भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

पांच IAS की अभियोजन स्वीकृति मामलाः लोकायुक्त में पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस के खिलाफ जांच जारी

मध्य प्रदेश लोकायुक्त संगठन में चल रहे उज्जैन की हवाई पट्टी के मामले में लोकायुक्त ने पांच आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी है जबकि कुछ अधिकारियों के खिलाफ अभी जांच जारी है। इनमें पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी शामिल हैं जिनके खिलाफ जांच पूरी नहीं होने से अभियोजन मांगने वाले अधिकारियों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया है। वैसे इस मामले में करीब आधा दर्जन आईएएस और आईपीएस के नाम भी जांच में शामिल थे जिनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी अब तक जांच पूरी नहीं हुई है तो कुछ अफसरों को क्लीनचिट जैसी मिल गई है। इनमें लोकायुक्त के डीजी रहे अरुण गुर्टु व लोकायुक्त संगठन के सचिव रहे अरुण कोचर भी शामिल हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

दिग्विजय का ईवीएम के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर कूच, अनुमति रद्दे होने के बाद भी पहुंची भीड़

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से चुनाव कराए जाने को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, उदित राज, दीपक बाबरिया ने लोकतंत्र के लिए खतरा बताते दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। अनुमति रद्द होने के बावजूद पहुंची भीड़ के साथ दिग्विजय सिंह ने बैरिकेट्स फांदकर गिरफ्तारी दी। देखिये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश लोकायुक्त ने आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मांगी अभियोजन स्वीकृति, सीएम के गृह नगर उज्जैन से जुड़ा मामला

मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने अभियोजन स्वीकृति मांगी है। लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता ने अभियोजन स्वीकृति के लिए राज्य शासन को पत्र भी लिख दिया है। पढ़िये किन पांच रिटायर्ड व मौजूदा आईएएस अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त ने यह एक्शन लिया।

कांग्रेस ने लोकसभा सीटों के बंटवारे में खजुराहो सीट सपा को दी, यूपी ले ली 17 सीटें

लोकसभा चुनाव में संयुक्त विपक्ष के इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच यूपी और एमपी में सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है। कांग्रेस को यूपी में समाजवादी ने 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए सहमति दे दी है तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सपा को एक सीट सौंप दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

राहुल की पसंद मीनाक्षी होने के बाद भी क्या वाकई नाथ-दिग्विजय ने अशोक सिंह को राज्यसभा भिजवाया, चर्चा में सवाल

कांग्रेस के कमलनाथ की नाराजगी की वजह आज भी एक अबूझ पहेली बना हुआ है और कांग्रेस नेता से लेकर राजनीति में रुचि रखने वाला हर व्यक्ति इसका जवाब तलाश रहा है। विधानसभा चुनाव में हार, प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी का मामला पुराना हो चुका है तो इसकी वजह राज्यसभा चुनाव के ईर्दगिर्द घूम रही है लेकिन इसमें भी राहुल गांधी की पसंद से मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की पसंद का टकराव पूरे घटनाक्रम की वजह होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

दिल्ली में कामयाबी प्रदेश में नाकाम, पचौरी-कमलनाथ की राजनीति मध्य प्रदेश आने पर भंवर में फंसी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो राजनीतिक धुरंधर कमलनाथ और सुरेश पचौरी की दिल्ली में राजनीति जिस कामयाबी के शिखर पर थी, वह मध्य प्रदेश में आने के बाद भंवर में फंस गई। पचौरी जहां अब बैठकों में एकतरफ कुर्सी में बैठे नजर आते हैं तो कमलनाथ इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र कहलाने के बाद भी मध्य प्रदेश राजनीति में छह साल में भंवर में फंस चुके हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

BJP में जाने की चर्चाएं भले ही थम गईं मगर प्रदेश कांग्रेस की बैठकों से अब भी दूर कमलनाथ, कद-रुतबे पर असर

मध्य प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेता कमलनाथ की पार्टी के फैसलों के प्रति नाराजगी को भले ही नकारा जा रहा है लेकिन उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं के थम जाने के बाद भी जो दूरियां बन चुकी हैं वे कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। हाईकमान के फैसलों को अभी भी वे नजरअंदाज कर रहे हैं, आज उन्हें भोपाल में होना था लेकिन कर्नाटक चले गए और वहां से वे अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक छिंदवाड़ा जाएंगे। वैसे एक सप्ताह के घटनाक्रम से कांग्रेस के भीतर उनके कद व रुतबे पर असर भी दिखाई देने लगा है। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश के गृह विभाग की अजीबोगरीब कार्यप्रणाली, एक जिले में एक दिन में दो-दो एसपी बनाए

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार में गृह विभाग की अजीबोगरीब कार्यप्रणाली सामने आ रही है। एक दिन में एक जिले को दो-दो एसपी बना दिए गए हैं। इसके पहले वह 50 दिन पहले प्रमोशन करके भूल चुका है कि कुछ जिलों में एसपी की भूमिका में काम कर रहे आईपीएस अधिकारी डीआईजी हो चुके हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

कमलनाथ समर्थकों के दिल्ली में जमावड़े, सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस प्रतीक हटाए गए फिर भी ठीकरा मीडिया पर….

कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की चर्चाओं को कमलनाथ से लेकर उनके समर्थक, कांग्रेस नेता मीडिया पर ठीकरा फोड़कर कह रहे हैं कि मीडिया की बनाई गई कहानी है। जबकि कमलनाथ छिंदवाड़ा के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिल्ली पहुंचे और वहां चले राजनीतिक घटनाक्रम, उनके कांग्रेस नेताओं के बयान, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं पार्टी छोड़ने की रणनीति की ओर इशारा कर रही थीं। अब उन्हें कांग्रेस ने अपने पोस्टर-बैनर से भी दूर करने की हिम्मत जुटा ली है। पढ़िये रिपोर्ट।

भाजपा में जाने की बात पर कमलनाथ ने कहा मेरी तो कोई बात नहीं हुई….एक फोन कॉल से अब कांग्रेस में ही रहने की चर्चाएं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में जाने की दो दिनों से चल रही चर्चाओं और घटनाक्रमों पर अब विराम लग गया है। कमलनाथ के सुर बदल गए हैं और अब वे कह रहे हैं कि उनकी कोई बात नहीं हुई। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today