शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, कहा devlop country तो ठीक रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

चुनावी वादों पर 11वां सवालः CM ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन तो सूरजधारा-अन्नपूर्णा योजना पर KN का पलटवार

मध्य प्रदेश में इन दिनों सत्ताधारी दल भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ के बीच सवालों का आदान-प्रदान चल रहा है। आज 11वां सवाल सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर केएन से जवाब मांगा तो पलटवार में दूसरी तरफ से किसानों की सूरजधरा व अन्नपूर्णा योजना पर केंद्रित के वादे पर सीएम चौहान से उन्होंने जवाब की अपेक्षा करते हुए सवाल किया है कोई जवाब।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 23 गोल्ड-13 सिल्वर-20 ब्राउंज के साथ तीसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आठवें दिन पदक तालिका में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर बरकरार रहा और महाराष्ट्र सबसे अव्वल स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश को 23 गोल्ड, 13 सिल्वर और 20 ब्राउंज मेडल मिल चुके हैं। आज खेलो इंडिया गेम्स में कई खेल प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मैदान में उतरने वाले हैं जिससे पदक तालिका में और संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विकास यात्रा में गांधी के आजादी में योगदान पर सवाल उठती कविता का पाठ, विधायक ने दी शाबासी

मध्य प्रदेश में भाजपा विकास यात्रा निकाल रही है लेकिन सिवनी में भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन की मौजूदगी में एक बालक ने देश की आजादी में गांधी के योगदान पर सवाल उठाने वाली कविता का पाठ किया। कविता सुनकर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं तो विधायक ने बच्चे को शाबासी दी। अब इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए शर्मनाक घटना बताई।

कांग्रेस में सीएम चुने जाने की परंपरा पर अजय सिंह भी बोले, विधायक चुनता रहा है CM

कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे पर राय देने वालों में अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। 2023 नए साल में कांग्रेस ने प्रदेश भर में नया साल नई सरकार के होर्डिंग-पोस्टर लगाए थे जिनमें भावी मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ की फोटो व नाम लिखा गया था। ये पोस्टर-होर्डिंग अब कांग्रेस में ही विवादों में घिरते जा रहे हैं क्योंकि रोज कोई न कोई बड़ा नेता अपनी राय देकर मुख्यमंत्री चेहरे की परंपरा बताता रहता है।

गाड़ी की नंबर प्लेट पर मानवाधिकार संगठन नाम से चौंका HRC, अब एक्शन में पुलिस

वाहन की नंबर प्लेट पर स्वामी अपनी पहचान से लेकर अपने ईष्ट देवी-देवताओं, परिवार-प्रियजनों के नाम लिखवाकर गाड़ी सड़क पर दौड़ाते रहते हैं जबकि मोटरयान अधिनियम में साफतौर पर नंबर प्लेट पर सही आकार में गाड़ी नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है। राज्य मानव अधिकार आयोग को तस्वीर के साथ एक शिकायत पहुंची जिसमें उनके संगठन से मिलते-जुलते संगठन के नाम को वाहन स्वामी नंबर प्लेट होना बताया गया। अब देखना यह है कि पुलिस इस कार पर ही एक्शन लेकर मामले को शांत करती है या ऐसे अन्य वाहनों की धरपकड़ भी करती है।

MLA अकील पहुंचे HRC, मजदूरों की बस्ती में बिजली कंपनी की करतूत बताई

बिजली चोरी-बकाया बिजली बिल के आधार पर जिस तरह बिजली कंपनियां सख्ती करती हैं, उसका एक उदाहरण भोपाल में देखने को मिला। यहां शहर के भीतर मजदूरों की एक बस्ती में बिजली कंपनी ट्रांसफार्मर ही निकालकर ले गई। मामला क्षेत्रीय विधायक आरिफ अकील के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे मानव अधिकार का मामला बताते हुए राज्य मानव अधिकार आयोग में दस्तक दी है।

किसान से किए गए चुनावी वादों पर आज भी आमने-सामने शिवराज-कमलनाथ, अनुदान पर सवाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी-अपनी पार्टियों के 2018 के वादों पर एक-दूसरे से सवाल कर रहे हैं। आज फिर इन नेताओं के बीच किसान मुद्दा है जिसमें किसान को विभिन्न योजनाओं के अनुदान पर शिवराज सरकार-कमलनाथ सरकार को सवालों में घेरा गया है। आईए जानें किसने किस अनुदान को किसानों को नहीं देने के लगाए आरोप।

मृग मरीचिकाः CM चेहरा-कार्यकारी अध्यक्ष पर बयानों के बीच सिंधिया के गढ़ में कांग्रेसी एकता

कांग्रेस की गुटबाजी को नेता दशकों से आतंरिक लोकतंत्र कहकर उसे पार्टी के लिए हेल्दी बताते रहे हैं मगर इस बार बड़े नेताओं के बीच मतभेद सरकार के गिरने से व्यवहार में झलकने लगे हैं। कुछ महीने बाद होने वाले चुनावों में कार्यकर्ताओं के बीच नेता आपसी एकता को दिखाने के लिए एकसाथ कार्यक्रम में पहुंचकर इस पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं। पिछले कुछ समय से बड़े नेताओं के बीच दूरी संगठन के फैसलों में दिखाई देने से एकता मृगमरीचिका बन गई है। कांग्रेसी नेताओं की एकता पर हमारी खास रिपोर्ट।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश की एथलेटिक्स टीम ओवर ऑल चेम्पियन

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सातवें दिन पदक तालिका में एमपी को 53 पदकों के साथ तीसरा स्थान मिला। मध्य प्रदेश के एथलीटों ने खेलों में इस बार ओवर ऑल चेम्पियनशिप अर्जित की। आज आठवें दिन अन्य खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए हैं।

चुनावी वादों पर सवालों के जवाब नहीं मिल रहे, आरोप-प्रत्यारोप में बदला सिलसिला

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा और कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उसके दोनों ही दलों को जवाब देने का मौका बना है क्योंकि इन चार साल से ज्यादा समय में इत्तफाक से दोनों ही दलों की सरकारें रहीं। चुनावी वादों पर अमल का दोनों को ही मौका मिला। मगर वादों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल करना शुरू किया तो यह सिलसिला अब आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। जानिये आज सीएम शिवराज का सवाल और पलटवार में कमलनाथ का कौन सा रहा सवाल।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today