शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, कहा devlop country तो ठीक रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

जेल में सुधार नहीं प्रताड़नाएं, साबित हुआ नसरुल्लागंज के सहायक जेल अधीक्षक की रिश्वत से

जेलों में अपराधियों के मन को बदलकर अपराध से दूर करने और उन्हें विभिन्न हुनर सिखाने की बातें कहीं जाती हैं लेकिन राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले के नसरुल्लागंज की जेल के एक सहायक जेल अधीक्षक ने जेल में बंद लोगों को प्रताड़ित नहीं करने व रिश्तेदारों-मित्रों से मुलाकात कराने को अतिरिक्त आय का माध्यम बना दिया। जेल में बंद लोगों को प्रताड़ित नहीं करने और मुलाकात कराने के नाम पर उसने धंधा बना लिया। लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने कार्रवाई कर जेलों में चल रहे इस धंधे के लिप्त एक अधिकारी को पकड़ाकर इसका पर्दाफाश किया है।

ED कोर्ट से मंत्री अरविंद भदौरिया के करीबी राघवेंद्र सिंह तोमर का गिरफ्तारी वारंट, 16 को पेशी

पूर्व आईएएस अधिकारी दंपति अरविंद-टीनू जोशी के मनी लांड्रिंग मामले से जुड़े बिल्डर, निजी क्रिकेट क्लब संचालक व मंत्री अरविंद भदौरिया के करीबी राघवेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। तोमर हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित क्षत्रिय समाज के समागम कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधारों में शामिल थे। अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी करते हुे 16 जनवरी की पेशी की तारीख दी है।

उद्योगपतियों के काम न अटकेंगे, न वे भटकेंगे, सीएम ने इन्वेस्टर्स को दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उनके काम न तो अटकेंगे और न ही अब उन्हें भटकने नहीं दिया जाएगा। सरकारी विभागों को हिदायत दी जाएगी कि वे निवेशकों के उद्योगों के निरीक्षण नहीं करें। नियम प्रक्रिया से उद्योग लगाएं आपकी परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार काम करेगी। निवेशकों को आश्वास्त किया कि उनके निवेश का एक पैसा बेकार नहीं होने दिया जाएगा। चौहान ने कहा कि दो दिन के समिट में प्रदेश में करीब साढ़े 15 लाख के निवेश के प्रस्ताव उद्योगपतियों ने दिए हैं जिनमें 29 लाख को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, दूसरे दिन नार्वे और स्वदेशी उद्योगपतियों से सीएम की मुलाकात

इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन टाटा, अडाणी, अंबानी ग्रुप द्वारा मध्य प्रदेश में निवेश के वादों के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नार्वे तथा भारतीय उद्योगपतियों ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद निवेश की संभावनाओं पर चर्चाएं शुरू हुई।

युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार, सीएम चौहान इंदौर सामूहिक सूर्य नमस्कार में शामिल

स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर आज आयोजित युवा दिवस के उपलक्ष्य में सूर्य नमस्कार भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में आयोजन हुआ। इंदौर के आरएपीटीसी मैदान महेश गार्डन में आयोजन सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।

टाइगर रिजर्व में एक और मौत: बांधवगढ़ के कोर जोन में जंगली हाथी शावक का शव मिला

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर एरिया के हरदी बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 455 जंगली हाथी के फीमेल शावक की संदिग्ध मौत हो गई है. मृतक शावक के माथे पर चोट के निशान थे. यह पता नहीं चल पाया कि माथे पर चोट कैसे लगी ? पार्क प्रबंधन मौत के कारण जानने में जुट गया है.

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट: CM ने निवेशकों को दिया भरोसा, पर्यटन में निवेश के लिए MP में अपार संभावनाएँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के लिए अपार संभावनाएँ हैं। देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन-स्थलों में भ्रमण करने आते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अवसर पर इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में पर्यटन क्षेत्र में निवेश संबंधी सेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का सौंदर्य अद्भुत है। यहाँ धार्मिक पर्यटन के रूप में 2 ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर, माँ नर्मदा के तट है। विश्व धरोहर खजुराहो है। वाइल्डलाइफ टूरिज्म क्षेत्र में मध्यप्रदेश भारत का बाघ, घड़ियाल, गिद्ध, तेंदुआ और चीता स्टेट है। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या का लाभ लेते हुए सभी निवेशकों को पर्यटन में निवेश के अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने सरकार की सहयोगात्मक नीतियाँ बताते हुए निवेशकों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

कमलनाथ का बड़ा बयान: सर्वे के नाम पर वसूली की शिकायतें, पार्टी कोई सर्वे नहीं करा रही

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस के सर्वे के नाम पर कई लोग घूम रहे हैं और वसूली कर रहे हैं. इस तरह की शिकायतें आ रही हैं. कांग्रेसजनों से कमलनाथ ने इस तरह के लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है. कमलनाथ ने कहा है कि एक बार फिर कहा है कि पार्टी कोई सर्वे नहीं करा रही है.

HM नरोत्तम मिश्रा ने PCC चीफ कमलनाथ को दिया पलटनाथ नाम, पढ़िये क्यों किया नामकरण

कमलनाथ सरकार के समय हुए सीडी कांड पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के एक हफ्ते में दिए गए दो बयानों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका नामकरण किया है। उन्हें पलटनाथ नाम देते हुए कहा कि वे अपने वादों से पलटते ही रहते हैं। मिश्रा ने कहा कि उम्र का तकाजा है औऱ इसलिए आज जो कहेंगे वे कल भूल जाते हैं।

विधानसभा चुनाव 2023ः कांग्रेस का स्थानीय व जमीन से जुड़े नेता को टिकट देने का फार्मूला

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है और टिकट वितरण के लिए फार्मूलों पर सार्वजनिक बयान आने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज अपनी पार्टी के टिकट वितरण के फार्मूले के बारे में टिप्पणी की कि स्थानीय और जमीन नेता को टिकट दिया जाएगा। जिसका क्षेत्र में जमीन पर अच्छा काम रहा हो।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today