जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा More »

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, कोर्ट गंभीर

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब More »

सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय 29 सितंबर को सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने More »

श्री उमा माता की सवारी निकाली गई राजसी ठाठ-बाट से

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के उपरांत परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन आज सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की More »

उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया

भारत की अनमोल धरोहर और मध्य प्रदेश के धार जिले की शान बाग प्रिंट ने एक बार फिरवैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। उज़्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर कोकन में 19 से21 More »

विकास की चिंता हम पर छोड़ें, हम मुरैना को विकसित शहर बनाएंगे: चौहान

एक जमाना था, जब चंबल के बीहड़ों में डाकुओं का आतंक था। मुरैना एक गांव की तरह था। 2003 के बाद जब भाजपा की सरकार आई, तो इस क्षेत्र से डाकुओं का आतंक खत्म किया और मुरैना का जो विकास हुआ है, वो सबके सामने है। विकास का यह सिलसिला चलता रहे, इसके लिए महापौर और पार्षद भाजपा के होना जरूरी है। हम आज मुरैना की जनता से यह निवेदन करने आए हैं कि आप भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीना जाटव व सभी 47 पार्षदों को जिताइये और विकास की चिंता हम पर छोड़ दीजिए। हम मुरैना को एक सुंदर, स्वच्छ, विकसित और अत्याधुनिक शहर बनाएंगे।

कमलनाथ ने कहा सीएम शिवराज रोज झूठ परोस रहे

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूँ तो प्रदेश भर में घूमकर रोज झूठ परोसते है , झूठी घोषणाए करते हैं , झूठे नारियल फोड़ने हैं , कई स्मार्ट सिटी , कही मिनी स्मार्ट सिटी , कही अस्पताल , कही स्कूल- कॉलेज , कही सड़क , कही पीने के पानी उपलब्ध कराने के झूठे सपने दिखाते हैं लेकिन जब वह यही सपने अपने क्षेत्र की जनता को भी दिखाते हैं तो बड़ा आश्चर्य होता है…?

भोपाल सांसद मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर की शरण में पहुंची

मेडिटेशन गुरु 108 श्री विहसंत सागर जी महाराज का ससंघ चातुर्मास तीर्थ धाम श्री नंदीश्वर दीप जिनालय जैन मंदिर भोपाल में हुआ। चातुर्मास के मंगल कलश स्थापना महोत्सव में माननीय भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विशेष अतिथि के रुप में शामिल होकर आशीर्वाद और धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जैन समाज के नागरिक और महाराज जी के शिष्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उमा भारती ने अपनी आत्मकथा ट्विटर पर लिखना किया शुरू

भाजपा की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर एकबार फिर तीखे होते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं को सार्वजनिक करने का नया माध्यम निकाला है और वे ट्विटर पर शेयर करने जा रही हैं। आज पहली बार उन्होंने गंगा मंत्रालय और उससे जुड़े एक घटनाक्रम को पेश किया है जिसमें बिना चर्चा के अदालत में शपथपत्र देने की घटना को बताया है।

भोपाल जिले में अब तक 266.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

भोपाल जिले में शनिवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 266.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई ।

महाकाल के गर्भगृह में कल से दिन में छह घंटे प्रतिबंधित

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रावण मास की तैयारियों के मद्देनज़र गर्भगृह की रजत मंडित दीवारों, रूद्र यंत्र, चॉदी द्वार व सभा मण्‍डप के चॉदी द्वार की सफाई के चलते गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश सिर्फ प्रातः 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक बंद रहेगा।

इंदौर के तीन अमरनाथ यात्री लापता, मध्य प्रदेश में हेल्प लाइन शुरू

अमरनाथ यात्रा में फँसे मध्यप्रदेश के यात्रियों में से इंदौर के तीन यात्रियों के लापता होने की सूचना है। इस संबंध में अनंतनाग प्रशासन द्वारा तलाश की जा रही है। झाबुआ के भी कई लोग वहां फंसे हैं। अमरनाथ यात्रियों की सहायता के लिए मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हेल्प लाइन नम्बर प्रारम्भ कराई गई है।

शराब बंदी को लेकर उमा की भाजपा अध्यक्ष नड्डा को चिट्ठी

मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती काफी समय से प्रयासरत हैं और वे लगातार चेतावनी देती आ रही हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल होती नहीं दिखने पर अब वे मुखर होती नजर आ रही हैं। इस बार उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है और आशा जताई है कि वे मध्य प्रदेश में शराब बंदी के लिए प्रयास करने में उनकी मदद करेंगे।

पीएम से महाराष्ट्र सीएम मिले, शिंदे सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिंदे ने पीएम को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के गठन के बाद उनकी पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी।

श्रीलंका में राष्ट्रपति के खिलाफ विद्रोह, प्रधानमंत्री आवास में आग लगाई

श्रीलंका में आर्थिक मंदी की वजह से गृहयुद्ध के हालात बन गए हैं। जनता ने आज राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ विद्रोह कर दिया। लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर गए और सेना के गोली चलाने व आंसुगैस के गोले दागने से विद्रोह और भड़क गया। लोग राष्ट्रपति के आवास में घुस गए और राष्ट्रपति राजपक्षे स्थिति को भांपकर गुप्त स्थान पर चले गए। विद्रोहियों ने बाद में प्रधानमंत्री आवास में आग भी लगा दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today