जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा More »

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, कोर्ट गंभीर

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब More »

सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय 29 सितंबर को सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने More »

श्री उमा माता की सवारी निकाली गई राजसी ठाठ-बाट से

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के उपरांत परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन आज सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की More »

उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया

भारत की अनमोल धरोहर और मध्य प्रदेश के धार जिले की शान बाग प्रिंट ने एक बार फिरवैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। उज़्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर कोकन में 19 से21 More »

मानक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग से ट्रेनों का मार्ग बदला

लखनऊ रेल मंडल के मानक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है जिसके कारण कुछ यात्री रेलगाड़ियों के मार्ग को बदला गया है। इसमें भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी हैं।

मुदित अग्रवाल श्री दुर्गा उत्सव राम बारा समारोह समिति के अध्यक्ष बने

भोपाल शहर की श्री दुर्गा उत्सव रामबारात समारोह समिति की नवीन कार्यकारिणी में मुदित अग्रवाल को नया अध्यक्ष बनाया गया। शहर की इस प्रतिष्ठित संस्था द्वारा विगत 6 दशकों से श्री राम बारात समारोह मना रही है। इसकी एक आवश्यक बैठक श्री माता की मडिया जनकपुरी में हुई जिसमें गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

पितेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचे बीजेपी नेता

इंदौर में विश्व प्रसिद्ध पितेश्वर हनुमानजी के दर्शन करने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अन्य नेताओं के साथ पहुंचे। शर्मा से मुलाकात करने वहां भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।

नोएडा की ट्विन टॉवर गिराई गई, धूल का गुबार उठा

भ्रष्टाचार की वजह से विवादों में आई नोएडा की ट्विन टॉवर 32 मंजिल की बिल्डिंग को आज ढाई बजे गिरा दिया गया। इसके चंद सैकंड में गिरते ही धुल का गुबार उठा और आसपास धूल के बादल छा गए। आसपास की कई बिल्डिंग तक धूल पहुंची और काफी देर तक इसका असर रहा। हालांकि धूल के गुबार को नीचे बैठाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद से छिड़काव किया गया।

पीएम मोदी ने मन की बात में इंदौर, दतिया और मंडला की चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में मेरा बच्चा अभियान में मध्य प्रदेश के दतिया जिले में किए गए प्रयोग की सराहना की। कुपोषण के लिए दतिया जिले में संगीत का सहारा लिए जाने को अच्छा प्रयास बताया। मंडला जिले के अमृत सरोवर को भी पीएम ने अपने मन की बात कार्यक्रम में अच्छी पहल बताया तो इंदौर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में इंदौर में ह्यूमन चैन से भारत का नक्शा बनाए जाने को सराहा गया।

नोएडा के ट्विन टॉवर आज दोपहर ढाई बजे बन जाएंगे इतिहास

उत्तर प्रदेश के नोएडा के ट्विन टॉवर को आज दोपहर ढाई बजे जमींदोज कर दिया जाएगा। इसे इतिहास में तब्दील करने के लिए मुंबई और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक कर इमारतों को ढहाने वाली कंपनियों ने इसकी तैयारियों को अंजाम दे दिया है। इसके आसपास के लोगों को उऩके घरों से अलग कर दिया गया है और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

सेठिया का खेलों के विकास, खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान

”पूर्ववर्ती नईदुनिया के भागीदार-संचालक, वरिष्ठ पत्रकार, खेल पत्रकारिता के पुरोधा, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय महेंद्र सेठिया का मध्य प्रदेश में खेलों के विकास और खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान है।”

भोपाल में 7.3 मिलीमीटर बारिश, 15 जिलों में वर्षा दर्ज

मध्य प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल शहर में 7.3 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां इस साल औसत से 60 फीसदी से ज्यादा वर्षा रिकाऱ् की जा चुकी है।

अनंत चतुर्दशी चल समारोह समिति के अजय मालवीय संयोजक बने

श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बैगवानी ने अनंत चतुर्दशी चल समारोह समिति घोषित कर दी है। इसका संयोजक अजय मालवीय को बनाया है।

प्रभारी सुरेश यादव एवं गुड्ड राठौर को बनाया गया है। इस संबंध में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सोंपे। इस अवसर पर कैलाश बैगवानी,अजय गुप्ता नानू, प्रदीप जैन, राजू खटीक, देवेन्दर प्रजापति, राहुल पुरोहित आदि उपस्थित थे।

श्रीलंका को अफगानिस्तान ने आधे ओवर खेल हराया

एशिया क्रिकेट कप की शुरुआत में ही भारी उलटफेर हुआ और शनिवार की रात को अफगानिस्तान ने श्रीलंका की टीम को आठ विकेट से हरा दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today