विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

वन माफिया से निपटने बुरहानपुर में पांच जिलों के SAF जवान, DFO को बंधक बनाने की घटना के बाद तैनाती

मध्य प्रदेश के महाराष्ट्र से लगे बुरहानपुर जिले के करीब 31 फीसदी वन क्षेत्र में वन माफिया का अतिक्रमण है और वहां हाल ही में डीएफओ को बंधक बना लिया गया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए यहां अब वन माफिया से निपटने के लिए अब मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र की सेवाएं ली जा रही हैं। पांच जिलों के एसएएफ जवानों की वहां तैनात करने का फैसला किया है।

अबू सलेम, आसाराम के बाद अब IAS नियाज खान ने लिखी ‘ब्राह्मण द ग्रेट’, बनारस में दस दिन बाद विमोचन

अबू सलेम, आसाराम पर किताब लिखने के बाद अब मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी है जिसके प्रकाशन के पहले ही जमकर चर्चा है। नियाज खान प्रशासनिक कामकाज में जिस तरह तेजतर्रार हैं उसी तरह लेखन विधा में भी वे माहिर हैं और वे अब तक सात पुस्तकें लिख चुके हैं। ब्राह्मण द ग्रेट का कवर पेज जारी करने के बाद नियाज खान कहते हैं कि दस दिन में इसके अंग्रेजी संस्करण को बनारस में हिंदू धर्म के किसी धर्मगुरू से ही विमोचन कराएंगे।

बिसेन ने फिर कमर मटकाई, विकास यात्रा में दूसरी बार झूमे

मध्य प्रदेश में विकास यात्राएं निकाली जा रही हैं जिनमें सरकारी योजनाओं के लाभांवितों तक पहुंचा जा रहा है। मगर इनमें शामिल होने वाले नेताजी कहीं जनता पर गुस्से से तमतमा रहे हैं तो कहीं कोई नेताजी नाचते हुए खुशियां मना रहे हैं। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक गौरीशंकर बिसेन का दूसरा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे झूम रहे हैं।

50 साल में भोपाल की बैरसिया-गोविंदपुरा में एक-एक बार जीती कांग्रेस, वहां पहुंचे दिग्विजय

कांग्रेस अब उन स्थानों पर जोर दे रही है जहां वह पिछले पांच चुनाव में हारती रही है और इनमें राजधानी भोपाल की बैरसिया-गोविंदपुरा सीटें हैं। यहां उसे 50 सालों के विधानसभा चुनाव इतिहास में एक-एक बार ही जीत हासिल हुई है। ऐसी परंपरागत कमजोर सीटों पर आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह संगठन की मजबूती का मंत्र फूंककर आए हैं लेकिन यहां दावेदारों की लंबी सूची में शामिल नेताओं में से किसी का भी टिकट काटा जाता है तो असंतुष्टों से कांग्रेस को पार पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

अपराध एक सजा अलग-अलग, अफसरों का निलंबन तो सिपाहियों की बर्खास्तगी

मध्य प्रदेश पुलिस के पिछले दिनों कुछ ऐसे कारनामे सामने आए हैं जिनसे वर्दी दागदार हुई है। मगर वर्दी पर दाग लगाने वालों के साथ भी सजा देने वालों ने अलग-अलग मापदंड अपनाए हैं। तीन मामलों में दो अधिकारी और दो सिपाहियों के एक जैसे अपराध के मामले सामने आ चुके हैं जिनमें सिपाहियों को 48 घंटे के भीतर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया लेकिन अधिकारियों को तमाम साक्ष्य के बावजूद निलंबन जैसी कार्रवाई की गई है। यह रिपोर्ट सिपाहियों के पक्ष में नहीं लेकिन एक जैसे अपराधिक कृत्य पर नौकरशाही के दो अलग-अलग आदेशों से पर्दा उठाने की कोशिश है।

चिकित्सकों की मांगों पर हाईपॉवर कमेटी का आश्वासन, हड़ताल स्थगित

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आज से चिकित्सकों की हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई है। सरकार ने हाईपॉवर कमेटी का आश्वासन दिया है जिसमें हड़ताल का आव्हान करने वाले चिकित्सा महासंघ के तीन पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

रक्षा मंत्रालय के सर्विस रिकॉर्ड को नष्ट कर बनाई फर्जी डिग्री, पुलिस फायर सर्विस में बना अधिकारी, अब जाएगा जेल

मध्य प्रदेश पुलिस की फायर सर्विसेज में अधिकारी बनने बीएस टोंगर ने रक्षा मंत्रालय के सर्विस रिकॉर्ड को नष्ट किया और फिर फर्जी फायर इंजीनियरिंग डिग्री तैयार कर ली। आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ ने 20 साल पहले एफआईआर दर्ज की और दस साल इनवेस्टिगेशन में रक्षा मंत्रालय, राजस्थान शिक्षा मंडल से तमाम दस्तावेज जुटाने के बाद चालान पेश किया। अब टोंगर को इंदौर की अदालत ने चार साल की सजा और छह हजार रुपए का अर्थदंड किया है।

दक्षिण अफ्रीका से भारतीय वायुसेना विमान चीतों को लेकर रवाना, अब हर साल 10 से 12 चीते लाए जाएंगे

52 साल पहले जो चीते भारत से लुप्त हो गए थे अब उनका परिवार बढ़ने लगा है। पांच महीने पहले नामीबिया से आठ चीतों को लाए जाने के बाद आज सुबह दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीतों को भारत लाने के लिए भारतीय वायुसेना का विमान वहां से उड़ चुका है। यह 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीकी चीतों को लेकर भारत लेकर पहुंचेगा।

जंगल में मंगलः मंत्रियों-MLA’s की लंबी सूची में फंसी पोस्टिंग, दर्जनभर DFO, सीसीएफ, APCCF पद खाली

मध्य प्रदेश के जंगल महकमे में शिवराज सरकार के कई मंत्रियों-विधायकों की खास रुचि के कारण आईएफएस की पोस्टिंग के लिए इतनी लंबी सूची हो गई है कि वन मंत्री विजय शाह अपने चहेतों को एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में करीब आठ महीने से प्रदेश में दर्जनभर डीएफओ, सीसीएफ और एपीसीसीएफ के पद खाली पड़े हैं। कुछ तबादलों की सीएम सेक्रेटरीयट तक शिकायतें भी हो चुकी हैं और कई लंबित प्रस्तावों को लेकर वहां की नाराजगी भी बताई जा रही है।

कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में दूसरे साल भी अव्यवस्थाः भीड़ में कई बीमार, एक महिला की मौत

प्रसिद्ध महाशिव पुराण कथा वाचक और महाशिवरात्रि के मौके पर रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित करने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आसपास लगातार दूसरे साल अव्यवस्था फैल गई। रुद्राक्ष लेने के लिए जहां देशभर के कई कोने आए लोगों की भीड़ उमड़ी तो भोपाल से लेकर सीहोर तक गाड़ियों-लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़-भाड़ में कई लोग बीमार हो गए जिनमें से महाराष्ट्र से आई माला खांडेकर की मौत हो गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today