जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा More »

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, कोर्ट गंभीर

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब More »

सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय 29 सितंबर को सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस चित्रकारी प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने More »

श्री उमा माता की सवारी निकाली गई राजसी ठाठ-बाट से

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के उपरांत परम्परानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चन्द्र दर्शन के दिन आज सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की More »

उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया

भारत की अनमोल धरोहर और मध्य प्रदेश के धार जिले की शान बाग प्रिंट ने एक बार फिरवैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। उज़्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर कोकन में 19 से21 More »

रानी कमलापति-रीवा के बीच चलेंगी दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन

नवरात्रि में दुर्गापूजा पर्व के मौके पर रेलवे ने भोपाल से रीवा जाने और आने वाले यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन नौ अक्टूबर को भोपाल और रीवा से चलेगी।

आदिवासी जिले झाबुआ में एसपी के बाद कलेक्टर पर गाज गिरी, रजनी सिंह कलेक्टर पदस्थ

आदिवासी जिले झाबुआ में राज्य सरकार ने पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी के बाद अब कलेक्टर के कार्यप्रणाली को संतोषजनक नहीं पाकर हटा दिया है। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भी हटा दिया है। उनके स्थान पर 2013 बैच की इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ अपर आयुक्त राजस्व रजनी सिंह को पदस्थ किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास किश्त में रिश्वतखोरी, रोजगार सहायक रंगेहाथों पकड़ाया

लोकायुक्त की सागर विशेष पुलिस स्थापना की टीम ने आज टीकमगढ़ जिले के एक रोजगार सहायक को प्रधानमंत्री आवास की किश्त की राशि देने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए थरूर-गहलोत मैदान में होंगे, समीकरण सामने आए

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब दो चेहरे सामने आते दिखाई दे रहे हैं जिनमें शशि थरूर और अशोक गहलोत के नाम सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के आगे आने से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के समीकरण सामने आते दिखाई दे रहे हैं और इस बार गैर गांधी परिवार का अध्यक्ष एकबार फिर बनने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के इस शहर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, गृह मंत्री ने ऐसी चेतावनी दी

मध्य प्रदेश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की एक घटना सामने आई है तो वहीं एक अन्य शहर में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत पर नारे लिखे गए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन लोगों को चेताया है कि मध्य प्रदेश में किसी भी विदेश के जिंदाबाद के नारे नहीं लगेंगे, नारे लगेंगे तो भारत जिंदाबाद के ही लगेंगे।

भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह का 2023 में चुनाव लड़ने से इनकार, वीडियो वायरल

भाजपा विधायकों में सबसे ज्यादा उम्र के नागेंद्र सिंह नागौद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अब अगले चुनाव से खुद को दूर रखने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। किसी युवा को यहां से मौका दिया जाना चाहिए।

चाहे अनचाहे शहरों पर दबाव बढ़ने वाला है तो आर्थिक गतिविधियों की दिशा में सोचना होगा, महापौरों को मोदी मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापौर के राष्ट्रीय सम्मेलन में मंत्र दिया है कि चाहे अनचाहे शहरों पर दबाव बढ़न वाला है। आर्थिक गतिविधियों की दिशा में सोचने की जरूरत होगी। हर महापौर को अपने शहर के लिए किसी न किसी प्रकार की आर्थिक गतिविधि पर ध्यान देना होगा और चाहे वह पर्यटन या किसी प्रोडक्ट के लिए पहचाने जाने वाला शहर विकसित किया जाए। भोपाल के झीलों की शहर के रूप में पहचान के बारे में मोदी ने सम्मेलन में बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव दस पंचायत के बराबर वोटर करेंगे, विधायक लक्ष्मण सिंह ने यह दिया बयान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज और पूर्व सांसद व वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव नौ-दस हजार वोटर तय करेंगे। इतने वोटर दस पंचायत के होते हैं और हम तो यह मानकर चल रहे हैं कि दस पंचायत के चुनाव हैं। जो चुनाव लड़ेगा, वह लड़़े।

कांग्रेस दफ्तर की दीवार बनी जन्मदिन की बधाई वॉल

मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने और फिर सरकार गिरने के बाद अब कांग्रेस नेता 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं लेकिन यहां नेता अपनी स्तुति कराने में अभी भी लगे हैं। स्तुति के लिए सोशल मीडिया से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का इस्तेमाल हो रहा है। इन दिनों नेताओं की स्तुति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की एक दीवार जन्मदिन की बधाई वॉल बन गई है। हर नेता के जन्मदिन के एक-दो दिन पहले इस दीवार पर उनके समर्थक और उनके साथी पोस्टर की लाइन लगा देते हैं जिसमें नेताजी को जन्मदिन की बधाई होती है।

अवधेशानंद महाराज-स्वामी चिदानंद महाराज ने किया महाकाल का अभिषेक

जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्यश्री महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज व अनंतश्री विभूषित स्वामी चिदानंद महाराज आज अपरान्ह श्री महाकालेश्वर मंदिर आए। महाराज ने भगवान श्री महाकाल का पूजन अर्चन गर्भगृह से कर विश्व शांति व प्राणी मात्र की मंगल कामना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजन पुजारी यश प्रदीप गुरुजी ने कराया.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today