फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के More »

सोनिया गांधी से अंततः गहलोत की मुलाकात, माफी मांगी, चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी ने मिलने का समय दे दिया. अंततः आज दोपहर में मुलाकात हो गई. उन्होने सोनिया गांधी से पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के लिए माफी माँगी.

दिग्विजय ने नामांकन पर्चा लिया, कहा देखिये कौन नाम वापस लेता है

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में दिग्विजय की जबरदस्त एंट्री हुई है. आज उन्होंने नामांकन पत्र ले लिया है. मगर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि नाम वापसी तक देखिये कौन नाम वापस लेता है. दिग्विजय कल नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. शशि थरूर ने भी नामांकन पत्र ले लिया है. इसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने के इच्छुक दूसरे साथी शशि थरूर से भी मुलाकात की।

सीबीआई का अवैध ड्रग तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन गरुड़” अभियान, जानिये कितने मामले बने

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल, एनसीबी और कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वय से ड्रग तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन गरुड़ चलाया। इसमें 175 व्यक्तियों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ 127 मामलों को दर्ज किया गया।

पीएफआई का ऑफिश्यिल ट्विटर एकाउंट बंद, एक्शन जारी

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ भारत सरकार के पांच साल के प्रतिबंध के बाद अब ट्विटर ने उसका ऑफिश्यिल ट्विटर एकाउंट बंद कर दिया है। वहीं, यह भी खुलासा होने लगा है कि पीएफआई के सक्रिय पदाधिकारी प्रतिबंधित संगठनों के पूर्व पदाधिकारी भी रहे हैं।

एमपी के दस विधायक दिल्ली जाएंगे, बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष के दिग्विजय सिंह के नामांकन पत्र में प्रस्तावक

कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए दिग्विजय सिंह शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं और इसके लिए मध्य प्रदेश से 10 विधायकों के साथ नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा डॉ. गोविंद सिंह दिल्ली जा रहे हैं। ये विधायक दिग्विजय सिंह के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बनेंगे।

नर्सिंग कॉलेजों की गड़बड़ियों की जांच सीबीआई पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, जानिये किसने क्या कहा

मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले के बाद अब नर्सिंग कॉलेजों की गड़बड़ी पर सियासत गरमाने लगी है। नर्सिंग कॉलेजों की सीबीआई से जांच कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर भाजपा-कांग्रेस एकदूसरे पर आरोप लगाने में जुट गए हैं। भाजपा जहां गड़बड़ी को कांग्रेस सरकार की घटना बता रही है तो कांग्रेस इसे भाजपा का फर्जीवाड़ा बता रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की गहमा-गहमी से दिल्ली गरमायी, सोनिया-गहलोत चर्चा का केंद्र

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में आज अधिकांश दावेदारों की मौजूदगी से सियासत गरमायी हुई है। सोनिया गांधी से दावेदारों की मुलाकातों का सिलसिला आज शुरू हो सकता है और सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उनसे मुलाकात पर लोगों की नजर है। गहलोत की मुलाकात के बाद ही अटकलों पर विराम लगने के आसार हैं। दिल्ली में चल रहे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणगोपाल, सोनिया गांधी से मिलने उनके निवास पहुंचे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के पहले उधमपुर में दो धमाके, सुरक्षा बड़ी

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आठ घंटे के दौरान दो बसों में धमाके हुए जिन्हें सीरियल ब्लास्ट बताया जा रहा है। धमाकों के पीछे दहशत फैलाने की आशंका जताई जा रही है लेकिन यहां की घटनाओं के बाद लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। घटनास्थल के आसपास सील कर विस्फोटक निरोधी दस्तों ने जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान नए सीडीएस होंगे, जानिये कौन सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली

देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बनाए गए हैं। पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत के निधन के बाद से यह पद रिक्त था। चौहान उत्तराखंड के पौढ़ी से आते हैं और वे भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह रहे हैं।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका टी20 श्रृंखला के पहले मैच में हराया, आठ विकेट से जीत दर्ज

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रही टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से आसानी से हराकर भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। हाल ही में भारत ने टी20 क्रिकेट की एक अन्य श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today