भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे, शिवराज के मंत्री नरोत्तम का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में मची उठापटक के बीच भाजपा नेता भी चुटकी ले रहे हैं। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कभी भी दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे।

46 नगरीय निकायों पर मतगणना, सागर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका

मध्य प्रदेश के 46 नगरीय निकाय चुनावों में आज मतगणना हो रही है जिसमें सागर-छिंदवाड़ा जैसे जिलों में कांग्रेस को झटका लगा है। सागर में जहां शिवराज सरकार के मंत्रियों गोपाल भार्गव व भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई है तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव व सौंसर में भी भाजपा को जीत मिली है।

जेएमबी के दो लोगों को पश्चिम बंगाल पुलिस ले गई, कोलकाता में होगी पूछताछ

पश्चिम बंगाल पुलिस पिछले दिनों भोपाल आई थी। यहां जामत उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश संगठन के दो लोग जहीरुद्दीन और जैनुल अफदीन को बंगाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट के तहत अपने साथ ले गई। वहां उनकी किसी मामले में तलाश थी और कोलकाता में उनसे पूछताछ होगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे अलकायदा के नहीं बल्कि जेएमबी के सदस्य हैं। उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने पहले पकड़ा था।

कांग्रेस अध्यक्ष, बदलते बनते समीकरण, हाईकमान के प्रत्याशी पर पसोपेश

कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमायी हुई है और दिन-रात समीकरण बदल रहे हैं। राजस्थान के विधायक दल के हाईकमान के आदेश के खिलाफ जाने के बाद दिल्ली में राजनीति केंद्रित हो गई है। एक तरह से अशोक गहलोत दौड़ बाहर हो गए हैं लेकिन हाईकमान के प्रत्याशी को लेकर पसोपेश की स्थिति है। दिग्विजय के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया मगर पवन बंसल द्वारा लिए गए नामांकन पत्रों में कौन भरेगा पर्चा, यह संशय है। शशि थरूर तो प्रत्याशी हैं मगर जी 23 की ओर से भी एक प्रत्याशी बनता दिखाई दे रहा है। यह नाम मनीष तिवारी के रूप में सामने आ रहा है।

कांग्रेस ने व्हिप जारी की, राजस्थान मामले में बयान देना अनुशासनहीनता होगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर किसी भी नेता या कार्यकर्ता द्वारा बयान देने पर उसे अनुशासनहीनता माने जाने का आदेश जारी किया है। एआईसीसी ने व्हिप जारी कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोई भी बयान नहीं देने की हिदायत दी है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के जी 23 के नेताओं ने आज रात दिल्ली में बैठक की जिसमें समझा जा रहा है कि वे अपने किसी नेता को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने की रणनीति बना रहे हैं।

राम के वन गमन पर रोई पूरी अयोध्या, दर्शक हुए भावविभोर

छतरपुर में महलों के पास चल रही श्री लाल कड़क्का रामलीला के नौवें दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा दशरथ प्रतिज्ञा, राम वनगमन और तमसा तीर विश्राम की लीला का मंचन कलकारों ने किया। नौवें दिन की महाआरती पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र यादव मोनू और आकाश यादव ने की। आपको बता दें कि लीला के दौरान राम का किरदार अंकित चतुर्वेदी ने निभाया जबकि लक्ष्मण की भूमिका में पार्थ अरजरिया ने जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया।

मणिपुर के छात्र-छात्रा औऱ शिक्षकों के दल ने विधानसभा भवन को देखा, संसदीय कार्यप्रणाली पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” प्रोग्राम के अंतर्गत मिजोरम विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु मध्यप्रदेश के प्रवास पर आए हैं। भ्रमण कार्यक्रम के तहत यह दल आज मध्यप्रदेश विधानसभा भवन का अवलोकन करने भी पहुंचा।

मालिनी अवस्थी के गायन से महकेगी ‘विश्वरंग पुस्तक यात्रा’

भोपाल राजधानी की वादियों में पद्मश्री मालिनी अवस्थी के पुरकशिश गायन की गुंजार बिखरेगी। विश्वरंग पुस्तक यात्रा के समापन प्रसंग पर लोक संगीत की यह विशेष सभा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के टैगोर विश्व कला केन्द्र के संयोजन में हो रही है। इस अवसर पर मालिनी अवस्थी को शारदा चौबे लोक सम्मान से विभूषित किया जाएगा। डॉ. विनीता चौबे द्वारा संकलित संस्कार गीतों और 125 वर्षों के सामाजिक बदलाव के शोध पर केन्द्रित दो पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा। रवीन्द्र भवन सभागार में ‘लोकराग’ शीर्षक यह समारोह शुक्रवार शाम 6.30 बजे होगा।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में होगा इग्नू का अध्ययन केंद्र

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र भोपाल द्वारा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में इग्नू का   अध्ययन केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है तथा शीघ्र ही इसे नई दिल्ली भेजा जायेगा। इस अध्ययन केंद्र पर भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित पाठ्यक्रम जैसे संस्कृत, ज्योतिष शास्त्र, वैदिक अध्ययन, वास्तु शास्त्र, वैदिक गणित, संस्कृत सरल बोध सहित अन्य आधुनिक विषय संचालित किये जायेंगे।  

व्यापम के पांच आरोपियों को सात-सात की सश्रम कारावास की सजा

सीबीआई व्यापम के विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया ने मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। इन आरोपियों को सात-सात की सजा और दस-दस हजार रुपए का अर्थदंड किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today