भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

नल-जल योजना में कार्यपालन यंत्री के गलत जवाब पर सीएम ने फटकार लगाई, समीक्षा बैठक में माफी मांगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अऩूपपुर जिले की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान नल-जल योजना की गलत जानकारी देने पर कार्यपालन यंत्री को फटकार लगाई। बैठक में ही कार्यपालन यंत्री से गलती के लिए माफी मंगवाई और कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होना चाहिए।।

कांग्रेस अध्यक्ष अब कठपुतली नहीं होगा, राजस्थान के तेवरों से आए संकेत

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है और अशोक गहलोत के चुनाव मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। मगर राजस्थान में रविवार की शाम से जिस तरह उनके और उनके समर्थक विधायकों के तेवर बदले हैं, उससे लगता है कि कांग्रेस का भावी अध्यक्ष कठपुतली नहीं होगा। उसके अपने फैसले होने के आसार हैं और शायद इसीलिए गहलोत समर्थक विधायक राजस्थान में विधायक दल की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद कराए जाने की शर्त रख रहे हैं।

राजस्थान गए एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय माकन के बयान से गरमाई सियासत, पढ़िये जो कहा

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अजय माकन ने गहलोत समर्थक विधायकों को अनुशासनहीन कह दिया है। माकन ने कह दिया है कि विधायक दल की बैठक में आने से इनकार विधायकों की बढ़ी अनुशासनहीनता है। वे दिल्ली वापस जाकर पूरी स्थिति कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बताएंगे।

राजस्थान में कांग्रेस को संकट, पायलट विरोधियों की इस्तीफे देकर चेतावनी

राजस्थान में कांग्रेस संकट की स्थिति में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने जा रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने सचिन पायलट के सीएम बनने की मुहिम को झटका दिया है औऱ उन्होंने इस्तीफे की चेतावनी देकर पायलट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विधायक दल की बैठक इस कारण निरस्त करने की जानकारी के बाद गहलोत समर्थक सीपी जोशी के निवास पर जुटे रहे. गहलोत एक एक विधायक से अजय माकन व् मलिक्कर्जुन खड़गे की मुलाकात की माँग पर अड़े रहे. इस पर सहमति बनने पर माकन व खड़गे की दिल्ली वापसी टली.

भारत ने आस्ट्रेलिया को मैच हराकर श्रृंखला जीती, छह विकेट से हराया

भारत ने टी20 की तीन मैचों की श्रृंखला में हैदराबाद में आस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में हरा दिया। तीसरे मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया जिसमें सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारियां महत्वपूर्ण रहीं।

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना पखवाड़े का रंगारंग समापन, थीम “शास्त्रीय, देशभक्ति एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति”

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का रंगारंग समापन हुआ। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय सिंह के मार्गदर्शन में पहले दिन संस्था स्तर पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन “शास्त्रीय, देशभक्ति एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति” की थीम पर किया गया।  

सहरा हूँ मेरे सीने पे चलते हैं मुसाफ़िर

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत बुरहानपुर में साहित्यिक गोष्ठी आयोजित की गई। संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग और उर्दू अकादमी के इस आयोजन में शनिवार को कई स्थानीय उर्दू के रचनाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। इस शेरी व अदबी नशिस्त का आयोजन जिला समन्वयक शऊर आशना के सहयोग से किया गया।

नामीबिया से आए चीतों का पीएम करेंगे नामकरण, मन की बात में मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से विलुप्त हुए चीतों के पुनर्विस्थापन के लिए नामीबिया से लाए गए चीतों का नामकरण करेंगे। इसके लिए उन्होंने आज मन की बात में सभी लोगों से नाम मंगाए हैं। मोदी अगले महीने एकबार फिर मध्य प्रदेश प्रवास पर उज्जैन आ रहे हैं और यह संभावना है कि चीतों के नामकरण की प्रक्रिया उनके अगले प्रदेश दौरे में पूरी हो जाएगी।

महाकाल की नगरी उज्जैन में शिवराज की कैबिनेट बैठक, पीएम 11 अक्टूबर को आएंगे

महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रदेश की शिवराज कैबिनेट की मंगलवार को बैठक होने वाली है। अगले महीने महाकाल कॉरीडोर के प्रथम चरण के कामों के लोकापर्ण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए कैबिनेट का आयोजन उज्जैन में किया गया है।

महाकाल परिसर में नृत्य-संगीत से हुआ भगवती मां उमा की आराधना, कीर्तन गायन पर सम्मान

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित उमा सांझी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कीर्तन भी हुए। समर्थ बालकृष्ण नाथजी ढोलीबुआ महाराजजी ग्वालियर वालोंका कीर्तन पूर्ण होने पर पुजारी दिनेश गुरु, सह सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी और अन्य लोगों ने सम्मान किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today