Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

रिटायर्ड आईपीएस का मानव अधिकार आयोग में कार्यकाल पूरा, हुई विदाई

अखिल भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अधिकारी सरबजीत सिंह का राज्य मानव अधिकार आयोग में कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें विदाई दी गई। सरबजीत सिंह का 14 सितंबर को पांच साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब आयोग में अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन और सदस्य मनोहर ममतानी ही बचे हैं।

राहुल की यात्रा शोले जैसी, आधे इधर आओ-आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोले की यात्रा जैसी बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह शोले में आधे इधर आओ, आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ, उसी तरह राहुल की यात्रा के रुझान आ रहे हैं और गुलाम नबी, आनंद शर्मा, गुजरात के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के बाद गोवा के विधायक चले गए हैं।

सीएम ने लंपी वायरस पर सुबह की समीक्षा, 572 पशु अभी बीमार, 38 मरे

लंपी वायरस से पड़ोसी राज्यों में भयावह स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश में सतर्कता बरतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह समीक्षा की। बताया गया कि प्रदेश में भिंड, मुरैना, श्योपुर में लंपी वायरस प्रकरण सामने आए हैं जिनसे पशुओं में बीमारी आई है। अभी 572 पशुओं में यह बीमारी है औऱ करीब 38 पशुओं की इससे मौत हो चुकी है।

बिलाबांग स्कूल पर अभिभावकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, स्कूल प्रबंधन से चर्चा करने पर अड़े

भोपाल के बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल बस ड्राइवर ने नर्सरी की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद अब अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा स्कूल प्रबंधन फूट रहा है। आज सुबह बिलाबांग स्कूल पर बच्चों के अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे तो वहां पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखी थी औऱ स्कूल में मौजूद स्टाफ ने प्रिंसिपल से मुलाकात कराने में करीब दो घंटे का इंतजार कराया।

बिलाबांग स्कूल मामले में एसआईटी गठित, चार महिला सदस्य करेंगी स्कूल प्रबंधन से पूछताछ

भोपाल के बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी की बच्ची के साथ बस चालक के दुष्कर्म की घटना को लेकर अब एसआईटी का गठन किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद एसआईटी का गठिन हुआ है जिसमें चार सदस्य हैं और सभी महिला अधिकारी हैं।

मॉर्निंग अलर्ट, सीएम की स्कूल बस में बच्ची से दुष्कर्म पर सख्ती, कहा विश्वास हिला देने वाली घटना

भोपाल के बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी की बच्ची के साथ स्कूल बस में ड्राइवर के दुष्कर्म करने की घटना पर आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल पुलिस-प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के आला अफसरों को सीएम हाउस बुलाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी सख्त कार्रवाई हो कि यह संदेश नहीं जाए कि प्रभावशाली व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं होती। स्कूल चाहे कितना भी बड़ा हो, उसे अपने स्टाफ का वेरीफिकेशन कराना चाहिए, यह उसकी जिम्मेदारी है। बच्चों को ऐसे दरिंदों के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता।

मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लंपी पहुंचा, एक लाख से ज्यादा का टीकाकरण

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने आज मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान स्वीकार किया है कि गायों में फैल रहा लंपी वायरस मध्य प्रदेश में भी पहुंच गया है। यहां के 11 जिले इसकी चपेट में आ गए हैं। हालांकि मंत्री मुरुगन ने लंपी वायरल पर नियंत्रण के कामों के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा भी की। यह बीमारी मध्य प्रदेश में नियंत्रण में बताई।

विधानसभा की कार्यवाही को बाधित करने में जिम्मेदार कौन, बड़ा सवाल

मध्य प्रदेश की विधानसभा के सत्रों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य सदन के बाहर चर्चा करने और सत्र को छोटा-बड़ा बताने के बयान देते हैं लेकिन सदन के भीतर ऐसा माहौल कौन पैदा कर देता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को सुनने को राजी नहीं होते। हंगामा और फिर कार्यवाही कुछ निश्चित समय या अगले दिन या फिर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी जाती है। चालू मानसून सत्र का भी यह हश्र होता नजर आ रहा है जबकि यह सत्र लंबे अंतराल के बाद हो रहा है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पैदा करेगी, केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने कहा

सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (वीआईटी) के तीसरे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सूचना, प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पैदा होगी। इससे 21 सदी की चुनौतियों का सामना करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के जून परीक्षा के परिणाम का पुनरावलोकन, मांगे गए आवेदन

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की जून 2022 में हुई परीक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। इन परीक्षाओं में ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राओं के फेल होने की वजह से पूरे रिजल्ट का पुनरावलोकन कराया जा रहा है। हालांकि यूनिवर्सिटी ने अब तक इस तरह के परीक्षा परिणाम के लिए अभी तक किसी की जिम्मेदा्री तय नहीं की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today