जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा More »

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, कोर्ट गंभीर

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब More »

सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय 29 सितंबर को सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने More »

श्री उमा माता की सवारी निकाली गई राजसी ठाठ-बाट से

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के उपरांत परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन आज सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की More »

उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया

भारत की अनमोल धरोहर और मध्य प्रदेश के धार जिले की शान बाग प्रिंट ने एक बार फिरवैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। उज़्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर कोकन में 19 से21 More »

शिवराज सिंह ठाकरे न्यास के अध्यक्ष, खण्डेलवाल सचिव चुने गए

कुशाभाऊ ठाकरे न्यास का पुनर्गठन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को न्यास का अध्यक्ष और पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल को सचिव चुना गया। मंत्री जगदीश देवड़ा न्यास के उपाध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

मध्यप्रदेश सरकार पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगीः सीएम चौहान

मध्य प्रदेश भाजपा और शिवराज सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इसमें के 2014 के बाद से देश की राजनीतिक संस्कृति में आए बदलाव, उनकी योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता को बताया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को कहा वे सरकारी नौकर नहीं, देश-प्रदेश के भविष्य निर्माता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक सरकारी नौकर नहीं हैं। वे भारत और मध्य प्रदेश के भविष्य के निर्माता हैं। वे बच्चों को न केवल ज्ञान दें बल्कि उन्हें रोजगार और नौकरी पाने लायक शिक्षा भी दें।

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की सतना में “सिलसिला” “साहित्यिक गोष्ठी”

देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर  अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश में संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित “तलाशे जौहर” कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अब ज़िला मुख्यालयों पर स्थापित एवं वरिष्ठ रचनाकारों के लिए “सिलसिला” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का आठवाँ कार्यक्रम केसरवानी सेवा सदन, सतना में 4 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे “शेरी व अदबी नशिस्त” का आयोजन ज़िला समन्वयक अम्बिका प्रसाद पाण्डेय के सहयोग से किया गया।

मध्य प्रदेश भाजपा की विशेष बैठक 4 सितंबर को

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की एक विशेष बैठक रविवार, 04 सितम्बर को आयोजित की गई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष और प्रभारियों को आमंत्रित किया गया है।

27 को होने वाले 46 नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने ऐसे ठोकी ताल, पढ़िये कहां पहुंचे वीडी

मध्य प्रदेश में 27 सितंबर को होने जा रहे 46 नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने प्रचार अभियान का आगाज आज सिंगरौली से कर दिया है। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे और उन्होंने बाइक पर घूमकर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। वे बरगवां में जनसंपर्क करने पहुंचे जहां नगर परिषद के चुनाव होना है।

मदरसों को लेकर भाजपा के विधायक रामेश्वर ने यह दी चेतावनी, पढ़िये

मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदरसों को लेकर एकबार फिर आक्रमक तेवर अपनाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन मदरसों पर भारत का विरोध होगा, आज नहीं तो कल तोड़े जाएंगे।

भोज विवि के देवास परीक्षा केंद्र में पिता-पुत्र ने की एक्जाम और ड्यूटी में धोखाधड़ी

भोज मुक्त विश्वविद्यालय के देवास जिले के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल टोंकखुर्द में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पिता-पुत्र ने मिलकर न केवल फर्जी परीक्षा्र्थी से परीक्षा दिलाई बल्कि एक ही समय में तीन काम करते हुए अनुचित लाभ भी लिया। इसकी जांच के बाद 12 अगस्त को देवास पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमें क्षेत्रीय निदेशक कामरान सुल्तान की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

पुलिसकर्मियों के तबादलों से ऐसे भड़के मंत्री सिसौदिया, जानिये क्या कहा

शिवपुरी जिले में एसपी राजेश चंदेल ने कुछ पुलिसकर्मियों के तबादले किए थे जिनको लेकर मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ऐसे भड़के की उनके निशाने पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस आ गए। सिसौदिया ने कैमरे के सामने बयान दे दिया कि मुख्य सचिव निरंकुश प्रशासक हैं जबकि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इतने अच्छे हैं।

46 नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिये मतदान 27 सितम्बर को

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों के आम निर्वाचन-2022 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इन नगरीय निकायों में मतदान 27 सितम्बर को और मतगणना 30 सितम्बर को होगी। मतदान ईव्हीएम से होगा। संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today