Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

दिग्विजय के छतरपुर दौरे में फिर सत्यव्रत की एंट्री, तीनों विधायकों का गणित डगमगाने के आसार

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में छतरपुर जिले में कांग्रेस की राजनीति फिर गरमा गई। पहले से ही यहां विधायकों और जिला संगठन के बीच तालमेल की कमी है और आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पूर्व नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के निवास पर पहुंचकर जिले की राजनीति को और गरमा दिया है। तीनों विधायकों के टिकट पर मंडरा रहे संकट में समीकरण तेजी बदलते नजर आ रहे हैं। देखिये विशेष रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव में चेहरे का सवाल, कांग्रेस का जवाब मुद्दे तो BJP का जवाब नेतृत्व पर टिका

मध्य प्रदेश में पांच-छह महीने में चुनाव होने वाले हैं और अब भाजपा-कांग्रेस से मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल होने लगे हैं लेकिन दोनों ही पार्टियां चेहरे को लेकर सवालों को टालती नजर आ रही हैं। पहले कांग्रेस हाईकमान से लेकर दिल्ली के तमाम नेताओं ने चेहरे के सवाल को मुद्दे पर मोड़ दिया तो अब भाजपा भी चेहरे के सवाल को नेतृत्व पर मोड़ती नजर आ रही है। यानी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दोनों ही दलों को आंतरिक कलह का डर सता रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

बुंदेलखंड BJP की राजनीति: मंत्री भूपेंद्र को मिल रहे झटके पर झटके, मोकलपुर की कांग्रेस से मेलजोल पार्टी में समर्थक तिवारी पर एक्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बुंदेलखंड में भाजपा की राजनीति के बड़े नेताओं खटासभरे संबंधों की खबरों के बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त माने जाने वाले मंत्री भूपेंद्र सिंह को संगठन की तरफ से झटका मिलने लगा है। प्रदेश नेतृत्व पर उंगली उठाने वाले सागर के महापौर पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से ही हटा दिया गया है। संगठन के साथ भूपेंद्र सिंह उनके नजदीकी राजेंद्र सिंह मोकलपुर के भी कांग्रेस से नजदीकी बढ़ने से अपने गृह नगर में कमजोर हो सकते हैं। पढ़िये बुंदेलखंड के सागर में भाजपा की राजनीतिक उठापटक।

लटेरी लकड़ी चोर गिरोह ने वन कर्मियों को घेर कर पीटा

विदिशा वन मंडल के लटेरी के जंगलों में एक बार फिर लकड़ी चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. पिछली दफा मिली सरकार की सहानुभूति और मुआवजा राशि से उनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वन विभाग के गश्ती दल के सदस्यों की पिटाई की, उनके वाहन क्षतिग्रस्त किए. गनीमत यह रही कि गुना वन मंडल का स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचता तो वन कर्मियों के साथ अनहोनी घटना भी घट सकती थी.

‘कृष्णा’ ने कहा मैं घर में अकेला मामा की वजह से चल रहा हूं, MP तो पूरा मामाजी की वजह से चल रहा है

टीवी स्टार और कॉमेडियन कृष्णा ने कहा कि वे घर के अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो मामाजी की वजह से चल रहे हैं लेकिन यहां तो पूरा मध्य प्रदेश मामाजी की वजह से चल रहा है। मेरे मामा तो सुपर स्टार हैं ली, मध्य प्रदेश के सुपर स्टार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। कृष्णा अपने साथी कॉमेडियन सुदेश कुमार के साथ भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि भोपाल में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा।

फ्रांस-जर्मनी-ब्रिटेन से कॉम्पिटिशन में MP टूरिज्म की 12 होटल-रिट्रीट श्रेष्ठ रहीं, बेतवा रिट्रीट ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की 12 यूनिट्स को अमेरिका का ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड 2023 के लिए चुना गया है। इनमें भी बेतवा रिट्रीट ने बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड 2023 जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार के लिए दुनिया के 25 चुनिंदा शहरों, पर्यटन स्थलों और होटल्स-रेस्टोरेंट की सूची में से विभिन्न श्रेणी में अवार्ड दिया जाता है। इस साल में मध्य प्रदेश की 13 यूनिट्स को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

CM चौहान पहुंचे दुर्गानगर झुग्गी बस्ती, बहनों को लाड़ली बहना स्वीकृति पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं तंग गलियों में रहने वाली लाड़ली बहनों के घर पहुंचे। भोपाल की दुर्गानगर झुग्गी बस्ती में सीएम चौहान ने कई लाड़ली बहनों को योजना के स्वीकृति पत्र सौंपे तो उनके चेहरे खिल उठे। लाड़ली बहनों ने सीएम के उनके घर पधारने पर तिलक लगाकर स्वागत भी किया। देखिये चित्रों के साथों से पूरा समाचार।

बारहसिंगा के बाद गौर को नया आवास देने संजय टाइगर रिज़र्व, अलसुबह ट्रांकुलाईजर से ऑपरेशन

मध्यप्रदेश में विलुप्त हो रही वन्य प्राणियों की प्रजातियों के लिए नए आवास वन विभाग तलाश रहा है और इसी के तहत गौर वन्य प्राणी की प्रजाति को बचाने के लिए कान्हा से संजय टाइगर रिजर्व शिफ्टिंग का काम आज से शुरू हुआ. आज सुबह हाजियों की मदद से गौर वाइल्डलाइफ को घेर कर उन्हें ट्रांकुलाईजेशन करके सुबह शिफ्ट किया गया. तस्वीरों से देखिए शिफ्टिंग की प्रक्रिया.

CM के मंच तक कैसे ही पहुंची जेल में रह चुकी भूमाफिया की पत्नी योगिता, सवालों के घेरे में पुलिस

इंदौर के भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा की पत्नी योगिता अजमेरा जो जमीन फर्जीवाड़े में जेल की सलाखों के पीछे रह आई है, वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक मंच पर पहुंच गई। मंच पर न केवल उसने एक अवार्ड ट्राफी ली बल्कि सीएम के संग सेल्फी भी उतार ली। ऐसी दागदार महिला के सीएम के मंच तक पहुंचने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

सागर BJP में भूपेंद्र सिंह समर्थक की पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से मुलाकात, मंत्रियों की लामबंदी के बाद नया दांव

बुंदेलखंड में शिवराज सरकार के मंत्रियों के बीच चल रही अनबन की सुर्खियां बनने के बाद अब नए राजनीतिक घटनाक्रम भाजपा में बवंडर ला सकता है। सागर में जो मंत्री, भूपेंद्र सिंह को घेरने चले थे अब उनके लिए मुसीबतें खड़ी होने की संभावना है। मंत्री भूपेंद्र सिंह समर्थक राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजेंद्र सिंह मोकलपुर की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से मुलाकात ने भोपाल से लेकर सागर तक हलचल मचा दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today