकार ने वीडियो इंटरव्यू लिया और ब्राह्मणों की खिलाफत पर मिश्रा से सवाल किया। सवाल के जवाब में ब्राह्मणों को कुकर्मी-सदकर्मी बताने के लिए एक टिप्पणी की तो राजनीतिक बवाल मच गया। भाजपा ने मुद्दा बनाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया है और उनसे केके मिश्रा पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने कमलनाथ से समय भी मांगा है।

रानी कमलापति-रीवा के बीच चलेंगी दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन

नवरात्रि में दुर्गापूजा पर्व के मौके पर रेलवे ने भोपाल से रीवा जाने और आने वाले यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन नौ अक्टूबर को भोपाल और रीवा से चलेगी।

आदिवासी जिले झाबुआ में एसपी के बाद कलेक्टर पर गाज गिरी, रजनी सिंह कलेक्टर पदस्थ

आदिवासी जिले झाबुआ में राज्य सरकार ने पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी के बाद अब कलेक्टर के कार्यप्रणाली को संतोषजनक नहीं पाकर हटा दिया है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भी हटा दिया है। उनके स्थान पर 2013 बैच की इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ अपर आयुक्त राजस्व रजनी सिंह को पदस्थ किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास किश्त में रिश्वतखोरी, रोजगार सहायक रंगेहाथों पकड़ाया

लोकायुक्त की सागर विशेष पुलिस स्थापना की टीम ने आज टीकमगढ़ जिले के एक रोजगार सहायक को प्रधानमंत्री आवास की किश्त की राशि देने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए थरूर-गहलोत मैदान में होंगे, समीकरण सामने आए

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब दो चेहरे सामने आते दिखाई दे रहे हैं जिनमें शशि थरूर और अशोक गहलोत के नाम सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के आगे आने से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के समीकरण सामने आते दिखाई दे रहे हैं और इस बार गैर गांधी परिवार का अध्यक्ष एकबार फिर बनने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के इस शहर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, गृह मंत्री ने ऐसी चेतावनी दी

मध्य प्रदेश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की एक घटना सामने आई है तो वहीं एक अन्य शहर में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत पर नारे लिखे गए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन लोगों को चेताया है कि मध्य प्रदेश में किसी भी विदेश के जिंदाबाद के नारे नहीं लगेंगे, नारे लगेंगे तो भारत जिंदाबाद के ही लगेंगे।

भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह का 2023 में चुनाव लड़ने से इनकार, वीडियो वायरल

भाजपा विधायकों में सबसे ज्यादा उम्र के नागेंद्र सिंह नागौद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अब अगले चुनाव से खुद को दूर रखने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। किसी युवा को यहां से मौका दिया जाना चाहिए।

चाहे अनचाहे शहरों पर दबाव बढ़ने वाला है तो आर्थिक गतिविधियों की दिशा में सोचना होगा, महापौरों को मोदी मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापौर के राष्ट्रीय सम्मेलन में मंत्र दिया है कि चाहे अनचाहे शहरों पर दबाव बढ़न वाला है। आर्थिक गतिविधियों की दिशा में सोचने की जरूरत होगी। हर महापौर को अपने शहर के लिए किसी न किसी प्रकार की आर्थिक गतिविधि पर ध्यान देना होगा और चाहे वह पर्यटन या किसी प्रोडक्ट के लिए पहचाने जाने वाला शहर विकसित किया जाए। भोपाल के झीलों की शहर के रूप में पहचान के बारे में मोदी ने सम्मेलन में बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव दस पंचायत के बराबर वोटर करेंगे, विधायक लक्ष्मण सिंह ने यह दिया बयान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज और पूर्व सांसद व वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव नौ-दस हजार वोटर तय करेंगे। इतने वोटर दस पंचायत के होते हैं और हम तो यह मानकर चल रहे हैं कि दस पंचायत के चुनाव हैं। जो चुनाव लड़ेगा, वह लड़़े।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today