MP पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा TC बने

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के More »

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज का प्रथम चरण 15 मार्च तक

किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास More »

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदकों की घोषणा, MP के 21 पुलिस अधिकारियों को मिले पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पदकों का ऐलान किया है। इनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर More »

विदेश में रहे पासपोर्ट धारकों की मिलीभगत से सीमा शुल्क अफसरों ने सरकार को लगाया चूना, CBI के छापे

विदेशों में दो साल से ज्यादा समय तक रहने वाले पासपोर्टधारकों के साथ सीमा शुल्क के अधिकारियों ने मिलीभगत कर इंपोर्ट के सामान में सरकार को मिलने वाली राशि का नुकसान किया। सीमा अफसरों और निजी व्यक्तियों का यह गठजोड़ काफी समय से चल रहा था जिसका भंडाफोड़ सीबीआई ने किया है। मध्य प्रदेश के खरगोन सहित देश के करीब सात स्थानों पर छापे मारे गए हैं।

बागेश्वर धाम सरकार को महाराष्ट्र के बाद गुजरात में चैलेंज मिला, मंच पर ही चुनौती को गलत साबित किया

गुजरात में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चैलेंज किया। मध्य प्रदेश की युवती ने बीच में दर्शकों के बीच बुदबुदाते हुए कुछ बोला तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुला लिया तो उसका पर्चा लिखा। युवती ने पर्चे में लिखे शब्दों को सबके सामने बताने से इनकार किया और युवती के शंकास्पद व्यवहार पर उसे दर्शकों में से कोई भी दो व्यक्तियों को लाने को कहा जिनके उन्होंने पहले से ही युवती के सामने पर्चे लिख दिए थे। फिर जो हुआ उसे देखकर न केवल उसकी शंकाएं दूर हो गईं बल्कि वह बागेश्वर धाम सरकार से बार-बार माफी मांगती रही।

मोदी के मिशन लाइफ में देश में MP का सबसे ज्यादा योगदान, CM के हाथों वन बल प्रमुख पुरस्कृत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट) के वैश्विक जन आंदोलन में मध्य प्रदेश ने देश में सबसे ज्यादा योगदान किया है। मध्य प्रदेश के इस काम की वजह से आज विश्व पर्यवारण दिवस के मौके पर वन बल प्रमुख रमेश गुप्ता को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया है।

MP की 16वीं विधानसभा का अंतिम सत्र जुलाई में, पांच दिन का हो सकता है सत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा कामध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का अंतिम सत्र अगले महीने होने की संभावना है जो लगभग पांच दिन का हो सकता है। विधानसभा चुनाव पूर्व होने वाले विधानसभा के इस अंतिम सत्र में भाजपा जहां तीन साल की उपलब्धियों पर सत्र को केंद्रित रखने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस जनता के आक्रोश, भ्रष्टाचार और जनता की परेशानियों को लेकर पुरजोर ढंग से मुद्दों को रखने की कोशिश करेगी।

शंकराचार्य का सवाल धर्म निरपेक्ष देश में केवल मठ-मंदिर का अधिग्रहण क्यों…नियम है तो सब पर लागू हो

ब्राह्माण हुंकार में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने हिंदू धर्म के साथ हो रहे षड़यंत्र पर सरकारों घेरा और कहा कि नियमों-कानूनों के नाम पर केवल हिंदू धर्म के आस्था केंद्रों मठ-मंदिरों का अधिग्रहण किया जाता है। अगर नियम है तो सभी धर्म पर इसे लागू किया जाना चाहिए। धर्म परिवर्तन पर भी शंकराचार्य महाराज ने कहा कि अविवेक-अज्ञानता के कारण धर्म बदले जाते हैं और यही वजह है कि लव जिहाद जैसा षड़यंत्र हमारी संस्कृति के खिलाफ किया जा रहा है। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

पांचवी पास युवक ने MP-CG के पुलिस अफसरों पर अडी डाली, इंदौर की SI ने पकड़वाया

तमाम अपराधियों से अपराध कबूल कराने वाली मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस पर पांचवीं पास एक युवक ने अड़ीबाजी की। उसकी अड़ीबाजी में एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों पुलिस अफसर आए जिनमें से कुछ उसके झांसे में आ गए तो कुछ ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन इंदौर की एक सब इंस्पेक्टर ने युवक की अड़ीबाजी पर क्राइम ब्रांच की मदद ली। भोपाल क्राइम ब्रांच ने युवक को धरदबोचा है जिससे पूछताछ चल रही है।

कांग्रेस में CM फेस पर अपने ही भिड़े, सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस में दो वरिष्ठ नेता ऐसे भिड़ गए कि मानो दोनों विरोधी दलों के नेता हों। एक ने सीएम फेस घोषित नहीं करने के पीछे जब तर्क दिया कि अगर वही हार जाए तो सीएम फेस का क्या होगा। दूसरे ने अपने नेता कमलनाथ को सीएम चेहरा बताने के लिए साथी वरिष्ठ नेता को पार्टी हाईकमान के फैसले से मिले पद पर ही सवाल खड़े कर दिए। अब देखिये इन नेताओं की जुबानी जंग के वायरल वीडियो के साथ रिपोर्ट।

दिग्विजय के छतरपुर दौरे में फिर सत्यव्रत की एंट्री, तीनों विधायकों का गणित डगमगाने के आसार

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में छतरपुर जिले में कांग्रेस की राजनीति फिर गरमा गई। पहले से ही यहां विधायकों और जिला संगठन के बीच तालमेल की कमी है और आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के निवास पर पहुंचकर जिले की राजनीति को और गरमा दिया है। तीनों विधायकों के टिकट पर मंडरा रहे संकट में समीकरण तेजी बदलते नजर आ रहे हैं। देखिये विशेष रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव में चेहरे का सवाल, कांग्रेस का जवाब मुद्दे तो BJP का जवाब नेतृत्व पर टिका

मध्य प्रदेश में पांच-छह महीने में चुनाव होने वाले हैं और अब भाजपा-कांग्रेस से मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल होने लगे हैं लेकिन दोनों ही पार्टियां चेहरे को लेकर सवालों को टालती नजर आ रही हैं। पहले कांग्रेस हाईकमान से लेकर दिल्ली के तमाम नेताओं ने चेहरे के सवाल को मुद्दे पर मोड़ दिया तो अब भाजपा भी चेहरे के सवाल को नेतृत्व पर मोड़ती नजर आ रही है। यानी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दोनों ही दलों को आंतरिक कलह का डर सता रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

बुंदेलखंड BJP की राजनीति: मंत्री भूपेंद्र को मिल रहे झटके पर झटके, मोकलपुर की कांग्रेस से मेलजोल पार्टी में समर्थक तिवारी पर एक्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बुंदेलखंड में भाजपा की राजनीति के बड़े नेताओं खटासभरे संबंधों की खबरों के बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त माने जाने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह को संगठन की तरफ से झटका मिलने लगा है। प्रदेश नेतृत्व पर उंगली उठाने वाले सागर के महापौर पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से ही हटा दिया गया है। संगठन के साथ भूपेंद्र सिंह उनके नजदीकी राजेंद्र सिंह मोकलपुर के भी कांग्रेस से नजदीकी बढ़ने से अपने गृह नगर में कमजोर हो सकते हैं। पढ़िये बुंदेलखंड के सागर में भाजपा की राजनीतिक उठापटक।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today