जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा More »

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, कोर्ट गंभीर

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब More »

सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय 29 सितंबर को सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने More »

श्री उमा माता की सवारी निकाली गई राजसी ठाठ-बाट से

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के उपरांत परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन आज सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की More »

उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया

भारत की अनमोल धरोहर और मध्य प्रदेश के धार जिले की शान बाग प्रिंट ने एक बार फिरवैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। उज़्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर कोकन में 19 से21 More »

सीएम शिवराज इंदौर तो कमलनाथ ने भोपाल में किया प्रचार

नगरीय निकाय चुनाव में 11 नगर निगमों के लिए आज शाम को शोरगुल वाला चुनाव प्रचार थमने जा रहा है और इसके पहले भाजपा-कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर पहुंचे तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भोपाल में जनसंपर्क में लगे हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र प्रबल बने भारत स्काउट के राष्ट्रीय आयुक्त

भारत स्काउट्स गाइड के राष्ट्रीय आयुक्त के रूप में प्रबल प्रताप तोमर का मनोनयन हुआ है। तोमर ने आज राष्ट्रीय आयुक्त के रूप में युवा कल्याण की शपथ ली। मुख्य आयुक्त डॉ. केके खंडेलवाल ने प्रबल प्रताप को शपथ दिलाई।

कलेक्टर से लेकर भाजपा प्रत्याशी के ऊंट पर प्रचार, रुपए बांटने के आरोप

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने इंदौर कलेक्टर को भाजपा प्रत्याशी को लाभ पहुंचने के लिए कांग्रेस के साथ भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं तो भोपाल की भाजपा प्रत्याशी के ऊंट पर बैठकर चुनाव प्रचार को लेकर पशु अत्याचार अधिनियम तथा पार्षद प्रत्याशी के नोट बांटने के आरोपों को लेकर चुनाव आयटोग को शिकायत की है।

छतरपुर एसपी की पीपल के पेड़ के नीचे लगी चौपाल

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने एक शाम एक ग्राम कार्यक्रम शुरू किया। इसके अंतर्गत पुलिस अधिकारी गांव में जा्कर जनसंवाद करते हैं और शांतिपूर्ण मतदान के लिए चर्चा करते हैं।

शिकारी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा हम नहीं फसेंगे: शिवराज

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नगरीय निकाय चुनाव में त्रिकोणीय स्थिति बनने के बाद भाजपा-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी जोर लगा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशाल रोड शो के बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वहां रोड शो किया और जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकों को चेताया कि शिकारी आएगा और दाना डालेगा, जाल बिछाएगा लेकिन आपको उसमें फंसना नहीं है। यहां उम्मीदवार तो पैसे वाला है लेकिन इसके जाल में फंसना नहीं।

अब हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करेगी भाजपा, पीएम ने दिए संकेत

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक के दूसरे दिन हैदराबाद को नया नाम भाग्य नगर मिलने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए हैं। उन्होंने कार्यकारिणी में अपने संबोधन में हैदराबाद को इस नाम से पुकारते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया और कहा कि उन्होंने भाग्य नगर में ही एक भारत दिया था। राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा का यह भी एक मुद्दा हो सकता है।

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भोपाल स्टेशन से मंडल मोटरसाइकिल रैली

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मेंआज मंडल मोटरसाइकिल रैली के भोपाल स्टेशन से रवाना हुई। मोटरसाइकिल रैली भोपाल से बैरागढ़, निशातपुरा, सांची और विदिशा जाएगी।

गुना में आदिवासी महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी क्षेत्र स्थित धनोरिया गांव में एक आदिवासी महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। उसके पति ने एक दिन पहले ही पुलिस को आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताया था और सुरक्षा मांगी थी।

गुना के सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाई

मध्य प्रदेश के गुना जिले की सेंट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी पॉस्को एक्ट में बंद था और वह एचआईवी पीड़ित था। कैदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसे 13 जून को ही ग्वालियर जेल से गुना जेल में ट्रांसफर कर लाया गया था। जिला प्रशासन ने कैदी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश किए हैं।

CG में 178 MOU में 90 हजार करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश प्रस्तावित

छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग हितैषी नीति से प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना और व्यापार के लिए अच्छा वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमी ने गहरी रुचि दिखाई है। पिछले साढ़े तीन वर्षो में प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए 178 एमओयू किए गए हैं, जिनमें 90 हजार 077 करोड़ रुपए से अधिक का पूंजी निवेश प्रस्तावित है, इन उद्योगों की स्थापना के जरिए 1 लाख 10 हजार 303 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना प्रस्तावित किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today